ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने दिया इस्तीफा, भाजपा में बड़ी जिम्मेदारी दिए जाने की चर्चा
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNationalPolitics

राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने दिया इस्तीफा, भाजपा में बड़ी जिम्मेदारी दिए जाने की चर्चा

By @dmin
Published: September 8, 2021
Share
राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने दिया इस्तीफा, भाजपा में बड़ी जिम्मेदारी दिए जाने की चर्चा
राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने दिया इस्तीफा, भाजपा में बड़ी जिम्मेदारी दिए जाने की चर्चा
SHARE

देहरादून (एजेंसी)। उत्तराखंड की राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने राष्ट्रपति को अपना इस्तीफा सौंप दिया है। राज्यपाल के सचिव बीके संत ने इसकी पुष्टि की है। बेनी रानी मौर्य उत्तराखंड की राज्यपाल के तौर पर बीती 26 अगस्त को अपने तीन साल का कार्यकाल पूरा कर चुकी हैं।

दो दिन पहले नई दिल्ली में गृह मंत्री अमित शाह के साथ मुलाकात के बाद से ही उनके इस्तीफा देने की चर्चाएं तेज होने लगी थीं। उन्हें उत्तर प्रदेश बीजेपी में बड़ी जिम्मेदारी देने की चर्चाएं हैं। वहीं, अब प्रदेश के नए राज्यपाल की जिम्मेदारी किसे मिलेगी इसको लेकर भी चर्चा शुरू हो गई है।

महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने पर दिया जोर
हाल ही में बेबी रानी मौर्य राज्यपाल पद पर तीन साल का कार्यकाल पूरा होने के बाद मीडिया से रूबरू हुई थीं। उन्होंने प्रदेश में महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के मुद्दों पर जोर दिया था। उनका कहना था कि प्रदेश की महिलाएं मेहनती और जुझारू हैं। महिलाओं को राजभवन से जो बेहतर सहयोग किया जा सकता है उसके लिए आगे भी ठोस प्रयास किए जाएंगे। 
 
उत्तराखंड की दूसरी महिला राज्यपाल थीं बेबी रानी मौर्य
तीन साल पहले उत्तराखंड में राज्यपाल की कमान संभालने वालीं आगरा निवासी बेबी रानी मौर्य प्रदेश की दूसरी महिला राज्यपाल थीं। उनसे पहले मारग्रेट आल्वा प्रदेश की राज्यपाल रह चुकी थीं।

ये है उनका सार्वजनिक-राजनीतिक जीवन

  • वर्ष 1995 से वर्ष 2000 तक आगरा की महापौर।
  • वर्ष 1997 में वर्तमान राष्ट्रपति और तत्कालीन अध्यक्ष राष्ट्रीय अनुसूचित मोर्चा राम नाथ कोविंद के साथ बतौर कोषाध्यक्ष कार्य।
  • वर्ष 2001 में प्रदेश, सामाजिक कल्याण बोर्ड की सदस्य।
  • वर्ष 2002 में राष्ट्रीय महिला आयोग की सदस्य।

सम्मान-

  • वर्ष 1996 में सामाजिक कार्यों के लिए समाज रत्न।
  • 1997 में उत्तर प्रदेश रत्न।
  • 1998 नारी रत्न।

उत्तराखंड में अब तक रहे राज्यपाल
ये रहा कार्यकाल
सुरजीत सिंह बरनाला-    09 नवंबर 2000- 07 जनवरी 2003    
सुदर्शन अग्रवाल-           08 जनवरी 2003- 28 अक्तूबर 2007
बनवारी लाल जोशी-       29 अक्तूबर 2007- 05 अगस्त 2009
मार्गरेट अल्वा-               06 अगस्त 2009 – 14 मई 2012
अज़ीज़ कुरैशी-              15 मई 2012    –  08 जनवरी 2015
कृष्ण कांत पॉल-            08 जनवरी 2015- 25 अगस्त 2018    
बेबी रानी मौर्य-              26 अगस्त 2018- 08 सितंबर 2021

भीड़ में ना निकलें, घर पर सुरक्षित रहकर मनाएं होली: सांसद विजय बघेल
CG Big News : कवर्धा में शख्स ने अपने दो सगे भाइयों की कुल्हाड़ी मारकर की हत्या, पत्नी संग डांस कर रहे थे दोनों
Bhilai Breaking : 12वीं में फेल होने पर छात्रा ने लगाई फांसी, आज ही आया था सीबीएसई का रिजल्ट
महिला पैडलर चला रही थी नशे का कारोबार, नाबालिगों को दिया नशे का इंजेक्शन, दो पैडलर व सप्लायर गिरफ्तार
सीएम बघेल ने किया वर्चुअल योगाभ्यास एवं योग परामर्श कार्यक्रम का शुभारंभ… एक वर्ष तक नि:शुल्क चलेंगी योग की कक्षाएं
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article कोरोना से लडऩे दुर्ग जिले की हर संभव मदद करेंगे - टी.एस. सिंहदेव ‘मोर जिम्मेदारी अभियान’ की शुरूआत: कोविड टीकाकरण बढ़ावा देेने की दिशा में एक बड़ा कदम-टीएस सिंहदेव
Next Article सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद बड़ा फैसला: केंद्र सरकार ने कहा- अब महिलाओं को एनडीए में जाने की मिलेगी इजाजत सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद बड़ा फैसला: केंद्र सरकार ने कहा- अब महिलाओं को एनडीए में जाने की मिलेगी इजाजत

Ro.-13624/52

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?