ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: रात में चाहते हैं अच्छी नींद तो सोने से पहले जरूर करें यह काम…
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedHealth

रात में चाहते हैं अच्छी नींद तो सोने से पहले जरूर करें यह काम…

By @dmin
Published: November 29, 2021
Share
SHARE

तमाम तरह की बीमारियों के खतरे से सुरक्षित रहने के लिए स्वास्थ्य विशेषज्ञ सभी लोगों को रोज रात में आठ घंटे की नींद पूरी करने की सलाह देते हैं। अध्ययनों से पता चलता है कि जिन लोगों की नींद पूरी नहीं हो पाती है उनमें कई प्रकार की क्रोनिक और गंभीर बीमारियों के विकसित होने का जोखिम अधिक होता है। क्या आप भी अनिद्रा या नींद से संबंधित किसी अन्य विकार के शिकार हैं? आपको आयुर्वेद द्वारा बताए गए उन उपायों को जरूर प्रयोग में लाना चाहिए जो नींद में सुधार करने में सहायक हो सकती हैं।
अध्ययनों से पता चलता है कि सोने में दिक्कत बनी रहने के कारण तनाव, चिंता जैसी समस्याएं शुरू हो जाती है, जो डायबिटीज और हृदय रोग जैसी गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं का कारण बन सकती है। आमतौर पर जीवनशैली में गड़बड़ी के कारण नींद से संबंधित दिक्कतों की आशंका अधिक होती है। आयुर्वेद की मदद से घर पर आसानी से इसे ठीक करने के प्रयास किए जा सकते हैं। आइए इस बारे में विस्तार से जानते हैं।

Contents
  • सोने से पहले करें मालिश
  • अभ्यंग आयुर्वेदिक चिकित्सा का एक रूप है जिसमें जड़ी-बूटियों के गर्म तेल से शरीर का मालिश किया जाता है। अगर पूरे शरीर की मालिश करना संभव नहीं है तो तनाव वाले बिंदुओं की मालिश करने से भी लाभ मिलता है। अपने माथे और कंधों पर थोड़ा गर्म तिल का तेल लगाएं और अपनी मांसपेशियों को आराम देने और शांति से सोने के लिए उनकी ठीक से मालिश करें।
  • सोने से पहले पैर धोएं
  • पुराने जमाने में लोग दिनभर काम से घर लौटने के बाद और सोने से पहले पैर धोते थे। पैर धोने से शरीर और तनावग्रस्त मांसपेशियों को आराम मिलता है जिससे तनाव का स्तर कम होता है। आयुर्वेदिक चिकित्सक कहते हैं, पैर धोने से नकारात्मकता दूर होती है और आप शांत महसूस करते हैं। मस्तिष्क शांत होने से नींद आसानी से आती है।
  • प्राणायाम का अभ्यास है फायदेमंद
  • प्राणायाम में धीमी गति से सांस लेने का अभ्यास करते हुए अपने श्वास पर ध्यान केंद्रित करना होता है, जो पूरे शरीर में ऊर्जा को प्रवाहित करने में सहायता करती है। रात में सोने से पहले प्राणायाम का अभ्यास करने से रक्त परिसंचरण में सुधार और शरीर में ऑक्सीजन की आपूर्ति बढ़ाने में मदद मिल सकती है। यह आपके दिमाग को शांत करने और अच्छी नींद दिलाने में सहायक हो सकता है।
  • इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों से बनाए दूरी
  • इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों का अत्यधिक उपयोग हमारी आधुनिक जीवनशैली का हिस्सा बन गया है। हालांकि यह हमारे सोने के पैटर्न को भी बाधित कर देती है। सोने से पहले फोन का इस्तेमाल करना या टीवी देखना आपके दिमाग को सक्रिय रखता है, जिससे आपको सोने में मुश्किल हो सकती है। रात को सोने से पहले शांतिपूर्ण माहौल बनाने की कोशिश करें। सुकून देने वाला संगीत सुनें या शांति से सोने के लिए किताब पढ़ें।

सोने से पहले करें मालिश

अभ्यंग आयुर्वेदिक चिकित्सा का एक रूप है जिसमें जड़ी-बूटियों के गर्म तेल से शरीर का मालिश किया जाता है। अगर पूरे शरीर की मालिश करना संभव नहीं है तो तनाव वाले बिंदुओं की मालिश करने से भी लाभ मिलता है। अपने माथे और कंधों पर थोड़ा गर्म तिल का तेल लगाएं और अपनी मांसपेशियों को आराम देने और शांति से सोने के लिए उनकी ठीक से मालिश करें।

सोने से पहले पैर धोएं

पुराने जमाने में लोग दिनभर काम से घर लौटने के बाद और सोने से पहले पैर धोते थे। पैर धोने से शरीर और तनावग्रस्त मांसपेशियों को आराम मिलता है जिससे तनाव का स्तर कम होता है। आयुर्वेदिक चिकित्सक कहते हैं, पैर धोने से नकारात्मकता दूर होती है और आप शांत महसूस करते हैं। मस्तिष्क शांत होने से नींद आसानी से आती है।

प्राणायाम का अभ्यास है फायदेमंद

प्राणायाम में धीमी गति से सांस लेने का अभ्यास करते हुए अपने श्वास पर ध्यान केंद्रित करना होता है, जो पूरे शरीर में ऊर्जा को प्रवाहित करने में सहायता करती है। रात में सोने से पहले प्राणायाम का अभ्यास करने से रक्त परिसंचरण में सुधार और शरीर में ऑक्सीजन की आपूर्ति बढ़ाने में मदद मिल सकती है। यह आपके दिमाग को शांत करने और अच्छी नींद दिलाने में सहायक हो सकता है।

इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों से बनाए दूरी

इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों का अत्यधिक उपयोग हमारी आधुनिक जीवनशैली का हिस्सा बन गया है। हालांकि यह हमारे सोने के पैटर्न को भी बाधित कर देती है। सोने से पहले फोन का इस्तेमाल करना या टीवी देखना आपके दिमाग को सक्रिय रखता है, जिससे आपको सोने में मुश्किल हो सकती है। रात को सोने से पहले शांतिपूर्ण माहौल बनाने की कोशिश करें। सुकून देने वाला संगीत सुनें या शांति से सोने के लिए किताब पढ़ें।

भूकंप के तेज झटकों से दहला टोक्यो, 6.8 मैग्निट्यूड दर्ज की गई तीव्रता
अल्पवर्षा वाली तहसीलों में फसलों की स्थिति का नजरी आकलन कराने के निर्देश दिए
CG Accident : कार चालक ने तीन बाइक सवारों को मारी ठोकर, तीन की मौत… नशे में था कार चालक
झटका: केंद्रीय बैंक ने बढ़ाई फीस, कल से दूसरे बैंक के एटीएम से पैसा निकालना पड़ेगा महंगा
गे राइट एक्टिविस्ट सहित दो की हत्या के मामले में 6 आतंकियों को सजा-ए-मौत
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article किचन की इन चीजों से बनाएं फेस स्क्रब मिनटों में चेहरे पर आएगी चमक…
Next Article 45 प्लस महिलाएं एसे कर सकते हैं रवीना टंडन की तरह खुद को स्टाइल…

Ro. No.-13759/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?