ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: रिचर्ड एटनबरो द्वारा निर्देशित गांधी फिल्म से प्रेरणा लेते दिखे विद्यार्थी
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

रिचर्ड एटनबरो द्वारा निर्देशित गांधी फिल्म से प्रेरणा लेते दिखे विद्यार्थी

By @dmin
Published: August 21, 2022
Share
कोरोना की दस्तक के बाद भी जनता को जनसुविधा में नही होगी रुकावट-वोरा
कोरोना की दस्तक के बाद भी जनता को जनसुविधा में नही होगी रुकावट-वोरा
SHARE

हमर तिरंगा कार्यक्रम के तहत विद्यार्थियों को दिखाई गई राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की फिल्म
दुर्ग। आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत छत्तीसगढ़ शासन स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा 20 से 30 अगस्त तक घोषित कार्यक्रम हमर तिरंगा के तहत आज जिले में समस्त हाई /हायर सेकेंडरी स्कूलों में स्मार्ट क्लास में फिल्म “गांधी” का प्रदर्शन किया गया।

कार्यक्रम के उद्घाटन सत्र का मुख्य आयोजन सूर्या मॉल स्थित पीवीआर में “गांधी” फिल्म के प्रदर्शन के साथ हुआ। उक्त मल्टीप्लेक्स में स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी एवं हिंदी माध्यम विद्यालय खमरिया तथा शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जुनवानी के 150 विद्यार्थियों ने मुख्य अतिथि श्री अरुण वोरा, विधायक दुर्ग शहर तथा अन्य अतिथि श्री नरेंद्र दुग्गा प्रबंध संचालक समग्र शिक्षा छत्तीसगढ़ तथा श्री अश्वनी देवांगन मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत दुर्ग की उपस्थिति में अत्यंत उत्साह के साथ रिचर्ड एटनबरो द्वारा निर्देशित गांधी फिल्म देखी। अतिथियों ने फिल्म प्रदर्शन के पूर्व एवं पश्चात ग्यारहवीं एवं बारहवीं के छात्र छात्राओं से अत्यंत उत्साह पूर्ण माहौल में चर्चा की। अरुण वोरा ने इसे एक अच्छा प्रयास बताते हुए कहा कि नई जनरेशन के बच्चों में देशभक्ति की भावना का संचार करने में इससे अवश्य ही मदद मिलेगी। नरेंद्र दुग्गा ने बच्चों को गांधीजी के आदर्शों को जीवन में अपनाने की अपील की। अश्वनी देवांगनने इसे एक सार्थक कदम बताया।

जिला शिक्षा अधिकारी अभय जायसवाल ने बताया कि 20 से 30 अगस्त के मध्य प्राथमिक से हायर सेकेंडरी स्तर तक विभिन्न आयोजन हमर तिरंगा कार्यक्रम के तहत संपादित कराए जाएंगे, इसमें फिल्म गांधी का प्रदर्शन मुख्य है। जिले के पूरे 9 थियेटरों में बच्चों के लिए फिल्म का नि: शुल्क प्रदर्शन कराया जाएगा, जिसकी पूरी तैयारी कर ली गई है। सहायक संचालक अमित घोष, जिला मिशन समन्वयक समग्र शिक्षक सुरेंद्र पांडे, एपीसी विवेक शर्मा, बीआरसी दुर्ग ग्रामीण गोविंद साव की टीम द्वारा उक्त कार्यक्रम के संपूर्ण जिले में क्रियान्वयन की व्यवस्था की गई है।

गांधी फिल्म के प्रदर्शन पश्चात विद्यार्थियों ने इस पहल की सराहना की तथा माननीय मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, स्कूली शिक्षा मंत्री प्रेमसाय सिंह टेकाम, शिक्षा विभाग के अधिकारियों तथा जिला कलेक्टर पुष्पेंद्र कुमार मीणा के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम के संचालन में के रघुनाथ एवं अन्य संबंधित सदस्यों का विशेष योगदान रहा।

मुख्यमंत्री से कोरवा समाज के शिक्षित युवाओं ने की सौजन्य मुलाकात
Bhilai Breaking: स्मृति नगर चौकी प्रभारी की सड़क दुर्घटना में मौत, खड़ी ट्रक से जा टकराई बाइक, आधी रात अस्पताल में तोड़ा दम
सियासी हलचल तेज : दोबारा सत्ता हासिल करने भाजपा ने बनाया प्लान, पार्टी का फोकस इस क्षेत्र पर
Big action : भानुप्रतापपुर में पांच तस्कर गिरफ्तार, वन विभाग ने किया जिंदा पेंगुलिन बरामद… 12 लाख में हुआ था सौदा
समंदर में अनंत चुनौतियों का जवाब है भारत का विक्रांत, पीएम मोदी ने देश को सौंपा स्वदेशी महाबली युद्धपोत
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article बस्तर फाइटर्स बल के आरक्षक पद हेतु 53 हजार से अधिक आवेदन, मई में दूसरे सप्ताह से शुरू होगा फिजिकल टेस्ट 19 युवा बस्तर फाइटर्स में शामिल, आईटीबीपी ने दी थी ट्रेनिंग
Next Article जिला चिकित्सालय रायपुर में इलाज के लिए आने वाले मरीजों को किसी प्रकार की असुविधा न हो- कलेक्टर भुरे
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?