ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: राज्यपाल ने सिंधी समाज के सेवा पखवाड़ा का किया उद्घाटन…
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

राज्यपाल ने सिंधी समाज के सेवा पखवाड़ा का किया उद्घाटन…

By @dmin
Published: March 14, 2022
Share
SHARE

रायपुर। राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके द्वारा रायपुर के मैक कॉलेज सभागार में सिंधी समाज के सेवा पखवाड़ा युवा विकास एवं स्वास्थ्य जागरूकता संबंधी कार्यक्रम का उद्घाटन किया गया।

इस अवसर पर सुश्री अनुसुईया उइके ने कहा कि आज हमारे युवा दिशाहीन होते जा रहे हैं। देश के विकास में युवाओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। इस तरह के कार्यक्रम निश्चय ही युवाओं का मार्गदर्शन करेगा। सिंधी युवा विंग द्वारा की गई यह पहल अनुकरणीय है। स्वास्थ्य पर बोलते हुए सुश्री उइके ने कहा कि यदि हमारा समाज स्वस्थ रहेगा तभी हमारा देश तरक्की करेगा। आजकल युवा अपनी सही राहों से भटकर नशा, दुव्र्यसन जैसे बुरे कर्मो में लिप्त हो अपनी स्वास्थ्य के प्रति लापरवाह हो गया है। आज आवश्यक है कि उन्हें स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया जाये। उन्होंने कहा कि यदि युवा स्वस्थ रहेगा तभी देश और देश का भविष्य स्वस्थ रहेगा। सुश्री उइके ने कहा कि कोविड -19 के उस कठिन दौर में हमने बहुत कुछ खोया है, लेकिन इसने हमें बहुत कुछ सिखाया भी है। इसके बाद आज हम अपने स्वास्थ्य के प्रति अधिक जागरूक हो गये हैं।

सेवा पखवाड़ा में सिंधी समाज द्वारा नशा मुक्ति, अनाथ आश्रमों में बच्चों और बुजुर्गों की सेवा, रक्त दान शिविर और सेवा कैम्पों का आयोजन किया जायेगा। इस संबंध में सुश्री उइके ने कहा कि जिन लोगों के मन में मानवीय संवेदना होती है उनकी मदद भगवान करता है। इसलिए हमें हमेशा नि:स्वार्थ भाव से लोगों की सेवा करनी चाहिए। सेवा पखवाड़ा में सिंधी समाज द्वारा समाज सेवा के लिए किए जा रहे ये कार्य निश्चय ही प्रशंसनीय हैं। उन्होंने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम समाज के विकास के लिए अतिआवश्यक हैं। इसके लिए उन्होंने सिंधी समाज को बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इस कार्यक्रम के अवसर पर श्रद्धेय संत सांईलाल दास, पूर्व विधायक श्रीचंद सुंदरानी,सिंधी समाज के युवा विंग के अध्यक्ष अमिन चिमनानी तथा सिंधी समाज के अन्य सदस्यगण उपस्थित थे। यह कार्यक्रम सिंधी समाज द्वारा आयोजित किया गया था।

दिल्ली पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला : अधिकारियों की तैनाती व तबादले का अधिकार सरकार का, सरकार की सलाह माने LG
17 वां गीता महायज्ञ 23 को, श्री श्री श्री माताधाम मंदिर सेक्टर- 7 में होगा भव्य आयोजन
छत्तीसगढ़ की किरण अग्रवाल बनी इंडियन शतरंज टीम की नई कोच, कॉमनवेल्थ चेस चैंपियनशिप में भारतीय खिलाड़ी दिखाएंगे प्रतिभा
छत्तीसगढ़ पॉवर कंपनी में बंपर जॉब : 429 इंजीनियरों की होगी भर्ती… व्यापमं लेगा परीक्षा
धान संग्रहण केंद्र में लगी भीषण आग, हजारों क्विंटल अनाज खाक
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article अब राष्ट्रीय स्तर पर भी होने लगी मैनपाट महोत्सव की पहचान- मंत्री डॉ. डहरिया
Next Article कलेक्टोरेट की तर्ज पर आरंग में सभी शासकीय कार्यालयों के लिए होगी कंपोजिट बिल्डिंग…
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?