ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: राज्य कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में पांच फीसदी की बढ़ोतरी, सीएम भूपेश बघेल ने किया फैसला
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedNationalRaipur

राज्य कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में पांच फीसदी की बढ़ोतरी, सीएम भूपेश बघेल ने किया फैसला

By @dmin
Published: September 5, 2021
Share
कोरोना से तत्परता से लड़ेंगे भी और जीतेंगे भी : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देश पर जिला प्रशासन ने की त्वरित कार्रवाई… मजदूरों को मिली राहत
SHARE

रायपुर (एजेंसी)। छत्तीसगढ़ में राज्य कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 5त्न वृद्धि का एलान किया है। हालांकि, कर्मचारी संगठन महंगाई भत्ते को 12 से बढ़ाकर 28 फीसदी भत्ते की मांग कर रहे हैं। अब 5 फीसदी बढ़ोतरी के बाद कुल महंगाई भत्ता 17 फीसदी हो जाएगा। सरकार का दावा है कि इस फैसले से प्रदेश के 4 लाख से अधिक कर्मचारियों और एक लाख 25 हजार पेंशनरों को फायदा होगा। महंगाई भत्ते में वृद्धि से सरकार को 1 हजार 20 करोड़ का अतिरिक्त खर्च बढ़ेगा।

इससे पहले शनिवार रात छत्तीसगढ़ कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन का एक प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री निवास पहुंचा था। बातचीत के बाद मुख्यमंत्री बघेल ने महंगाई भत्ते को बढ़ाने की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने चर्चा के दौरान अधिकारियों-कर्मचारियों के महंगाई भत्ते के बकाया एरियर्स की मांग का परीक्षण कराकर शीघ्र निर्णय लेने का भरोसा दिया। इस दौरान मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव सुब्रत साहू भी उपस्थित थे।

सरकार ने वित्तीय संकटों का हवाला दिया
कर्मचारी संगठनों से बातचीत में मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना महामारी के व्यापक संक्रमण के कारण वैश्विक अर्थव्यवस्था बुरी तरह से प्रभावित हुई है। इससे देश और प्रदेश भी अछूता नहीं रहा है। बीते डेढ़ वर्षों में राजस्व संग्रहण में अपेक्षित वृद्धि नहीं हुई। इस बीच आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लोगों, किसानों, मजदूरों एवं अन्य प्रभावित वर्गों को आर्थिक सहायता, कोरोना के उपचार हेतु स्वास्थ्य ढांचा बढ़ाने आदि को प्राथमिकता दी गई। इन सबके कारण राज्य के संसाधनों पर अत्यधिक दबाव रहा है।

दो दिन पहले ही की थी बड़ी हड़ताल
इससे पहले कर्मचारी संगठनों ने शुक्रवार को महंगाई भत्ते और बकाया वेतन को लेकर बड़ी हड़ताल की थी। प्रदेश के सरकारी कर्मचारी हड़ताल पर चले गए थे। इस वजह से कोई भी सरकारी कार्यालय ढंग से संचालित नहीं हो पाया। मंत्रालय और संचालनालय में भी हड़ताल का असर रहा। जगह-जगह प्रदर्शन हुए। कर्मचारियों का कहना था कि उनकी मांग पूरी नहीं हुई तो अनिश्चितकाल की हड़ताल शुरू हो जाएगी। प्रदेश भर में अभी बिजली कंपनी के कर्मचारियों को ही 28 प्रतिशत महंगाई भत्ता मिल रहा है। शेष सभी के लिए 12 प्रतिशत महंगाई भत्ते का नियम लागू है।

पुलिसकर्मी बन लूट को दिया अंजाम, खरीददारी करने आए लोगों से चेकिंग के नाम पर छीने रूपये
शेयर मार्केट में प्राफिट का झांसा देकर 8 लाख की ठगी…. ऑनलाइन निवेश कराकर दिया वारदात को अंजाम… ऐसे खुला ठगी का मायाजाल… आरोपियों की तलाश में पुलिस
Big Breaking : भिलाई -3 रेलवे स्टेशन पर लावारिस मिले तीन बैग से आरपीएफ ने जब्त किया 14 किलो गांजा
सीएम साय बोले- छत्तीसगढ़ शासन जनजातीय समुदाय के समग्र विकास के लिए संकल्पित
छत्तीसगढ़ विधानसभा के रजत जयंती समारोह, सीएम साय बोले- लोकतांत्रिक परंपराओं की मिसाल है छत्तीसगढ़ विधानसभा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article कोरोना से जूझ रहे केरल में नई चुनौती, दो और लोगों में मिले निपाह वायरस के लक्षण कोरोना से जूझ रहे केरल में नई चुनौती, दो और लोगों में मिले निपाह वायरस के लक्षण
Next Article Chief Minister's big announcement on Teacher's Day मुख्यमंत्री की शिक्षक दिवस पर बड़ी घोषणा: अंग्रेजी माध्यम की तर्ज पर हर जिले में खुलेंगे स्वामी आत्मानंद हिन्दी माध्यम शासकीय स्कूल

Ro. No.-13759/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?