ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: राहुल क्या, कांग्रेस में कोई मोदी का मुकाबला नहीं कर सकता, नटवर सिंह ने की पीएम की तारीफ
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNationalPolitics

राहुल क्या, कांग्रेस में कोई मोदी का मुकाबला नहीं कर सकता, नटवर सिंह ने की पीएम की तारीफ

By @dmin
Published: October 2, 2021
Share
राहुल क्या, कांग्रेस में कोई मोदी का मुकाबला नहीं कर सकता, नटवर सिंह ने की पीएम की तारीफ
राहुल क्या, कांग्रेस में कोई मोदी का मुकाबला नहीं कर सकता, नटवर सिंह ने की पीएम की तारीफ
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी)। पंजाब में जारी सियासी कलह के बीच कांग्रेस अब अपनों के हमले का भी शिकार हो रही है। दिग्गज नेता नवटर सिंह ने कहा है कि नरेंद्र मोदी को चुनौती देने वाला कांग्रेस में कोई नेता नहीं है। एएनआई के मुताबिक, पूर्व विदेश मंत्री नटवर सिंह ने कहा कि कांग्रेस में राहुल गांधी समेत कोई नहीं है, जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चुनौती दे सके। इतना ही नहीं, नटवर ने पीएम मोदी की जमकर तारीफ भी की।

यह पूछे जाने पर कि क्या राहुल गांधी प्रधानमंत्री को चुनौती दे सकते हैं, नटवर सिंह ने कहा, ‘क्या आपको ऐसा लगता है? क्या वह पीएम मोदी के सामने टिक पाएंगे? अगर आपको दोनों के बीच का अंतर देखना हो तो पीएम मोदी और राहुल गांधी के बीच बहस करवाकर देख लीजिए। आपने टीवी चैनल पर राहुल गांधी का साक्षात्कार भी देखा होगा। पीएम मोदी एक अच्छे वक्ता हैं। वह निडर और साहसी हैं। वह (राहुल गांधी) उनके (पीएम मोदी) के खिलाफ कुछ नहीं कर सकते। कांग्रेस में कोई भी नहीं है, जो मोदी को चुनौती दे सकता है, क्योंकि वह एक महान वक्ता हैं।

यूपीए सरकार के दौरान विदेश मंत्री रहे नटवर सिंह ने भी कांग्रेस नेतृत्व पर सवाल उठाया और देश भर में पार्टी के आधार कमजोर होने के लिए गांधी परिवार को जिम्मेदार ठहराया। पांच राज्यों में कांग्रेस की चुनावी संभावनाओं पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि मुझे ऐसा नहीं लगता कि पार्टी बीजेपी को हरा सकती है। अगर उन्होंने कोई स्टैंड लिया होता … लेकिन … उनका फैसला खराब है। गांधी परिवार के पास कोई सलाहकार नहीं है और इन्हें लगता है कि हम लोग तीस मार खां हैं।

नटवर सिंह ने कहा कि राहुल गांधी के पास पार्टी में कोई पद नहीं है, मगर फैसले वही लेते रहते हैं। सिंह ने बताया कि कांग्रेस पार्टी में मौजूदा संकट के लिए तीन लोग जिम्मेदार हैं। उनमें से एक राहुल गांधी हैं, जिनके पास कोई पद भी नहीं है मगर वह फैसले लेते रहते हैं। बता दें कि पंजाब, छत्तीसगढ़ और केरल में कांग्रेस की स्थिति को लेकर नटवर सिंह ने राहुल की आलोचना की है।

छत्तीसगढ़ शासन ने अनुकंपा नियुक्ति में दी छूट…. दस प्रतिशत पदों के सीमा-बंधन का नियम किया शिथिल…. सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी किया आदेश
नरवा-गरवा में ही गुम हो गया कांग्रेस सरकार का एक साल: पूर्व सीएम अजीत जोगी
Big news : छत्तीसगढ़ में सक्रिय तीन बड़े नक्सलियों ने किया तेलंगाना में किया आत्मसमर्पण
धान का अवैध परिवहन, कोरिया में कोचिए से 120 बोरी धान जब्त, जिला प्रशासन की कार्रवाई
ऐसा दिखेगा अयोध्या का भव्य राम मंदिर, प्रस्तावित मॉडल की फोटो जारी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article भारत में कोरोना से हो रही मौतों से दहशत: पिछले 24 घंटों में रिकार्ड 4329 लोगों की गई जान… 4 लाख से अधिक मरीज हुए स्वस्थ्य… 2.63 लाख से ज्यादा नए मामले देश में कोरोना: बीते 24 घंटे में 24 हजार से ज्यादा नए मामले, 197 दिन बाद एक्टिव केस सबसे कम
Next Article लगातार दूसरे साल भारत का सबसे बड़ा व्यापार साझेदार बना अमेरिका भारत को खुफिया जानकारी देगा अमेरिका, दोनों देशों ने सैद्धांतिक करार को दिया अंतिम रूप

Ro.-13624/52

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?