भिलाई. राष्ट्रीय खेल दिवस पर सशस्त्र सीमा बल(एसएसबी) के सेक्टर हेडक्वार्टर में नेशनल स्पोर्ट्स डे मनाया गया। रिसाली में हुए इस आयोजन में कार्यवाहक डीआईजी अशोक कुमार ठाकुर, डिप्टी कमांडेंट रमेश सरावत, डिप्टी कमांडेंट, प्रियदर्शिनी निहारिका सिन्हा, डिप्टी कमांडेंट 33 बटालियन संजीव कुमार उप कमांडेंट , असिस्टेंट कमांडेंट जय राज सिंह ने हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद को याद किया। इस अवसर पर क्षेत्रीय मुख्यालय एसएसबी भिलाई में अलग अलग खेलों का आयोजन किया गया I कार्यक्रम में कार्यवाहक उप महानिरीक्षक,अशोक ठाकुर ने सभी को जीवन में खेल के महत्व को बताया और खेल में बढ़ चढ़कर भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया। इस मौके पर उन्होंने विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत भी किया।

हुए रोमांचक मैच
वॉलीबॉल और कबड्डी के मैच हुए। इन मैच में सेक्टर हेड क्वार्टर सहित 28 और 33 बटालियन की टीम ने भी हिस्सा लया। इसमें पहले वॉलीबॉल का मैच सेक्टर हेडक्वार्टर भिलाई एवं 28 वी बटालियन अंतागढ़ एवं 33 वी वाहनी केवटी के जवानों के साथ हुआ I क्षेत्रीय मुख्यालय एसएसबी भिलाई वॉलीबॉल टीम के कप्तान मुख्य आरक्षी/संचार अनुप सिंह एवं दोनों वाहनियों की ओर से कप्तान आरक्षी जीडी नफीज़ खान थे। इसी प्रकार कबड्डी मैच भी क्षेत्रीय मुख्यालय (वि. अभि.) एस एसबी भिलाई एवं दोनों वाहनियों के बीच खेला गया । जिसमें क्षेत्रीय मुख्यालय (वि. अभि.) एसएसबी भिलाई की कबड्डी टीम के कप्तान मुख्य आरक्षी/संचार अनुप सिंह एवं 28वी एवं 33 वी वाहनी की और से कप्तान आरक्षी सामान्य नफीज़ खान थे I वॉलीबॉल और कबड्डी मैच में क्षेत्रीय मुख्यालय (वि. अभि.) एस एस बी भिलाई की टीम विजयी रही।




