ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: रिलायंस के चेयरमैन मुकेश अंबानी को फिर मिली धमकी, 200 करोड़ के बाद अब मांगे 400 करोड़
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsCrimeFeaturedNational

रिलायंस के चेयरमैन मुकेश अंबानी को फिर मिली धमकी, 200 करोड़ के बाद अब मांगे 400 करोड़

By Om Prakash Verma
Published: October 31, 2023
Share
रिलायंस के चेयरमैन मुकेश अंबानी को फिर मिली धमकी, 200 करोड़ के बाद अब मांगे 400 करोड़
रिलायंस के चेयरमैन मुकेश अंबानी को फिर मिली धमकी, 200 करोड़ के बाद अब मांगे 400 करोड़
SHARE

मुंबई (एजेंसी)। दिग्गज कारोबारी और रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी को एक बार फिर धमकी भरा ईमेल मिला है। यह धमकी किसी ओर ने नहीं बल्कि उसी अज्ञात शख्स की ओर से दी गई है, जिसने 27 अक्तूबर को दो ईमेल भेजकर 200 करोड़ रुपये की मांग की थी। तीसरे ईमेल में शख्स ने फिरौती की रकम बढ़ाकर 400 करोड़ रुपये कर दी क्योंकि अंबानी ने उसके पिछले दो ईमेल का जवाब नहीं दिया।

खतरे की गंभीरता को देखते हुए मुंबई पुलिस ने सोमवार को अंबानी के दक्षिण मुंबई स्थित आवास एंटीलिया की सुरक्षा बढ़ा दी। गौरतलब है कि 26 अक्तूबर को सबसे पहले धमकी भरा ईमेल मिला था। इसमें धमकी देने वाले ने 20 करोड़ रुपयों की मांग की थी। बाद में कीमत बढ़ाकर 200 करोड़ रुपये कर दी थी। साथ ही रुपये न देने पर मुकेश अंबानी को गोली मारने की बात कही थी।

पुलिस नहीं कर सकती ट्रैक
अंबानी की आधिकारिक आईडी पर भेजे गए तीसरे ईमेल में लिखा है, ‘आपकी सुरक्षा कितनी भी अच्छी क्यों न हो, हम फिर भी आपको मार सकते हैं। इस बार यह कीमत 400 करोड़ रुपये है और पुलिस मुझे ट्रैक और गिरफ्तार नहीं कर सकती।

बीते साल भी मिली थी धमकी
बता दें कि ये पहली बार नहीं है जब मुकेश अंबानी को इस तरह की धमकी मिली हो। इससे पहले, बीते साल मुकेश अंबानी और उनके परिवार के सदस्यों को जान से मारने की धमकी मिली थी। तब मुंबई पुलिस ने कॉल करके धमकी देने के आरोप में बिहार के दरभंगा से एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया था। आरोपी ने मुंबई के सर एच एन रिलायंस फाउंडेशन अस्पताल को भी बम से उड़ाने की धमकी दी थी।

टू फ्रंट मुकाबले के लिए तैयार भारत? पाकिस्तान से लगती सीमा पर तेजस तैनात
आंबेडकर और फुले का जिक्र, कारोबार की फिक्र… ‘मन की बात’ में पीएम नरेंद्र मोदी का बड़ा संदेश
15 दिन मासूम को दादी ने जिंदा फेंक दिया कुएं में, पोते की चाह में दिया खौफनाक वारदात को अंजाम… अब खाएगी जेल की हवा
राष्ट्रीय जनजातीय साहित्य महोत्सव में बिखरी सांस्कृतिक कार्यक्रमों की छटा
होटल की जांच में पुलिस के हत्थे चढ़े पांच संदिग्ध, टोना-टोटका का सामान बरामद
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article अमेरिका बनाने जा रहा है खतरनाक परमाणु बम, हिरोशिमा पर गिराए बम से 24 गुना ज्यादा होगा ताकतवर अमेरिका बनाने जा रहा है खतरनाक परमाणु बम, हिरोशिमा पर गिराए बम से 24 गुना ज्यादा होगा ताकतवर
Next Article shreekanchanpath 53 # 06 December 2023 shreekanchanpath 18 # 31 October 2023
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?