ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: रिसाली निगम से संविलियन नहीं होने से लौटे 33 कर्मचारियों को मिली पदस्थापना
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

रिसाली निगम से संविलियन नहीं होने से लौटे 33 कर्मचारियों को मिली पदस्थापना

By @dmin
Published: June 23, 2022
Share
SHARE

चंद्रकात साहू को मिली वाहन शाखा में नई जिम्मेदारी
भिलाई नगर/ निगम के कार्यों में कसावट लाने भिलाई निगम आयुक्त प्रकाश सर्वे ने अभियंताओं के प्रभार क्षेत्र में परिवर्तन के आदेश जारी किये है। आयुक्त सर्वे द्वारा जारी आदेश के अनुसार सुश्री विनीता वर्मा सहायक अभियंता जो अब तक 15वें वित्त आयोग का कार्य मुख्य कार्यालय सुपेला में देख रही थी उन्हें सहायक अभियंता जोन 01 नेहरू नगर में स्थानांतरित किया गया है। मानचित्रकार बसंत साहू को 77 एमएलडी फिल्टर प्लांट से जोन 02 वैशालीनगर, उप अभियंता पुरूषोत्तम सिन्हा जोन 02 वैशालीनगर से जोन 01 में वहीं रिसाली निगम से आये उपअभियंता हिमांशु कावड़े को 77 एमएलडी फिल्टर प्लांट, उप अभियंता विष्णु चन्द्राकर को वाहन शाखा से जोन 04, उप अभियंता चंद्रकात साहू को जोन 04 से वाहन शाखा तथा मनीषा श्रीवास राजस्व उप निरीक्षक को राजस्व विभाग निगम मुख्यालय से जोन 01 नेहरू नगर में स्थानांतरित किया गया है।

इसी प्रकार नवगठित रिसाली निगम से आये जो पूर्व में भिलाई निगम में कार्यरत कर्मचारी जिनका संविलियन नहीं किया गया है, उन अधिकारी कर्मचारियों की सेवाएं भिलाई निगम में वापस किया गया उन सभी का आयुक्त प्रकाश सर्वे ने भिलाई निगम में नवीन पदस्थापना किया है जिसमें रविशंकर महलवार राजस्व निरीक्षक को जोन 05, धनुषराम वर्मा सर्वेयर को राजस्व विभाग, दीपक मेश्राम वाहन चालक को वाहन शाखा, प्यारे लाल बंजारे वार्डप्यून को जोन 02 स्वास्थ्य विभाग, खेतीहारिन बाई मजदूर को उद्यान विभाग जोन 01, बिसनी बाई साहूू मजदूर को जोन 01, कविता यादव हेल्पर को जोन 05, देवनारायण यादव चैकीदार को जोन 05, रामदयाल सफाई कामगार को प्रधानमंत्री आवास शाखा, मुकुंदा राम सफाई कामगार को जोन 05, परसराम सफाई कामगार को जोन 01, बी.पालवू सफाई कामगार को वाहन शाखा, मनटोरा बाई सफाई कामगार को जोन 05, शंभुनाथ सफाई कामगार को वाहन शाखा, शंकर सफाई कामगार को जोन 05, प्रेमिन बाई सफाई कामगार को जोन 05, बी.डेविड सफाई कामगार को उपायुक्त 02 कक्ष, चेतन लाल ताम्रकार सफाई कामगार को राजस्व विभाग, इंदल सफाई कामगार को जोन 05, जी.चिन्नैया सफाई कामगार को जोन 05, के.इमालिया सफाई कामगार को सभापति कक्ष, संजय गायकवाड़ सफाई कामगार को स्वास्थ्य विभाग मुख्य कार्यालय, गोविन्द सेन पम्प सहायक को जोन 02, वेदराम जोशी पम्प सहायक को योजना विभाग, मुनिया बाई भृत्य को उपायुक्त 02 कक्ष, रोहित कुमार वर्मा फिटर को 77 एमएलडी, अनिल कुमार देशमुख हेल्पर को जोन 03, गणेश राम बघेल चैकीदार को जोन 02, किशन बहादूर चैकीदार को प्रथम अपीलीय अधिकारी कक्ष, रामेश्वर लाल निषाद प्रोसेस सर्वर को उपायुक्त 02 कक्ष, एस नारायण सफाई कामगार को जोन 01, पूषणलाल देशमुख पम्प सहायक को जोन 02, प्यारे लाल नायक पम्प सहायक को योजना विभाग में पदस्थ किया गया है। निगम आयुक्त ने अधिकारी कर्मचारियों से कहा है कि आगामी वर्षा काल का ध्यान रखते हुए सौंपे गये जिम्मेदारी के प्रति सजग रहे ताकि क्षेत्र के नागरिको को कोई दिक्कत न हो।

भारत को उकसाने से बाज नहीं आ रहा ड्रैगन, एलएसी पर चीनी लड़ाकू विमानों की हरकतें बेलगाम
चरित्र पर उंगली उठा पति देता था ताने, परेशान पत्नी चढ़ गई बिजली के टॉवर पर….
सीएम के निर्देश पर त्वरित अमल: धान के सुरक्षित रख-रखाव के लिए सभी उपार्जन केन्द्रों का निरीक्षण
वायुसेना प्रमुख ने तेजस में भरी उड़ान, स्क्वाड्रन ‘फ्लाइंग बुलेट’ वायुसेना में शामिल
रिचर्ड एटनबरो द्वारा निर्देशित गांधी फिल्म से प्रेरणा लेते दिखे विद्यार्थी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article शक्ति विहार में चला जेसीबी, सड़क की जमीन पर बनाया बाउंड्रीवाल, निगम ने किया ध्वस्त शिव मंदिर का होगा जीर्णोद्धार, धार्मिक स्थानों का रखरखाव हमारी प्राथमिकता: महापौर शशि
Next Article प्रदेश में बीते दो माह में 12,700 लोगों के मोतियाबिंद का सफल ऑपरेशन प्रदेश में बीते दो माह में 12,700 लोगों के मोतियाबिंद का सफल ऑपरेशन

Ro. No.-13759/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?