ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: राज्य स्तरीय युवा महोत्सव का आयोजन 12 से 14 जनवरी तक
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

राज्य स्तरीय युवा महोत्सव का आयोजन 12 से 14 जनवरी तक

By @dmin
Published: December 21, 2021
Share
राज्य स्तरीय युवा महोत्सव का आयोजन 12 से 14 जनवरी तक
राज्य स्तरीय युवा महोत्सव का आयोजन 12 से 14 जनवरी तक
SHARE

लोक कला-हस्तशिल्प प्रदशर्नी-लोक साहित्य संगोष्ठी का होगा समागम
रायपुर। राज्य स्तरीय युवा महोत्सव का आयोजन 12 से 14 जनवरी 2022 तक साइंस कॉलेज मैदान रायपुर में किया जाएगा। इस बार युवा महोत्सव में लोक कला प्रदर्शनी, हस्तशिल्प प्रदर्शनी के साथ ही लोक साहित्य संगोष्ठी का भी आयोजन किया जाएगा। मुख्य सचिव श्री अमिताभ जैन ने आज मंत्रालय महानदी भवन से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए युवा महोत्सव के आयोजन के संबंध में की जा रही तैयारियों की जानकारी ली।

मुख्य सचिव ने युवा महोत्सव के सफल आयोजन के लिए स्थानीय स्तर पर रायपुर जिले के कलेक्टर, एसपी और आयुक्त नगर निगम के नेतृत्व में स्थानीय समिति बनाने के निर्देश दिए है। उन्होंने महोत्सव के आयोजन से संबंधित जिम्मेदारी विभिन्न विभागों को दी है। आयोजन स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था, यातायात नियंत्रण का कार्य गृह विभाग को सौंपा गया है। पर्यटन एवं संस्कृति विभाग द्वारा मुख्य मंच का निर्माण किया जाएगा। लोक निर्माण विभाग दर्शक दीर्घा और डोम निर्माण का कार्य देखेगा। प्रतिभागियों को कार्यक्रम स्थल तक पहुंचाने की जिम्मेदारी परिवहन विभाग को दी गई है। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी और नगर निगम आयोजन स्थल पर पेयजल व्यवस्था सुनिश्चित करेंगे।

युवा महोत्सव में भाग लेने आ रहे प्रतिभागियों के आवास एवं भोजन की व्यवस्था खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा की जाएगी। प्रतिभागियों को आवश्यक स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए आवास स्थल सहित कार्यक्रम के आयोजन स्थल पर जीवन रक्षक दवाईयों के साथ चिकित्सकों की टीम उपलब्ध रहेगी। श्री जैन ने युवा महोत्सव के उद्घाटन एवं समापन कार्यक्रम की रूप रेखा तैयार करने और उसका अनुमोदन कराने के निर्देेश दिए हैं। आयोजन स्थल में साफ-सफाई का काम नगर निगम द्वारा किया जाएगा। आयोजन स्थल पर सुचारू विद्युत व्यवस्था का दायित्व ऊर्जा विभाग को सौंपा गया है।

बैठक में अपर मुख्य सचिव सुब्रत साहू, सचिव लोक निर्माण सिद्धार्थ कोमल परदेशी, सचिव खेल एवं युवा कल्याण विभाग एन.एन. एक्का, सचिव पर्यटन अन्बलगन पी., सचिव लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी धनंजय देवांगन, सचिव वाणिज्य एवं उद्योग विभाग आशीष कुमार भट्ट, संचालक स्वास्थ्य सेवाएं नीरज कुमार बनसोड, रायपुर कलेक्टर सौरभ कुमार, रायपुर पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल, आयुक्त नगर निगम प्रभात मलिक उपस्थित थे।

Bhilai Breaking : बीएसपी के एसएमएस-2 में हादसा, पिघला लोहा छिटकने से ठेका कर्मी झुसला… अस्पताल में भर्ती
Accident : नहर में गिरी अनियंत्रित हाइवा, चालक की मौत…. धमतरी से गुंडरदेही जा रही थी हाइवा
ICC ने जारी किया महिला क्रिकेट वर्ल्ड कप 2022 का शेड्यूल, जानें भारत किसके खिलाफ खेलेगा पहला मैच
गोधन न्याय योजना: महापौर देवेन्द्र यादव गायों को आटे से बनी लोई खिलाकर लिया आशीर्वाद, हरेली पर्व की दी शुभकामनाएं
दर्दनाक हादसा: पिकअप से भिड़ी बाइक, जिंदा जले दो बाइक सवार की मौत, एक घायल
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article गृह मंत्री कल बेमेतरा जिले में विभिन्न कार्यों का भूमिपूजन और शुभारंभ करेंगे तैयारी प्रारंभ: राजिम मेले में आगुंतकों, साधु-संतों की सुविधाओं का रखा जाएगा ख्याल-धर्मस्व मंत्री ताम्रध्वज साहू
Next Article अब पाकिस्तान के पंजाब में तेज हुआ किसान आंदोलन, एमएसपी और बिजली बिल बने मुद्दे अब पाकिस्तान के पंजाब में तेज हुआ किसान आंदोलन, एमएसपी और बिजली बिल बने मुद्दे
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?