ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: राजौरी मुठभेड़ में एक आतंकी ढेर, जवान भी शहीद, गोली लगने से लैब्राडोर डॉग केंट की मौत
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

राजौरी मुठभेड़ में एक आतंकी ढेर, जवान भी शहीद, गोली लगने से लैब्राडोर डॉग केंट की मौत

By Om Prakash Verma
Published: September 13, 2023
Share
राजौरी मुठभेड़ में एक आतंकी ढेर, जवान भी शहीद, गोली लगने से लैब्राडोर डॉग केंट की मौत
राजौरी मुठभेड़ में एक आतंकी ढेर, जवान भी शहीद, गोली लगने से लैब्राडोर डॉग केंट की मौत
SHARE

जम्मू (एजेंसी)। जम्मू संभाग के राजोरी जिले में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ चल रही है। मुठभेड़ में एक आतंकी को मार गिराया गया है। मुठभेड़ में सेना का एक जवान भी शहीद हो गया है। इसके अलावा एक पुलिस एसपीओ सहित तीन घायल हुए हैं।

एनकाउंटर में भारतीय सेना के कुत्ते केंट, 21 आर्मी डॉग यूनिट की छह वर्षीय मादा लैब्राडोर ने जम्मू-कश्मीर में चल रहे राजौरी मुठभेड़ ऑपरेशन के दौरान अपने हैंडलर की रक्षा करते हुए अपनी जान दे दी। केंट भाग रहे आतंकवादियों की तलाश में सैनिकों की एक टुकड़ी का नेतृत्व कर रही थी। यह भारी गोलीबारी की चपेट में आ गई।

शहीद हुए सेना के जवान की पहचान 21 राष्ट्रीय राइफल्स के सिपाही जसविंदर सिंह के रूप में हुई है। वहीं तीन अन्य घायल सुरक्षा कर्मियों की पहचान सब इंस्पेक्टर मोहम्मद अशरफ (एसपीओ) के रूप में की गई है। कांस्टेबल मोहम्मद रफीक और कांस्टेबल मोहम्मद इकबाल भी घायल हुए हैं। मारे गए आतंकी के पाकिस्तान का होने का शक है।

मंगलवार से यह मुठभेड़ चल रही है। जवानों ने इलाके में तलाशी अभियान चला रखा है। जानकारी के अनुसार, जम्मू-कश्मीर के राजोरी जिले के एक दूरदराज के नारला गांव में आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ शुरू हुई थी। जम्मू जोन के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक मुकेश सिंह ने बताया कि शुरुआती गोलाबारी मे सेना का एक जवान घायल हुआ था। बाद में उसने दम तोड़ दिया था।

#WATCH | Indian Army dog Kent, a six-year-old female labrador of the 21 Army Dog Unit laid down her life while shielding its handler during the ongoing Rajouri encounter operation in J&K. Kent was leading a column of soldiers on the trail of fleeing terrorists. It came down under… pic.twitter.com/ZQADe50sWK

— ANI (@ANI) September 13, 2023

सार्वजनिक जगहों का सब इंजीनियर करेंगे विजिट… आयुक्त ने कहा श्रमिक बाहुल्य रूआबांधा में मिलेगी सुविधा, बनेगा सार्वजनिक शौचालय
कोविड 19 मरीजों के लिए अब शासन ने की निजी चिकित्सालयों एवं डायग्नोस्टिक केन्द्रों में सीटी स्कैन की दरें निर्धारित… आदेश जारी
CG News : इलाज में लापरवाही पर अस्पताल में हंगामा, अस्पताल स्टाफ ने कर दी परिजनों की पिटाई… रात भर चला बवाल
दुर्ग रेंज के आईजी गर्ग ने ली बैठक : वीवीआईपी, वीआईपी सुरक्षा और कानून व्यवस्था पर अफसरों को दिए निर्देश
कोरोना की दस्तक के बाद भी जनता को जनसुविधा में नही होगी रुकावट-वोरा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article छत्तीसगढ़ के 'नरवा विकास' को झारखण्ड की मनरेगा टीम ने सराहा छत्तीसगढ़ के ‘नरवा विकास’ को झारखण्ड की मनरेगा टीम ने सराहा
Next Article विधानसभा चुनाव को देखते हुए तलाशी अभियान, चेकिंग के दौरान 1.80 करोड़ से अधिक के गहने बरामद विधानसभा चुनाव को देखते हुए तलाशी अभियान, चेकिंग के दौरान 1.80 करोड़ से अधिक के गहने बरामद
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?