ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: राज्यपाल व मुख्यमंत्री सहित मंत्रियों ने दी अरूण वोरा को जन्मदिन की बधाई, समर्थकों का लगा तांता
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeaturedRaipur

राज्यपाल व मुख्यमंत्री सहित मंत्रियों ने दी अरूण वोरा को जन्मदिन की बधाई, समर्थकों का लगा तांता

By @dmin
Published: November 22, 2021
Share
116 accounts opened in banks for 77 crore amount of Municipal Corporation
कार्पोरेशन के सभी सेक्शन के कार्यों की प्रगति की समीक्षा की, विभागीय अधिकारियों ने वोरा को नववर्ष की बधाई दी
SHARE

दुर्ग। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, राज्यपाल सुश्री अनुसुइया उईके, हेल्थ मिनिस्टर टीएस सिहदेव, लोक निर्माण विभाग मंत्री ताम्रध्वज साहू ने स्टेट वेयर हाउसिंग कार्पोरेशन के चेयरमेन व दुर्ग के विधायक अरूण वोरा के जन्मदिन पर उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री के अलावा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने भी वोरा को बधाई और शुभकामनाएं दी। इससे पहले विधायक अरूण वोरा ने जन्मदिन के मौके पर सबसे पहले सुबह अपनी मॉ शांति वोरा से आशीर्वाद लिया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं के अलावा बड़ी संख्या में पहुंचे नागरिकों ने भी वोरा पर फूलों की बारिश की। फूलों के हार और गुलदस्ते से उनका स्वागत अभिनंदन किया गया। ढोल-धुमाल-बैंड बाजे के साथ कांग्रेसियों के जत्थे वोरा निवास पर पहुंचते रहे। मिठाईयां बांटने और केक काटने का सिलसिला लगातार जारी रहा।

वरिष्ठ कांग्रेस नेता पूर्व विधायक प्रदीप चौबे वोरा को बधाई दी। भिलाई की पूर्व महापौर नीता लोधी, पूर्व साडाध्यक्ष लक्ष्मण चंद्राकर, प्रोफेशनल कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष क्षितिज चंद्राकर पूर्व महापौर शंकरलाल ताम्रकार, आरएन वर्मा, भिलाई शहर कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश चंद्राकर ने भी वोरा को बधाई दी। दुर्ग के महापौर धीरज बाकलीवाल ने सभी एमआईसी सदस्यों के साथ वोरा से केक कटवाया और बधाई व शुभकामनाएं दी। मध्य ब्लाक कांग्रेस के अध्यक्ष अलताफ अहमद ने कार्यकर्ताओं के साथ 51 किलो का फूलों के हार पहनाकर बाजे-गाजे के साथ वोरा का अभिनंदन किया। दक्षिण ब्लाक कांग्रेस के अध्यक्ष अजय मिश्रा ने धुमाल-बाजे के साथ शाही बग्घी पर वोरा का अभिनंदन किया। वोरा पर काफी देर तक फूलों की बारिश होती रही। नारेबाजी और आतिशबाजी के बीच वोरा को बधाई दी गई। युवा कांग्रेस के शहर अध्यक्ष आयुष शर्मा के साथ पहुंचे युवा कांग्रेसियों ने जोशीले अंदाज में वोरा को बधाई और शुभकामनाएं दी।

जनसेवा के कार्यों के लिए हमेशा सक्रिय रहने वाले दुर्ग विधायक अरुण वोरा को जन्मदिन की बधाई देने सुबह से वोरा निवास पर जनसैलाब उमड़ता रहा। कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के अलावा युवा कांग्रेसियों, छात्र नेताओं और महिला कांग्रेसियों की भीड़ लगातार बढ़ती रही। पटाखों के शोर के बीच वोरा के अभिनंदन के नारे गूंजते रहे।

वोरा को जन्मदिन की बधाई देने वालों में एमआईसी मेंबर हमीद खोखर, संजय कोहले, सत्यवती वर्मा, दीपक साहू, ऋषभ जैन, नीलू ठाकुर, कौशल किशोर सिंह, राजेश शर्मा, नंदू महोबिया, अनीस रजा, दुर्ग जिला सांस्कृतिक एवं साहित्य प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष शिवाकांत तिवारी,बेटी बचाओ मंच की उपाध्यक्ष रंजना गुप्ता,राजेश वाडयलर, पूर्व पार्षद राजकुमार वर्मा, शकुन ढीमर, अशोक मेहरा, चन्ने भाटिया, संदीप बक्शी, राकेश दुबे, पाशी अली, मीना मानिकपुरी, राजू भाटिया, जितेंद्र तिवारी, शशिकांत तिवारी, पवन राय, रफीक खान, अनूप पाटिल, कल्याण सिंह ठाकुर, तामेश्वर साहू, गोल्डी सिन्हा, रामरतन जलतारे, अली असगर, लक्की नागेश, विजय, गणेश सोनी, बिजेंद्र भारद्वाज, अजहर जमील, निर्मला साहू, राजकुमार साहू, निकिता मिलिंद, अनूुप वर्मा, गौरव उमरे, राधेश्याम शर्मा, मनदीप सिंह भाटिया, श्रीकांत समर्थ, राधेश्याम शर्मा, रायसिंह ढिकोला, धीरज श्रीवास्तव, सुशील भारद्वाज, विनोद सेन, वहीद चौहान, राजकुमार पाली, प्रकाश गीते, नजहत परवीन, सरिता ताम्रकार, अजहर जमील, श्रद्धा सोनी, इलियास चौहान, बसंत खिलाड़ी, गणेश सोनी,आनंद श्रीवास्तव, चंद्रप्रकाश जैन, गणेश सोनी, सीता टंडन, पुष्पा राजपूत, अंजना बरेकर, सहित सैकड़ों कांग्रेस नेता शामिल रहे।

प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के निर्माणाधीन कार्यों के परीक्षण के लिए राष्ट्रीय गुणवत्ता समीक्षकों का छत्तीसगढ़ दौरा
नहाय-खाय के साथ आज से शुरू हुआ 4 दिवसीय छठ महापर्व
छत्तीसगढ़ के इन जिलों में 9 आईपीएस अफसरों का तबादला, देखें पूरी सूची
मुख्यमंत्री साय ने एआई डाटा सेंटर पार्क का किया शिलान्यास, कहा- छत्तीसगढ़ की एआई क्रांति देश के लिए मॉडल बनेगी
Breaking News : साय कैबिनेट से जुड़े तीन नए मंत्री, दुर्ग शहर विधायक गजेन्द्र यादव सहित यह विधायक लेंगे शपथ
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article छत्तीसगढ़ चेम्बर ने वस्त्रों पर जीएसटी की दर को 5% किये जाने हेतु वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को भेजा पत्र छत्तीसगढ़ चेम्बर ने वस्त्रों पर जीएसटी की दर को 5% किये जाने हेतु वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को भेजा पत्र
Next Article एक्सप्रेसवे के बाद एयरपोट्र्स में भी होगा जलवा, 5वें अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का शिलान्यास करेंगे पीएम मोदी एक्सप्रेसवे के बाद एयरपोट्र्स में भी होगा जलवा, 5वें अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का शिलान्यास करेंगे पीएम मोदी

Ro.-13624/52

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?