ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: राज्य सरकार की योजनाओं से जोड़कर बस्तर को विकसित किया जाएगा-मंत्री कवासी लखमा
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeatured

राज्य सरकार की योजनाओं से जोड़कर बस्तर को विकसित किया जाएगा-मंत्री कवासी लखमा

By @dmin
Published: March 14, 2022
Share
SHARE

रायपुर। अंतागढ़ विधानसभा क्षेत्र के ग्राम बडग़ांव में आयोजित सरपंच, पंच सम्मेलन को संबोधित करते हुए उद्योग, वाणिज्यिक एवं आबकारी मंत्री कवासी लखमा ने कहा कि राज्य सरकार की योजनाओं से जोड़कर बस्तर को विकसित किया जायेगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की सरकार किसानों सहित वनवासियों और निर्धन वर्ग के हितों के लिए पूरी संवेदनशीलता के साथ कार्य कर रही है। आदिवासी अंचलों के विकास हेतु सर्वोच्च प्राथमिकता के साथ विगत 3 वर्षों में समाज के हर वर्ग की विकास के लिए कार्य कर रही है। हमारी सरकार ने तेन्दूपत्ता की पारिश्रमिक दर 2500 रूपये से बढ़ाकर 04 हजार रूपये कर दिया है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2022-23 की बजट में पुरानी पेंशन बहाल करने से प्रदेश के कर्मचारियों में खुशी की लहर है। इसी प्रकार संभाग के गायता, मांझी, पुजारी, सरपंच, पंच आदि के लिए बजट में मानदेय का प्रावधान करने वाली पहली सरकार है।

सरकार ने वनवासियों के हित में काम करते हुए वनाधिकार पट्टा दे रही है, जिससे लोगों में उत्साह है। श्री लखमा ने कहा कि परलकोट क्षेत्र के किसानों की फसल ओलावृष्टि से नष्ट होने पर सरकार ने क्षतिपूर्ति राशि 06 करोड़ रूपये स्वीकृत किया है। राज्य सरकार बस्तर अंचल में विकास को बढ़ावा देने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। सड़क, पुल-पुलिया, सिंचाई के साधनों के विकास, स्कूल, स्वास्थ्य केन्द्र, पेयजल एवं विद्युत सुविधा इत्यादि को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है। कार्यक्रम को बस्तर विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष एवं बीजापुर विधायक श्री विक्रम शाह मण्डावी, विधायक अंतागढ़ श्री अनूप नाग ने भी संबोधित किया।

उद्योग एवं आबकारी मंत्री श्री कवासी लखमा ने जिले के कायेलीबेड़ा विकासखण्ड के ग्राम बडग़ांव में आयोजित सरपंच, पंच सम्मेलन में क्षेत्रवासियों को विभिन्न निर्माण कार्यों के लिए 11 करोड़ रूपए की सौगात दिये हैं। इस मौके पर उन्होंने जल जीवन मिशन के तहत् 09 जल प्रदाय रेट्राफिटिंग कार्य के 595.94 लाख रूपये, गोंडाहूर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में सीमेंट कांक्रीट पहुंच मार्ग निर्माण कार्य हेतु 10.85 लाख, हाईस्कूल भवन कोरेनार में सीमेंट कांक्रीट पहुंच मार्ग निर्माण कार्य के लिए 11.49 लाख, उप स्वास्थ्य केन्द्र पी.व्ही. 63 में सीमेंट कांक्रीट पहुंच मार्ग निर्माण कार्य हेतु 3.89 लाख, उप स्वास्थ्य केन्द्र बडग़ांव में सीमेंट कांक्रीट पहुंच मार्ग निर्माण कार्य हेतु 15.507 लाख, उच्च माध्यमिक शाला बारदा में सीमेंट कांक्रीट पहुंच मार्ग निर्माण कार्य हेतु 22.844 लाख, उच्च माध्यमिक शाला मेंडरा में सीमेंट कांक्रीट पहुंच मार्ग निर्माण कार्य हेतु 15.507 लाख, उच्च माध्यमिक शाला पी.व्ही. 05 में सीमेंट कांक्रीट पहुंच मार्ग निर्माण कार्य हेतु 10.66 लाख और व्यवहार न्यायालय भवन पखांजूर में सीमेंट कांक्रीट पहुंच मार्ग निर्माण कार्य के लिए 12.27 लाख तथा मुख्यमंत्री गौरव पथ अंतर्गत विकासखण्ड कोयलीबेड़ा के बड़ेझाड़कट्टा में 93.07 लाख रूपये की लागत से सीसी सड़क निर्माण और जिला खनिज न्यास निधि से पित्तेभोडिय़ा में 18 लाख रूपये की लागत से आरसीसी पुलिया निर्माण के लिए भूमिपूजन किया गया।

नतीजों से पहले ही सक्रिय हुए दावेदार, रायपुर की जीत तय मान रही है भाजपा, कांग्रेसी भी टिकट जुगाड़ में लगे
हादसा: गंगा नदी में स्नान के दौरान 6 युवक डूबे, तीन के शव बरामद
Breaking News : छत्तीसगढ़ में अवैध शराब के परिवहन पर बड़ी कार्रवाई… कबीरधाम में कंटेनर में पकड़ाई 50 लाख की शराब
भिलाई में हजार स्क्वायर फीट से अधिक के मकानों में सीसीटीवी होगा अनिवार्य, विधायक रिकेश ने रखा प्रस्ताव
shreekanchanpath 95 # 17 January 2025
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article पांच राज्यों में हार के लिए गांधी परिवार नहीं है जिम्मेदार, सोनिया के इस्तीफे का सवाल ही नहीं: मल्लिकार्जुन खडग़े पांच राज्यों में हार के लिए गांधी परिवार नहीं है जिम्मेदार, सोनिया के इस्तीफे का सवाल ही नहीं: मल्लिकार्जुन खडग़े
Next Article अब राष्ट्रीय स्तर पर भी होने लगी मैनपाट महोत्सव की पहचान- मंत्री डॉ. डहरिया

Ro. No.-13759/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?