भिलाई। रिसाली नगर पालिक निगम के रुके हुए चार वार्ड के पार्षद प्रत्याशियों की घोषणा भाजपा के द्वारा कर दी गई है।

भारतीय जनता पार्टी के संभागीय चयन समिति के संयोजक संतोष पांडे के द्वारा आज रिसाली निगम के 4 वार्ड के पार्षद उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी गई है।
वार्ड क्रमांक 12 मरोदा सेक्टर पश्चिम से श्रीमती तारा साहू, वार्ड क्रमांक 22 मैत्री कुंज से श्रीमती रमा साहू, वार्ड क्रमांक 23 प्रगति नगर रिसाली से धर्मेंद्र भगत एवं वार्ड क्रमांक 27 मैत्रीनगर रिसाली से राजेंद्र यादव को प्रत्याशी बनाया गया है।





