ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: रिलायंस की योजना, स्वच्छ ऊर्जा में 75 हजार करोड़ रुपये का निवेश करेगी कंपनी
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
BusinessFeaturedNational

रिलायंस की योजना, स्वच्छ ऊर्जा में 75 हजार करोड़ रुपये का निवेश करेगी कंपनी

By @dmin
Published: June 24, 2021
Share
रिलायंस ने रचा इतिहास, तोड़ा बाजार पूंजीकरण का अपना ही रिकॉर्ड
रिलायंस ने रचा इतिहास, तोड़ा बाजार पूंजीकरण का अपना ही रिकॉर्ड
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी)। रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (आरआईएल) की 44वीं वार्षिक आम बैठक (एजीएम) में मुकेश अंबानी ने हरित ऊर्जा के क्षेत्र में बड़े स्तर पर कदम रखने की घोषणा की। उन्होंने सौर फोटोवोल्टिक सेल, हरित हाइड्रोजन, बिजली स्टोरेज बैटरी और फ्यूल सेल के विनिर्माण को लेकर अगले तीन साल में बड़ी क्षमता के चार विनिर्माण संयंत्र लगाने के लिए 75,000 करोड़ रुपये के निवेश का एलान किया।

1,00,000 मेगावॉट सौर बिजली उत्पादन क्षमता लगाएगी कंपनी
रिलायंस 1,00,000 मेगावॉट सौर बिजली उत्पादन क्षमता लगाएगी। अंबानी ने कहा कि, ‘हमने नए ऊर्जा परिवेश के लिए जरूरी सभी महत्वपूर्ण उपकरणों के विनिर्माण और एकीकरण को लेकर चार बड़े- सौर फोटोवोल्टिक मोड्यूल कारखाना, ऊर्जा भंडारण बैटरी कारखाना, इलेक्ट्रोलाइजर कारखाना तथा फ्यूल सेल कारखाना विनिर्माण संयंत्र लगाने की योजना बनाई है।

चार विनिर्माण संयंत्रों में कुल 60,000 करोड़ का निवेश 
इन चारों विनिर्माण संयंत्रों में कुल 60,000 करोड़ रुपये का निवेश किया जाएगा। उन्होंने कहा, ‘इसके अलावा, हम मूल्य श्रृंखला, भागीदारी और खोज एवं उत्पादन तथा परिष्करण एवं विपणन समेत भविष्य की प्रौद्योगिकियों में 15,000 करोड़ रुपये खर्च करेंगे।
उल्लेखनीय है कि पिछले साल अंबनी ने कंपनी के लिए अगले 15 साल यानी 2035 तक शुद्ध रूप से शून्य कार्बन उत्सर्जन का लक्ष्य रखा था। उन्होंने कहा, ‘जीवाश्म (कोयला, पेट्रोल और डीजल) ईंधन से करीब तीन सदी तक आर्थिक वृद्धि को गति मिली। हम अब बहुत लंबे समय तक इसे जारी नहीं रख सकते।
अंबानी ने कहा, ‘वर्ष 2016 में हमने डिजिटल अंतर खत्म करने के लिए जियो पेश किया। अब 2021 में, हम नया ऊर्जा कारोबार शुरू करने जा रहे हैं। इसका लक्ष्य भारत और दुनिया में हरित ऊर्जा को लेकर अंतर को दूर करना है।

रिलायंस ने शेयर जुटाए 3.24 लाख करोड़ रुपये 
अंबानी ने कहा कि कंपनी की इकाइयों में हिस्सेदारी बिक्री, राइट्स इश्यू और परिसंपत्ति मौद्रिकरण के जरिए 3.24 लाख करोड़ रुपये की पूंजी जुटाई गई है, जो एक रिकॉर्ड है। अंबानी ने शेयरधारकों को संबोधित करते हुए कहा कि कंपनी ने डिजिटल इकाई जियो प्लेटफॉर्म और खुदरा उद्यम में शेयर की बिक्री, राइट्स इश्यू और परिसंपत्ति मौद्रिकरण में हिस्सेदारी की बिक्री के जरिए 3,24,432 करोड़ रुपये की पूंजी जुटाई।

जल्द बढ़ सकता है आपके मोबाइल रिचार्ज का खर्चा, कंपनियां बढ़ा सकती हैं टैरिफ
राहुल गांधी का केंद्र पर हमला: कहा- 70 साल में बनी देश की पूंजी को बेच रही सरकार
जम्मू-कश्मीर: राजोरी के जंगल में आतंकी ठिकाना ध्वस्त, हथियारों का जखीरा बरामद
पाकिस्तान को मुफ्त में मिलेगा भारत में बना कोरोना टीका, 1 करोड़ 70 लाख डोज का रास्ता साफ
कोरोना संक्रमण के घटे मामले: बीते 24 घंटे में सामने आए 30 हजार नए केस… 422 लोगों की गई जान
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article कबीरधाम जिले में छह लाख की इनामी महिला नक्सली ने किया सरेंडर कबीरधाम जिले में छह लाख की इनामी महिला नक्सली ने किया सरेंडर
Next Article कोरोनाकाल में भी नहीं रुका छत्तीसगढ़ का विकास, 15 दिनों में मुख्यमंत्री ने दी 7 हजार 84 करोड़ की सौगात - विधायक देवेन्द्र यादव कोरोनाकाल में भी नहीं रुका छत्तीसगढ़ का विकास, 15 दिनों में मुख्यमंत्री ने दी 7 हजार 84 करोड़ की सौगात – विधायक देवेन्द्र यादव

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?