ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: राज्यपाल ने मध्य भारत के प्रतिष्ठित गोंडवाना कप ऑल इंडिया टेनिस टूर्नामेंट का किया शुभारंभ… खिलाड़ियों का किया उत्साहवर्धन
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

राज्यपाल ने मध्य भारत के प्रतिष्ठित गोंडवाना कप ऑल इंडिया टेनिस टूर्नामेंट का किया शुभारंभ… खिलाड़ियों का किया उत्साहवर्धन

By @dmin
Published: February 28, 2022
Share
SHARE

रायपुर । राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके ने आज यूनियन क्लब रायपुर में मध्य भारत के प्रतिष्ठित गोंडवाना कप ऑल इंडिया टेनिस टूर्नामेंट का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने खिलाड़ियों के साथ लॉन टेनिस में हाथ आजमाया और जमकर शॉट मारे। साथ ही उन्होंने दर्शक के रूप में भी खिलाड़ियों के मैच देखे और उनका उत्साहवर्धन किया । राज्यपाल सुश्री उइके ने गोंडवाना कप के शुभारंभ कार्यक्रम में शामिल होने की प्रसन्नता जताते हुए सभी खिलाड़ियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने खिलाड़ियों से कहा कि वे खेल भावना से खेलें और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा के साथ अपना उत्कृष्ट प्रदर्शन करें। खेल हमें जीवन में अनुशासन सिखाता है और नेतृत्व क्षमता का विकास करता है।

खेल से राष्ट्रीयता और देश प्रेम की भावना भी बढ़ती है। राज्यपाल सुश्री उइके ने कहा कि गोंडवाना कप का महत्व इस बात से समझा जा सकता है कि इसकी शुरुआत लगभग 85 वर्ष पहले 1937-38 में हुई थी और यूनियन क्लब, रायपुर ही गोंडवाना कप का सर्वप्रथम आयोजक रहा। तब से लेकर अब तक गोंडवाना कप ने न जाने कितने खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर प्रदान किया। देश व छत्तीसगढ़ की माटी के खिलाड़ियों में क्षमता की कमी नहीं है बल्कि उन्हें अवसर दिए जाने की आवश्यकता है। वास्तव में गोंडवाना कप टेनिस खिलाड़ियों के लिए इन्हीं अवसरों का पर्याय बन रहा है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ प्रदेश टेनिस संघ ने एक और उल्लेखनीय कार्य करते हुए पिछले साल से गोंडवाना कप आईटीएफ वुमेन्स टेनिस स्पर्धा की शुरुआत की है। हमारी बेटियों के लिए यह अवसर, उनकी खेल प्रतिभा को नई ऊंचाइयों तक ले जाएगा। सभी के लिए अवसरों की समानता को हमे इसी तरह आगे बढ़ाना होगा। राज्यपाल ने टेनिस को बढ़ावा देने के लिए संघ द्वारा किये जा रहे प्रयासों के लिए उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि मुझे पूरा विश्वास है आपके इन प्रयासों से छत्तीसगढ़ की छिपी प्रतिभाओं को अवसर मिलेगा और टेनिस के प्रति युवाओं में रुचि भी बढ़ेगी।

रायपुर नगर निगम के महापौर एजाज ढेबर ने इस अवसर पर कहा कि स्थानीय खिलाड़ियांे को मंच देने की आवश्यकता है। प्रतिभाओं को मौका देने के लिए प्रशिक्षण कैम्पों का आयोजन किया जाना चाहिए। शुभारंभ समारोह में राज्यपाल सुश्री उइके द्वारा राज्य के उभरते हुए उत्कृष्ट टेनिस खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। छत्तीसगढ़ प्रदेश टेनिस संघ द्वारा इस अवसर पर राज्यपाल सुश्री उइके को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में विधायक रायपुर श्री कुलदीप जुनेजा, छत्तीसगढ़ प्रदेश टेनिस संघ के उपाध्यक्ष डॉ. हिमांशु द्विवेदी, छत्तीसगढ़ प्रदेश टेनिस संघ के महासचिव श्री गुरूचरण सिंह होरा सहित देश भर से आए प्रतिभावान टेनिस खिलाड़ी, कोच सहित बड़ी संख्या में खेल प्रेमी उपस्थित थे।

धान खरीदी व्यवस्था के लिए भारत सरकार से नहीं मिली अनुमति…. सीएम बघेल ने पीएम मोदी से की चर्चा… अनुमति जारी करने की रखी मांग
रवीना टंडन-स्टारर पटना शुक्ला में समानांतर भूमिका निभाएंगी अनुष्का कौशिक
एनवी रमना होंगे देश के अगले चीफ जस्टिस, राष्ट्रपति ने लगाई मुहर
भारत में कोरोना: पिछले 24 घंटे में सामने आए 9,121 नए मामले, 81 लोगों की इलाज के दौरान हुई मौत
रायपुर पहुंचे तेजस्वी सूर्या, भिलाई से भाजपा पार्षद दया सिंह ने किया सैकड़ों साथियों के साथ किया जोरदार स्वागत
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article गिरौदपुरी मेला का तीन दिवसीय आयोजन 7 से 9 मार्च तक, श्रद्धालुओं को सुविधाएं प्रदान करने आपसी तालमेल से करें काम : मंत्री गुरू रूद्रकुमार
Next Article Corona in Chhattisgarh: The total number of infected persons cross 90 thousand कोरोना पर जीत के करीब देश! बीते दिन 8 हजार नए केस मिले, डेली पॉजिटिविटी रेट 1.11 प्रतिशत हुआ
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?