ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: रिटायर कर्मियों को दी ससम्मान विदाई, सेक्टर-6 सोसाइटी को आर्थिक समृद्धि दी बीएसपी कर्मियों ने: मिश्र
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

रिटायर कर्मियों को दी ससम्मान विदाई, सेक्टर-6 सोसाइटी को आर्थिक समृद्धि दी बीएसपी कर्मियों ने: मिश्र

By Om Prakash Verma
Published: December 18, 2022
Share
रिटायर कर्मियों को दी ससम्मान विदाई, सेक्टर-6 सोसाइटी को आर्थिक समृद्धि दी बीएसपी कर्मियों ने: मिश्र
रिटायर कर्मियों को दी ससम्मान विदाई, सेक्टर-6 सोसाइटी को आर्थिक समृद्धि दी बीएसपी कर्मियों ने: मिश्र
SHARE

भिलाई। भिलाई इस्पात संयंत्र में कार्यरत कर्मियों की सबसे पुरानी सहकारी संस्था इस्पात कर्मचारी को-ऑपरेटिव क्रेडिट सोसाइटी लिमिटेड सेक्टर-6 में माह नवंबर में सेवानिवृत्त हुए कर्मियों के लिए विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान सोसायटी के संचालक मंडल ने अपने इन वरिष्ठ सदस्यों के योगदान का स्मरण करते हुए माल्यार्पण से सभी का अभिनंदन किया तथा उनकी जमा राशि का भुगतान चेक के माध्यम से किया। वहीं इन रिटायर कर्मियों ने अपना सेवाकाल याद किया तथा सोसाइटी से अपने संबंधों का विशेष रूप से उल्लेख किया।

अध्यक्ष बृज बिहारी मिश्र व सोसायटी के पदाधिकारियों ने रिटायर हुए कर्मियों का सम्मान किया और उन्हें सुखद भविष्य की शुभकामनाएं दी। स्वागत भाषण में उन्होंने कहा कि भिलाई इस्पात संयंत्र की सेवा से जुडऩे के साथ ही हमारे यह सभी साथी अपनी सोसाइटी के सदस्य हो गए थे और करीब 35 से 38 साल की सेवा के दौरान इन्होंने न सिर्फ भिलाई इस्पात संयंत्र को नई ऊंचाइयां देने में अपना योगदान दिया बल्कि हमारी सोसाइटी को भी लगातार समृद्ध किया। इन रिटायर सदस्यों में अशोक कुमार वर्मा, पंचम सिंह, शत्रुघन लाल, खेदूराम, प्रभुदास बघेल, अशोक कुमार, डीके सिन्हा, एचके गायकवाड, संतोष कुमार साहू, धन सिंह साहू, अनिल कुमार पटेल, राजेंद्र कुमार, प्रकाश रे, महेश सिंह, एस. रामबाबू, प्रकाश कुमार देवांगन, अरुण बसंत राव फुले और देवराम ने सम्मान के लिए आभार जताया।

रिटायर कर्मियों ने याद किए सेवाकाल के पल, कहा सोसायटी ने हमारे जीवन स्तर को बेहतर में दिया योगदान
रिटायर कर्मियों ने अपना सेवाकाल याद करते हुए कहा कि भिलाई स्टील प्लांट के साथ-साथ कोआपरेटिव सोसाइटी सेक्टर-6 ने भी हमारे जीवन स्तर को बेहतर बनाने में अपना योगदान दिया। इस अवसर पर संस्था के उपाध्यक्ष अमिताव वर्मा सहित संचालक मंडल के सदस्य हरिराम यादव, धनंजय चतुर्वेदी, जे.के.गहिने, के.पी.चंद्राकर,Ÿ ाीमती नीरजा शर्मा, वी.के.वासनिक पवन साहू और सुनील शर्मा ने भी अपने विचार रखे और रिटायर हुए कर्मियों को शुभकामनाएं दी। संचालन प्रबंधक एम.मुरलीधर एवं आभार उपाध्यक्ष श्रीमती इंदरजीत कौर ने व्यक्त किया।

Big News : पैरो पर गिरकर माफी मांगने वाले ASI से मारपीट, वीडियो वायरल करने वाले शख्स पर अपराध दर्ज
ग्राम झझपुरी कला और सारधा में आयोजित संकल्प यात्रा शिविर में बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
ऑनलाइन सट्टा : दूसरे के खातों से किया था करोड़ो का लेनदेन, 9 माह से फरार आरोपी गिरफ्तार
गोवर्धन पर्व पर ग्रामीणों से मिले मंत्री ताम्रध्वज साहू, बोले- यह पावन पर्व आप सभी के जीवन में समृद्धि, सौभाग्य लेकर आए
भूपेश सरकार का बड़ा निर्णय, भूमि गाइड लाइन दरों में अब 40 प्रतिशत की छूट
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article छत्तीसगढ़ रेल यात्री सेवा संघ ने जनता को हो रही परेशानियों से रेलमंत्री को अवगत कराते सौंपा ज्ञापन, रूट बदलने उठ रही मांग छत्तीसगढ़ रेल यात्री सेवा संघ ने जनता को हो रही परेशानियों से रेलमंत्री को अवगत कराते सौंपा ज्ञापन, रूट बदलने उठ रही मांग
Next Article वन भैंसा छत्तीसगढ़ में दुर्लभ एवं संकटग्रस्त प्रजातियों में से एक, इंद्रावती टाइगर रिजर्व में दिखा वन भैंसों का झुंड वन भैंसा छत्तीसगढ़ में दुर्लभ एवं संकटग्रस्त प्रजातियों में से एक, इंद्रावती टाइगर रिजर्व में दिखा वन भैंसों का झुंड

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?