ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: रिसाली निगम के 8 एल्डरमेनों ने लिया शपथ… अधिकार को नहीं कर्तव्य को समझे – ताम्रध्वज साहू
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

रिसाली निगम के 8 एल्डरमेनों ने लिया शपथ… अधिकार को नहीं कर्तव्य को समझे – ताम्रध्वज साहू

By @dmin
Published: August 9, 2022
Share
SHARE

रिसाली । नगर पालिक निगम रिसाली के 8 एल्डरमेनों को कलेक्टर पुष्पेन्द्र मीणा ने शपथ दिलाई। इस अवसर पर दुर्ग ग्रामीण विधायक व लोकनिर्माण व गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू विशेष रूप से उपस्थित थे। शपथ ग्रहण अवसर पर गृहमंत्री ने कहा कि कांग्रेस के कार्यकर्ता नियुक्ति को लेकर निराश न हो। वे अधिकार को नहीं कर्तव्य को समझे। शपथ ग्रहण समारोह नया कार्यालय भवन प्रांगण में हुआ। उन्होंने कहा कि कर्तव्य को समझने से हम आगे बढ़ेंगे। समय और परिस्थिति से सरकार नियुक्ति आदेश निकालती है। अगर कार्यकर्ता को आज अवसर नहीं मिला तो आने वाले समय में सेवा का अवसर मिलेगा। उन्हांेने नए निगम की बात कहते हुए कहा कि सब मिल जुलकर रिसाली का विकास करे।

कार्यक्रम की शुरूआत राजगीत से हुआ। कलेक्टर पुष्पेन्द्र मीणा ने चार-चार के ग्रुप में एल्डरमेनों को शपथ दिलाई। इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष मुकेश चंद्राकर, प्रदेश महामंत्री जितेन्द्र साहू, सभापति केशव बंछोर, जिला पंचायत सभापति योगिता चंद्राकर, आयुक्त आशीष देवांगन, महापौर परिषद के सद्स्य अनूप डे, सनीर साहू, गोविन्द चतुर्वेदी, परमेश्वर, सोनिया देवांगन, ईश्वरी साहू, विलास राव बोरकर, पार्षदगण आदि उपस्थित थे।

कलेक्टर ने इन्हे दिलाई शपथ
संगीता सिंह, तरूण कुमार, मोहम्मद निजाम, संध्या वर्मा, संतू दास, शिशिर कुमार, अजीत कुमार यादव, व जी. राहुल कुमार को कलेक्टर ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।

घर-घर झंडा अभियान
कार्यक्रम समापन के पहले कलेक्टर पुष्पेन्द्र मीणा ने गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू को राष्ट्रीय ध्वज भेट किया। उन्होंने मंच से आग्रह किया राष्ट्रव्यापी अभियान में सभी शामिल होकर राष्ट्रप्रेम का परिचय दे। अपने-अपने निवास में अवश्य ध्वज रोहण करे। इस अवसर पर रिसाली निगम ने सभी अतिथियों को राष्ट्रध्वज उपलब्ध कराया।

महापौर ने एल्डरमेनों का किया स्वागत
शपथ ग्रहण पश्चात महापौर शशि सिन्हा व सभापति केशव बंछोर ने मंच पर बैठे एल्डरमेनांे का पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया। सभी एल्डरमेनों ने रिसाली निगम के विकास के लिए एकजूट होकर कार्य करने का संकल्प भी लिया।

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना : केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने किया तीन नई सुविधाओं का शुभारंभ, बोले – किसानों से ही है देश का सार्म्थ्य
कृषि कानून पर सरकार आज देगी लिखित प्रस्ताव, किसान सिंघु बॉर्डर पर बनाएंगे रणनीति
अंतर्राष्ट्रीय नर्स डे: विधायक अरुण वोरा व महापौर बाकलीवाल ने 25 नर्सों का किया सम्मान…. बेहतर कार्य के लिए नर्सों को दी बधाई
महापौर व भिलाई नगर विधायक देवेन्द्र यादव ने किया वंदे मातरम अपार्टमेंट के सामने मुख्य सड़क का भूमिपूजन
मातम में बदली खुशियां: 15 लाशें और सात फेरे, परिजनों की मौत से अनजान बेटी की ऐसे हुई शादी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article भिलाई में संचालित मोबाइल मेडिकल यूनिट के स्वास्थ्य शिविर में अब तक 119882 लोगों ने स्वास्थ्य सेवा का लिया लाभ
Next Article Chief Minister Baghel appeals to industrialists: make more jobs available to local people सभी नगरीय निकायों में कृष्ण जन्माष्टमी को ‘कृष्ण कुंज’ का लोकार्पण

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?