ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: रायपुर-बस्तर-कोरापुट परिवहन संघ व बस्तर परिवहन संघ के मध्य हुआ समझौता
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

रायपुर-बस्तर-कोरापुट परिवहन संघ व बस्तर परिवहन संघ के मध्य हुआ समझौता

By @dmin
Published: June 2, 2022
Share
तुंहर सरकार तुंहर द्वार: आवेदकों के घर छह माह में भेजे गए 4.45 लाख स्मार्ट कार्ड आधारित पंजीयन प्रमाण-पत्र तथा ड्राइविंग लायसेंस
तुंहर सरकार तुंहर द्वार: आवेदकों के घर छह माह में भेजे गए 4.45 लाख स्मार्ट कार्ड आधारित पंजीयन प्रमाण-पत्र तथा ड्राइविंग लायसेंस
SHARE

परिवहन मंत्री अकबर ने कराया परिवहन संघों के विवाद का पटाक्षेप
दोनों संघ एक दूसरे को लोड उपलब्ध कराने सहमत

रायपुर। वन तथा परिवहन मंत्री मोहम्मद अकबर की अध्यक्षता में हुई बैठक में रायपुर-बस्तर-कोरापुट परिवहन संघ एवं बस्तर परिवहन संघ के मध्य चल रहे विवाद का पटाक्षेप हो गया। दोनों संघों ने एक-दूसरे को लोड (लदान) उपलब्ध कराने करार कर लिया है।

परिवहन मंत्री मोहम्मद अकबर ने रायपुर-बस्तर-कोरापुट परिवहन संघ व बस्तर परिवहन संघ के पदाधिकारियों को अपने निवास कार्यालय में चर्चा करने के लिए आमंत्रित किया था। उद्योग मंत्री कवासी लखमा, बस्तर के विधायकगण रेखचंद जैन (जगदलपुर), विक्रम मण्डावी (बीजापुर), राजमन बेंजाम (चित्रकोट), परिवहन आयुक्त दीपांशु काबरा, छत्तीसगढ़ राज्य क्रेडा के अध्यक्ष मिथिलेश स्वर्णकार, दंतेवाड़ा से अवधेश गौतम तथा जगदलपुर से राजीव शर्मा की उपस्थिति में दोनों परिवहन संघों के पदाधिकारियों की बैठक हुई।

बैठक में परिवहन मंत्री मोहम्मद अकबर ने कहा कि दोनों परिवहन संघ सामंजस्य बनाकर शांतिपूर्ण ढंग से अपना व्यवसाय करें। राज्य सरकार उन्हें हर तरह से सहयोग करने तैयार है। उद्योग मंत्री कवासी लखमा ने कहा कि प्रदेश में भूपेश बघेल के नेतृत्व में सरकार बनने के बाद दोनों परिवहन संघों को आने वाली कठिनाईयों को दूर किया गया है।

बैठक में बस्तर परिवहन संघ एवं रायपुर-बस्तर-कोरापुट परिवहन संघ के मध्य इस बात पर सहमति प्रदान की गई है कि रायपुर-बस्तर-कोरापुट संघ को बस्तर परिवहन संघ द्वारा प्रति रैक कम से कम 17 ट्रक लोड जगदलपुर से रायपुर के लिए एवं रायपुर-बस्तर-कोरापुट परिवहन संघ द्वारा बस्तर परिवहन संघ को प्रतिदिन कम से कम 17 ट्रक लोड रायपुर से जगदलपुर प्वाईंट टू प्वाईंट प्रदाय किया जाएगा। डिलीवरी ऑर्डर तथा पर्ची संबंधित एसोसिएशन द्वारा तत्काल ट्रांसपोर्टर या ड्राईवर को प्रदाय किया जाएगा। पर्ची के बिना या बिना बारी के अपनी वाहन भरने वाले ट्रांसपोर्टर को ब्लैक लिस्ट करने एवं जुर्माने की कार्यवाही दोनों एसोसिएशनों के मध्य पारस्परिक समन्वय से किया जाएगा तथा ऐसी गतिविधियों पर अंकुश लगाया जाएगा। आपसी प्रतिस्पर्धा में वाद-विवाद से बचा जाएगा एवं कानून तथा समझौते का पालन किया जाएगा। विवाद की स्थिति में परिवहन विभाग के संयुक्त परिवहन आयुक्त की अध्यक्षता में मीटिंग आयोजित कर समाधान निकाला जाएगा।

बैठक में रायपुर बस्तर कोरापुट परिवहन संघ के जसबीर सिंह ढिल्लन, हरचरण सिंह साहनी, मलूक सिंह, जसविंदर सिंह संधू, हरनीत सिंह, दिवाकर अवस्थी, मनिन्दर जीत सिंह, दलविंदर सिंह, केवल सिंह, भगवंत सिंह, कुलजीत सिंह सिद्धू, जगजीत सिंह, मनप्रीत सिंह तथा बस्तर परिवहन संघ के मलकीत सिंह कोना, राजेश कुमार झा, अमजीत सिंह रियार, प्रदीप पाठक, जीतू यादव, पिल्लू यादव आदि उपस्थित थे।

राष्ट्रीय जम्बूरी में छत्तीसगढ़ के कॉन्टिजेंट को 4 स्पर्धाओं में मिला ‘ए ग्रेड’
सपाट स्तर पर बंद हुआ बाजार, सेंसेक्स में मामूली गिरावट, निफ्टी में बढ़त
घर तक आई सियासी लड़ाई: पत्नी सुजाता के टीएमसी में शामिल होने से नाराज सांसद सौमित्र खान भेजेंगे तलाक नोटिस
विधायक देवेंद्र यादव की पहल: शहर के सभी सेक्टरों में बनेगा सर्वसुविधा युक्त बैडमिंटन कोर्ट…. शासन ने दी स्वीकृति, जल्द शुरू होगा काम
नारायणपुर में वन विभाग ने पकड़ी लाखों की सागौन, एएसआई की देखरेख में हो रहा था कांड, गिरफ्त में तस्कर
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य के माध्यम से 21 लाख से ज्यादा लोगों का इलाज…
Next Article छत्तीसगढ़ी परंपरा और संस्कृति को फिर से स्थापित कर रही राज्य सरकार छत्तीसगढ़ी परंपरा और संस्कृति को फिर से स्थापित कर रही राज्य सरकार

Ro. No.-13759/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?