ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर साधा निशाना, बोले- केंद्र ने हिंदुस्तान के युवाओं के भविष्य को नष्ट किया
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNationalPolitics

राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर साधा निशाना, बोले- केंद्र ने हिंदुस्तान के युवाओं के भविष्य को नष्ट किया

By @dmin
Published: May 15, 2022
Share
राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर साधा निशाना, बोले- केंद्र ने हिंदुस्तान के युवाओं के भविष्य को नष्ट किया
राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर साधा निशाना, बोले- केंद्र ने हिंदुस्तान के युवाओं के भविष्य को नष्ट किया
SHARE

उदयपुर (एजेंसी)। राजस्थान के उदयपुर में चल रहे चिंतन शिविर के तीसरे दिन राहुल गांधी ने भाजपा पर जोरदार हमला बोला। उन्होंने कहा, भाजपा में दलितों को अपमान होता है। वहां किसी की बात भी नहीं सुनी जाती है। कांग्रेस एक मात्र ऐसी पार्टी है जहां सभी को बिना डरे अपनी बात रखने का मौका मिलता है। पार्टी में सभी को यह अधिकार दिए गए हैं।

राहुल ने कहा, हमें बिना कुछ सोचे जनता के बीच जाकर बैठ जाना चाहिए, उनकी समस्याओं को समझना चाहिए। जनता के साथ हमारा जो कनेक्शन था उसे फिर से बनाना पड़ेगा। जनता जानती है कि कांग्रेस पार्टी ही देश को आगे ले जा सकती है।

#WATCH मेरी लड़ाई RSS व BJP की विचारधारा से है, जो हिंसा और नफरत ये फैलाते हैं उसके खिलाफ है, ये मेरी जिंदगी की लड़ाई है, मैं मानने को तैयार नहीं हूं कि हमारे देश में इतनी नफरत फैल सकती है। हमारे खिलाफ बड़ी शक्तियां है, मैं इन शक्तियों से नहीं डरता हूं: राहुल गांधी, कांग्रेस pic.twitter.com/o5i05qnhlw

— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 15, 2022

उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने निर्णय लिया है कि अक्टूबर महीने में पूरी पार्टी जनता के बीच जाएगी और यात्रा करेगी। जनता के साथ जो रिश्ता कांग्रेस का था उसे फिर से पूरा करेगी। ये शॉर्टकट से नहीं होने वाला है और ये काम पसीना बहाकर ही किया जा सकता है।

सरकार ने हिंदुस्तान के युवाओं के भविष्य को नष्ट कर दिया है। एक तरफ बेरोजगारी और दूसरी तरफ महंगाई है। यूक्रेन में युद्ध हुआ है, आने वाले समय में मुद्रा स्फीति पर भी इसका असर पड़ेगा। इसका हल निकालना जरूरी है। राहुल ने कहा, नोटबंदी और जीएसटी लाकर केंद्र ने देश को बड़ी चोट दी है।

#WATCH | Congress leader Rahul Gandhi at Nav Sankalp Shivir in Udaipur said, "Sometimes our senior leaders & workers go into depression. It's normal because this is not an easy fight. This fight cannot be fought by a regional party because this is a fight of ideology." pic.twitter.com/UYx7l8RRy4

— ANI (@ANI) May 15, 2022

मेरी लड़ाई आरएसएस और भाजपा की विचारधारा से
राहुल गांधी ने कहा, देश में नफरत और हिंसा को बढ़ावा दिया जा रहा है, हमारी लड़ाई उसके खिलाफ है। कांग्रेस एक परिवार है और मैं आपके परिवार का हूं। मेरी लड़ाई आरएसएस और भाजपा की विचाराधारा से है। यह लोग नफरत और हिंसा फैलाते हैं। मैं इसके खिलाफ लड़ रहा हूं और आगे भी लडऩा चाहता हूं। उन्होंने कहा, मैं यह मानने के लिए तैयार नहीं हूं कि मेरे देश में इतनी नफरत और हिंसा फैल सकती है।

वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं को नसीहत
उदयपुर में नव संकल्प शिविर में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि कभी-कभी हमारे वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता अवसाद में चले जाते हैं। यह सामान्य है क्योंकि यह एक आसान लड़ाई नहीं है। यह लड़ाई एक क्षेत्रीय पार्टी द्वारा नहीं लड़ी जा सकती, क्योंकि यह विचारधारा की लड़ाई है।

कार्य समिति की बैठक में इन प्रस्तावों पर लगी मुहर
मीडिया रिपोट्र्स के अनुसार आज हुई कांग्रेस कार्य समिति की बैठक में कई अहम बदलावों पर मुहर लगा दी गई है। एक परिवार के एक ही सदस्य को टिकट देने का प्रस्ताव पास हो गया है। इसके अलावा पांच साल संगठन में सक्रिय रहने के बाद ही परिवार के किसी दूसरे नेता को टिकट दिया जाएगा। अब कोई भी नेता पार्टी में पांच साल तक ही पद पर रह सकेगा। तीन साल संगठन के लिए काम करने के बाद उसे फिर से पद दिया जाएगा।

ग्रामीण क्षेत्रों में सोलर क्रांति, चार सालों में बड़े पैमाने पर नवीनीकरण ऊर्जा का उपयोग
भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या ने संभाला पद… भिलाई के युवा नेता अतुल पर्वत ने मिलकर दी बधाई… छत्तीसगढ़ आने का दिया न्योता
एयर इंडिया: यूक्रेन से उड़ानों पर हर घंटे खर्च हो रहे सात से आठ लाख, एक ट्रिप पर कुल लागत 1.10 करोड़ से ज्यादा
नक्सलियों के बैनर से इलाके में दहशत, पूर्व सरपंच को जन अदालत लगाकर सजा का ऐलान… जांच में जुटी पुलिस
Gustakhi Maaf: इसने बताया, उसने बताया, किसने बताया
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article तपती गर्मी से मिलेगी राहत, अगले 5 दिनों में इन इलाकों में होगी झमाझम बारिश तपती गर्मी से मिलेगी राहत, अगले 5 दिनों में इन इलाकों में होगी झमाझम बारिश
Next Article सुप्रीम कोर्ट की फटकार- यह राष्ट्रीय राजधानी का हाल है, कल्पना कीजिए हम दुनिया को क्या संकेत दे रहे हैं सुप्रीम कोर्ट का आदेश: जहां अपराध हुआ है उस राज्य की नीति के अनुसार हो दोषियों की समयपूर्व रिहाई पर फैसला

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?