ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: राज्य सरकार ने प्रदेश के किसानों को उनके उपज का वाजिब दाम दिलाने का किया काम: अमरजीत भगत
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

राज्य सरकार ने प्रदेश के किसानों को उनके उपज का वाजिब दाम दिलाने का किया काम: अमरजीत भगत

By @dmin
Published: March 17, 2022
Share
Food Minister Amarjeet Bhagat discussed the shortage of fertilizers and urea with
Food Minister Amarjeet Bhagat discussed the shortage of fertilizers and urea with
SHARE

खाद्य, संस्कृति एवं योजना सांख्यिकी विभागों के लिए 2655 करोड़ रूपए की अनुदान मांगे पारित
रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा में आज खाद्य मंत्री श्री अमरजीत भगत से संबंधित विभागों के लिए 2654 करोड़ 99 लाख 67 हजार रूपए की अनुदान मांगे ध्वनिमत से पारित कर दी गई। इनमें खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग से संबंधित व्यय के लिए 2548 करोड़ 46 लाख 80 हजार रूपए, संस्कृति विभाग के लिए 52 करोड़ 45 लाख 89 हजार रूपए और योजना, आर्थिक तथा सांख्यिकी विभाग के लिए 54 करोड़ 6 लाख 98 हजार रूपए का बजट प्रावधान शामिल है।

मंत्री भगत ने सदन में बजट भाषण में कहा कि छत्तीसगढ़ धान का कटोरा के नाम से जाना जाता है। यहां बड़ी संख्या में लोग कृषि पर आश्रित है। छत्तीसगढ़ सरकार किसान हितैषी सरकार है। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में किसान हितैषी नीतिगत निर्णयों के कारण किसानों को उनके उपज का वाजिब कीमत मिला। इसी का परिणाम है कि खेती-किसानी लाभकारी बना और राज्य में साल दर साल धान खरीदी का रिकार्ड बनता जा रहा है। उन्होंने कहा कि खरीफ विपणन वर्ष 2021-22 में प्रदेश के किसानों से लगभग 98 लाख मीटरिक टन धान की खरीदी सुगमतापूर्वक की गई है। धान खरीदी के एवज में 19 हजार 36 करोड़ रूपए का भुगतान किया गया है।

मंत्री भगत ने सदन में कहा कि राज्य सरकार प्रदेश के गरीबों, पिछड़ों और प्राथमिकता वाले परिवारों के साथ-साथ सामान्य वर्ग के परिवारों को खाद्यान्न सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से काम कर रही है। प्रदेश में युनिवर्सल सार्वजनिक वितरण प्रणाली लागू किया गया है। राज्य के 25 जिलों में राशन कार्डधारी कही भी अपनी पसंद की राशन दुकानों से राशन प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार दीन-दुखियों, गीरबों, पीडि़तो के सेवा में तत्पर है। कोरोना महामारी के समय खाद्य विभाग ने सक्रियता के साथ जनहित में कार्य किया। प्रवासी मजदूरों सहित ग्रामीणों, गरीबों, मजदूरों को 11 माह तक नि:शुल्क राशन का वितरण किया गया।

मंत्री भगत ने सदन में कहा कि प्रदेश सरकार छत्तीसगढ़ की कला, संस्कृति एवं परंपरा सहित पुरखों के धरोहरों को संरक्षण और संवर्धन करने का काम कर रही है। प्रदेश में फिल्म उद्योग से जुड़े निर्माता, निर्देशकों, कलाकारों, टेक्नीशियनों तथा स्थानीय लोगों को रोजगार उपलब्ध कराने और स्थानीय कला-संस्कृति को सहेजने के उद्देश्य से नई फिल्म नीति 2021 लागू करने का बड़ा काम किया है।

40 डिग्री सेल्सियस तापमान भी होगा बेअसर, चीन के सामने डटे भारतीय सैनिकों के लिए लद्दाख में बनाए गए स्पेशल घर
फर्जी जज बनकर विधवा व तलाकशुदा महिलाओं को देता था झांसा… पुलिस ने विज्ञापन निकालकर दबोचा
कृषि कानूनों पर बनी सुप्रीम कोर्ट की कमेटी से अलग हुए भूपिंदर सिंह मान, बोले- पंजाब और किसानों के साथ खड़ा हूं
कचलावारी मुठभेड़ में एक नक्सली ढेर, एक घायल माओवादी सहित दो गिरफ्तार
भिलाई में दो युवकों ने की खुदकुशी : ट्रेन के सामने कूदकर दी जान, एक की कुम्हारी तो दूसरे की पावर हाउस में मिली लाश
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article विधानसभा में गूंजा हसदेव अरण्य मामला: विधायक ने कहा एनओसी रद्द कर दीजिए, केन्द्र से टकराना है तो टकराइए वाणिज्य एवं उद्योग के लिए 417.23 करोड़ रूपए की अनुदान मांगें पारित
Next Article अनुदान मांगों पर चर्चा के दौरान विधायक वोरा ने निकाय मंत्री से मांगी विकास के लिए राशि

Ro.-13624/52

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?