ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: राज्य सरकार की पहल पर बुजुर्गों के लिए पहला संभागस्तरीय परीक्षण कार्यक्रम का आयोजन, साढ़े 8 हजार बुजुर्गों का हुआ परीक्षण
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

राज्य सरकार की पहल पर बुजुर्गों के लिए पहला संभागस्तरीय परीक्षण कार्यक्रम का आयोजन, साढ़े 8 हजार बुजुर्गों का हुआ परीक्षण

By Om Prakash Verma
Published: February 20, 2023
Share
राज्य सरकार की पहल पर बुजुर्गों के लिए पहला संभागस्तरीय परीक्षण कार्यक्रम का आयोजन, साढ़े 8 हजार बुजुर्गों का हुआ परीक्षण
राज्य सरकार की पहल पर बुजुर्गों के लिए पहला संभागस्तरीय परीक्षण कार्यक्रम का आयोजन, साढ़े 8 हजार बुजुर्गों का हुआ परीक्षण
SHARE

आकलन के बाद बुजुर्गों को दिए जाएंगे सहायक उपकरण
रायपुर। वरिष्ठ नागरिकों को वृद्धावस्था में होने वाली शारीरिक समस्याओं के निराकरण के लिए राज्य सरकार की पहल पर रायपुर के ग्राम टेमरी में वरिष्ठ नागरिकों के लिए पहली बार संभाग स्तरीय मूल्यांकन एवं सहायक उपकरण वितरण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बुजुर्गों का नि:शुल्क आंख, कांन, दांत और अस्थि चिकित्सा परीक्षण किया गया। साथ ही उन्हें सहायक उपकरण भी वितरित किया गया। यहां रायपुर संभाग के लगभग साढे 8 हजार वरिष्ठजनों का परीक्षण किया गया। इनमें रायपुर जिले के 4638, धमतरी के 1364, महासमुंद के 832, गरियाबंद के 736 और बलौदाबाजार के 858 वरिष्ठजन शामिल हैं।

परीक्षण के बाद बुजुर्गों को उनकी आवश्यकतानुसार सहायक उपकरण जैसे छड़ी, चश्मा, कृत्रिम दांत, व्हील चेयर आदि प्रदान किए जाएंगे। राज्य सरकार के निर्देश पर दुर्ग, बिलासपुर, बस्तर और सरगुजा संभागों में भी बुजुर्गों के लिए क्रमवार परीक्षण शिविरों का आयोजन किया जाएगा। समाज कल्याण मंत्री श्रीमती अनिला भेंडिय़ा के निर्देश पर कार्यक्रम में वरिष्ठजनों को लाने-ले-जाने और भोजन की व्यवस्था समाज कल्याण विभाग द्वारा की गई थी। उन्होंने सभी बुजुर्गों को स्वस्थ और दीर्घायु जीवन के लिए शुभकानाएं दी है।

उल्लेखनीय है कि राज्य सरकार द्वारा बुजुर्गों के कल्याण और देखभाल के लिए पेंशन सहित कई योजनाएं संचालित की जा रही है। वरिष्ठ नागरिकों की समस्याओं के त्वरित निराकरण के लिए हेल्पलाईन नंबर 155326 और टोल-फ्री नंबर 1800-233-8989 का संचालन किया जा रहा है। इसके साथ ही बुजुर्गों की समस्याओं के निराकरण के लिए प्रत्येक अनुविभाग में अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) की अध्यक्षता में भरण-पोषण अधिकरण एवं कलेक्टर की अध्यक्षता में अपीलीय अधिकरण गठित किया गया है। बुजुर्गों के लिए 24 जिलों में 32 वृद्धाश्रम और 04 प्रशामक देखरेख गृह संचालित हैं।

शहर को ग्रीन जोन बनाने दुर्ग से कुम्हारी तक लगाए गए बोगनविलिया, कनेर और चम्पा, शहर से गांव तक लगाए गए 52 हजार 950 पौधे
देश में कोरोना की सबसे बड़ी उछाल, पिछले 24 घंटे में 97894 नए मामले सामने आए
परिवन मंत्रालय का बड़ा आदेश, वाहनों में ये चीज लगाना जरूरी, वरना होगी कार्रवाई
सियासत: कांग्रेस को सताने लगी सेंधमारी की चिंता, दिल्ली दरबार में पहुंचे सीएम बघेल और सिंहदेव
अवनीत कौर ने साड़ी पहनकर लगाया ग्लैमर का तड़का
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article कुर्मीगुंडरा गौठान में मिलेंगी उस्मानाबादी बकरियां, बकरीपालकों को उपलब्ध कराई गई उच्च नस्ल की बकरियां
Next Article गौठानों में भी बकरी प्रजनन केंद्र, दुर्ग के कुर्मीगुंडरा गौठान में किया गया नवाचार गौठानों में भी बकरी प्रजनन केंद्र, दुर्ग के कुर्मीगुंडरा गौठान में किया गया नवाचार
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?