ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: राहुल पर लटकी एफआईआर की तलवार! वीर सावरकर के पोते ने मांगी माफी वाले सबूत, ठाकरे और पवार पर कही यह बात
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNationalPolitics

राहुल पर लटकी एफआईआर की तलवार! वीर सावरकर के पोते ने मांगी माफी वाले सबूत, ठाकरे और पवार पर कही यह बात

By Om Prakash Verma
Published: March 28, 2023
Share
राहुल पर लटकी एफआईआर की तलवार! वीर सावरकर के पोते ने मांगी माफी वाले सबूत, ठाकरे और पवार पर कही यह बात
राहुल पर लटकी एफआईआर की तलवार! वीर सावरकर के पोते ने मांगी माफी वाले सबूत, ठाकरे और पवार पर कही यह बात
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी)। कांग्रेस नेता राहुल गांधी की मुसीबतें कम होती नहीं दिख रहीं हैं। पहले मोदी सरनेम मामले में राहुल गांधी को दो साल की सजा मिली, फिर संसद की सदस्यता चली गई। अब राहुल पर एक और केस की तलवार लटकने लगी है। इस बार वीर सावरकर के पोते ने राहुल को दो टूक कह दिया है कि अगर वह सावरकर पर की गई विवादित टिप्पणी पर माफी नहीं मांगते हैं तो उनपर एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।

हिंदुत्व विचारक वीर दामोदर सावरकर के पोते रंजीत सावरकर ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के बयान पर नाराजगी जताई और उनके खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। सावरकर ने कहा, राहुल गांधी इस बात के प्रमाण दें कि सावरकर ने अंग्रेजों से माफी मांगी थी। रंजीत सावरकर ने कहा, राहुल गांधी कह रहे हैं कि वह माफी नहीं मांगेंगे क्योंकि वह सावरकर नहीं हैं। मैं उनको चुनौती देता हूं कि वह सावरकर के माफी मांगने का कोई सबूत दिखाएं।

सावरकर ने और क्या कहा?
वीर दामोदर सावरकर के पोते रंजीत सावरकर ने कहा, ‘राहुल गांधी द्वारा सावरकर का नाम राजनीति के लिए किस तरह से बदनाम किया जा रहा है यह देखकर वाकई दुख होता है। ऐसा लगता है कि वे मुसलमानों का भी ध्रुवीकरण कर रहे हैं। महाराष्ट्र में भी सावरकर के नाम पर राजनीति की जा रही है। मेरा अनुरोध है कि सावरकर के नाम का इस्तेमाल अपने फायदे के लिए न करें।

उन्होंने आगे संजय राउत, उद्धव ठाकरे और शरद पवार का जिक्र किया। कहा, ‘संजय राउत और उद्धव ठाकरे के मन में सावरकर के प्रति सम्मान हो सकता है, लेकिन जब तक वे सावरकर के लिए अपना समर्थन नहीं दिखाते, इसका कोई मतलब नहीं है। अल्टीमेटम देने के बाद भी कांग्रेस नहीं रुकी और उन्होंने (उद्धव ठाकरे गुट ने) अभी तक कांग्रेस को अलग नहीं किया। इसी तरह शरद पवार जी के मन में भी सावरकर के लिए बहुत सम्मान है, लेकिन उन्हें आगे बढ़कर राहुल गांधी से सावरकर पर अब तक दिए गए अपने बयानों के लिए माफी मांगने के लिए कहना चाहिए।Ó

राहुल ने कहा था, सावरकर नहीं हूं जो माफी मांग लूं
राहुल गांधी ने 25 मार्च को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी। अपनी प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान राहुल गांधी ने कहा था, वह सरकार से डरेंगे नहीं, सरकार उनको डरा नहीं सकती है। उन्होंने सूरत में आपराधिक मानहानि मामले में सरकार से माफी इसलिए नहीं मांगी है क्योंकि उनका नाम गांधी है, सावरकर नहीं, और गांधी किसी से माफी नहीं मांगता है। उनके इसी बयान पर सावरकर के पोते ने मांग करते हुए कहा, देशभक्तों के नाम का उपयोग राजनीति चमकाने के लिए करना गलत है और इस मामले पर उनपर कार्रवाई होनी चाहिए।

केंद्रीय जल शक्ति मंत्री व मुख्यमंत्री ने संयुक्त रूप से की राज्य में जल जीवन मिशन के क्रियान्वयन की समीक्षा…. मुख्यमंत्री ने कहा सितंबर, 2023 तक छत्तीसगढ़ के हर घर में होगा नल
CG Big News: बोले सीएम बघेल- इनके इशारों पर ईडी कर रही काम, महादेव एप को लेकर कही यह बात
Big ‘B’ Accident News:_ बॉलीवुड के शहंशाह का एक्सीडेंट, यहां की कटी नस, जाने क्या है उनका हाल
हर घर हरियाली: मंत्री डॉ. डहरिया ने घर-घर पौधा रोपण का किया अनुरोध
बड़ी खबर: उच्चतम स्तर पर देश का विदेशी मुद्रा भंडार, 633 अरब डॉलर के पार पहुंचा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Durg Breaking : कमरे में अकेली सो रही नाबालिग साली से जीजा ने किया रेप, चंद घंटों में धराया आरोपी
Next Article नर्सिंग छात्रा से अस्पताल में छेड़छाड़, सोते समय बदमाश ने की गलत हरतक…. आरोपी गिरफ्तार
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?