ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: रिसाली महोत्सव: सम्मान रैली निकाल दिया महोत्सव में शामिल होने का न्योता, उपलब्धियां बताने झांकियों का प्रदर्शन
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

रिसाली महोत्सव: सम्मान रैली निकाल दिया महोत्सव में शामिल होने का न्योता, उपलब्धियां बताने झांकियों का प्रदर्शन

By Om Prakash Verma
Published: December 25, 2022
Share
रिसाली महोत्सव: सम्मान रैली निकाल, दिया महोत्सव में शामिल होने का न्योता, उपलब्धियां बताने झांकियों का प्रदर्शन
रिसाली महोत्सव: सम्मान रैली निकाल, दिया महोत्सव में शामिल होने का न्योता, उपलब्धियां बताने झांकियों का प्रदर्शन
SHARE

भिलाई। नगर पालिक निगम स्थापना दिवस के एक दिन पहले ब्लाक कांग्रेस कमेटी ने सम्मान रैली निकाली। रिसाली क्षेत्र भ्रमण करते प्रदेश कांगे्रस महामंत्री जितेन्द्र साहू ने नागरिकों को सोमवार को होने वाले महोत्सव में शामिल होने न्योता दिया। वहीं प्रदेश सरकार की उपलब्धियां घर-घर पहुंचाने कांग्रेसियों ने झांकी का प्रदर्शन किया।

रैली की शुरूआत वार्ड 7 रिसाली सेक्टर पूर्व खेल मैदान से हुई। रिसाली निगम की महापौर शशि सिन्हा, सरिता साहू, महापौर परिषद महिला पार्षद सद्स्य पारंपरिक वेशभूषा में नजर आई। इस रैली का मुख्य उद्देश्य रिसाली निगम गठन के तीन वर्ष पूर्ण होने पर रिसाली निगम गठन कराने वाले विधायक व गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू का आभार व्यक्त करना था। वहीं लोक कल्याणकारी योजनाओं का प्रसार किया। रैली का नेतृत्व प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री जितेन्द्र साहू ने किया। इस अवसर पर ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष मुकुंद भाऊ, चन्द्रकांत कोरे, सभापति केशव बंछोर, रिसाली निगम के महापौर परिषद के सद्स्य पार्षद, एल्डरमेन, युवक कांग्रेस, एनएसयूआई, महिला कांग्रेस रिसाली के अलावा राजीव युवा क्लब के पदाधिकारी उपस्थित थे।

निकाली झांकी
सम्मान रैली में रिसाली निगम के महिला पार्षद एवं एल्डरमेन ने आकर्षक झांकी निकाली थी। झांकी 4 अलग-अलग टै्रक्टर में तैयार किया गया था। जिसमें आत्मानंद स्कूल, नरवा गरूवा घुरवा अऊ बाड़ी की कल्पना को साकार करने वाली शहरी गोठान के अलावा छत्तीसगढ़ संस्कृति की झलक व अन्य योजनाओं को प्रदर्शित किया गया था।

रैली का भव्य स्वागत
रैली में 400 से अधिक बाइक व कारें थी। चौक चैराहों में बाजे गाजे, आतिश बाजी से स्वागत किया गया। रैली को भव्यता देने कार्यकर्ता हाथों में कांग्रेस का झंडा थामे हुए थे।

सीएम बघेल का किसानों के लिए बड़ा ऐलान… सूखा प्रभावित किसानों को भी सरकार देगी प्रति एकड़ 9000 रुपए की मदद… इन विभुतिया की जीवनी के प्रकाशन की घोषणा
प्रदेश के सबसे बड़े सरकारी मेडिकल कॉलेज में वाइट कोट सेरेमनी, भावी डॉक्टरों ने शव के लिए ली शपथ, जानिए क्यों निभाई अनोखी परंपरा
किसान कल्याण के लिए समर्पित हैं आलोक सिंह ठाकुर: रत्नावली कौशल ने किया सम्मान
छत्तीसगढ़ में युवा कांग्रेस नेता के घर पर लाखों की चोरी, एडजास्ट फैन तोड़कर घर में घुसे थे बदमाश
मुख्यमंत्री बघेल आज महासमुंद विधानसभा में करेंगे भेंट-मुलाकात, महासमुंद-तुमगांव रेलवे ओव्हर ब्रिज का करेंगे लोकार्पण
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article CG Crime : बच्चों के सामने पति ने टंगिया मारकर की पत्नी की हत्या, खुद ही दी पुलिस को सूचना
Next Article मूर्ति लगाने पर विवाद में छावनी सीएसपी का बयान, कहा- मुझ पर नहीं हुआ कोई हमला, अब स्थिति सामान्य
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?