ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: राष्ट्रीय स्तर पर फिर मिली उपलब्धि: आउटस्टैण्डिंग कम्यूनिटी बेस्ड ग्रीन एनर्जी प्रोजेक्ट में विजेता बना छत्तीसगढ़
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhFeaturedRaipur

राष्ट्रीय स्तर पर फिर मिली उपलब्धि: आउटस्टैण्डिंग कम्यूनिटी बेस्ड ग्रीन एनर्जी प्रोजेक्ट में विजेता बना छत्तीसगढ़

By Om Prakash Verma
Published: February 24, 2024
Share
राष्ट्रीय स्तर पर फिर मिली उपलब्धि: आउटस्टैण्डिंग कम्यूनिटी बेस्ड ग्रीन एनर्जी प्रोजेक्ट में विजेता बना छत्तीसगढ़
राष्ट्रीय स्तर पर फिर मिली उपलब्धि: आउटस्टैण्डिंग कम्यूनिटी बेस्ड ग्रीन एनर्जी प्रोजेक्ट में विजेता बना छत्तीसगढ़
SHARE

मुख्यमंत्री साय ने छत्तीसगढ़ को इंडिया ग्रीन एनर्जी अवार्ड से नवाजे जाने पर प्रदेशवासियों को दी बधाई
छत्तीसगढ़ बायोफ्यूल विकास प्राधिकरण को इंडिया ”ग्रीन एनर्जी अवार्ड 2024” से नवाजा गया
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने छत्तीसगढ़ को इंडिया ग्रीन एनर्जी अवार्ड 2024 से नवाजे जाने पर प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। राज्य अतिथि गृह पहुना में छत्तीसगढ़ बायोफ्यूल विकास प्राधिकरण (सीबीडीए) के अधिकारियों-कर्मचारियों ने मुख्यमंत्री साय से मुलाकात कर उन्हें यह अवार्ड सौंपा।

मुख्यमंत्री को सीबीडीए के प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि छत्तीसगढ़ ने राष्ट्रीय स्तर पर फिर उपलब्धि हासिल की है। इंडियन फेडरेशन ऑफ ग्रीन एनर्जी, नई दिल्ली द्वारा छत्तीसगढ़ के ऊर्जा विभाग के अंतर्गत छत्तीसगढ़ बायोफ्यूल विकास प्राधिकरण (सीबीडीए) को ”इंडिया ग्रीन एनर्जी अवार्ड, 2024” से नवाजा गया है। छत्तीसगढ़ बायोफ्यूल विकास प्राधिकरण राष्ट्रीय स्तर पर ”आउटस्टैण्डिंग कम्यूनिटी बेस्ड ग्रीन एनर्जी प्रोजेक्ट” श्रेणी में विजेता बना है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने इस उपलब्धि के लिए छत्तीसगढ़ बायोफ्यूल विकास प्राधिकरण को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। 

केन्द्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितीन गड़करी ने 21 फरवरी को नई दिल्ली में यह पुरस्कार सीबीडीए के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुमित सरकार को प्रदान किया। कार्यक्रम में केन्द्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस राज्य मंत्री रामेश्वर तेली भी उपस्थित थे।

गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ बायोफ्यूल विकास प्राधिकरण द्वारा विगत् एक दशक से  भी अधिक समय से जैव ईंधन तथा जैव ऊर्जा के क्षेत्र में ग्रामीण किसानों और  हितग्राहियों को जोड़कर उल्लेखनीय काम किया है। छत्तीसगढ़ बायोफ्यूल विकास प्राधिकरण द्वारा बायोडीजल, बायो-एथेनॉल, बायोजेट एवीयेशन फ्यूल, जैव-सीएनजी, बायोगैस से बिजली उत्पादन और ग्रिड में समायोजन जैसे कई सफल अनुसंधान एवं विकास कार्य किया है। प्राधिकरण को अपने सफल प्रयोगों से राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर मिली उपलब्धियो देखते हुए ”इंडिया ग्रीन एनर्जी अवार्ड, 2024” पुरस्कार दिया गया है।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री के सचिव पी दयानंद, संतोष मैत्री, रमेश मेंढेकर, डां प्रीति कौर, श्रीमती छाया किरण शर्मा, श्रीमती ज्योति खापरडे, समय लाल काछी, पूर्णचंद्र साहू सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

डिप्टी सीएम शर्मा के प्रयासों से कवर्धा में महिला सशक्तिकरण को मिली नई दिशा, दो वर्षों में किए गए कई महावपूर्ण पहल
प्रगति यात्रा : देवेंद्र यादव ने दी कई विकास कार्यों की सौगात, घर-घर जाकर लोगों से मिले विधायक
भिलाई जिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष तुलसी साहू के नेतृत्व में प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम का जबरदस्त स्वागत
जनाधार और जाति से तय होगा प्रदेश भाजपा का नेतृत्व, सत्ता की गलतियों से निकले सबक
छत्तीसगढ़ सियासी हलचल: पंजाब के बाद छत्तीसगढ़ में भी कांग्रेस की बढ़ी मुश्किलें, आलाकमान से मिलने 10 विधायक पहुंचे दिल्ली
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article कबीर संत समागम में सीएम साय की घोषणा – अब कबीर धर्म नगर के नाम से जाना जाएगा दामाखेड़ा
Next Article श्री रामलला दर्शन योजना: हर सप्ताह छत्तीसगढ़ के 850 श्रद्धालु जाएंगे अयोध्या धाम, विशेष ट्रेन का संचालन 5 मार्च से श्री रामलला दर्शन योजना: हर सप्ताह छत्तीसगढ़ के 850 श्रद्धालु जाएंगे अयोध्या धाम, विशेष ट्रेन का संचालन 5 मार्च से

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?