ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: राजोरी में सैनिकों के साथ दीपावली मनाएंगे पीएम मोदी, भरेंगे जवानों में जोश
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

राजोरी में सैनिकों के साथ दीपावली मनाएंगे पीएम मोदी, भरेंगे जवानों में जोश

By @dmin
Published: November 3, 2021
Share
One year of Modi government's second term: strategy to reach people, target to reach 100 million homes
SHARE

जम्मू (एजेंसी)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राजोरी में एलओसी की अग्रिम चौकियों पर जवानों के बीच दिवाली मनाएंगे। वर्ष 2019 में भी प्रधानमंत्री ने राजोरी में ही अग्रिम इलाके में दिवाली मनाकर जवानों का मनोबल बढ़ाया था। वीरवार को एलओसी के नौशेरा सेक्टर में प्रधानमंत्री का दौरा प्रस्तावित है, इसकी तैयारियां कर ली गई हैं।  मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक अनुसार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नौशेरा में अग्रिम इलाके, राजोरी स्थित ब्रिगेड मुख्यालय समेत कुछ अन्य स्थानों पर जवानों से मिलकर दीपावली पर्व मनाएंगे। सेना ने पीएम दौरे की तैयारियों के तहत जवानों को भी बेहद सतर्क कर दिया है। दो साल पूर्व 27 अक्तूबर 2019 को भी प्रधानमंत्री ने दिवाली उत्सव राजोरी में ही जवानों के साथ मनाया था। 

आतंकियों के खिलाफ ऑपरेशन के बीच पीएम दौरे पर हाई अलर्ट
राजोरी और पुंछ जिलों के सरहदी इलाकों में स्थित घने जंगलों में आतंकियों के खिलाफ तीन सप्ताह से ऑपरेशन जारी है। इस बीच प्रधानमंत्री के राजोरी को लेकर सुरक्षा बलों को खासा अलर्ट किया गया है। 11 अक्तूबर को चमरेड़ के जंगल में आतंकी हमले में जेसीओ समेत पांच जवान शहीद हो गए थे। इसके बाद मेंढर में भाटादूडिय़ां में दूसरा हमला हुआ, जिसमें जेसीओ समेत चार जवान शहीद हो गए। इस पूरे ऑपरेशन में अभी तक हमला करने वाले किसी भी आतंकी का पता नहीं चल पाया है। कई लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। ऐसी परिस्थितियों में प्रधानमंत्री के राजोरी दौरे को लेकर सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर हैं।

2020 में लोंगावाला बॉर्डर में जवानों के साथ मनाई थी दिवाली 
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वर्ष 2020 में राजस्थान के जैसलमेर में स्थित लोंगावाला बॉर्डर पर जवानों के साथ दिवाली मनाई थी। उनके साथ चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ बिपिन रावत और सेना प्रमुख एमएम नरवणे भी साथ थे। मोदी हर साल दिवाली का त्योहार बॉर्डर पर तैनात जवानों के साथ मनाते आएं हैं। 

वर्ष 2014 से लगातार बॉडर पर पहुंच रहे हैं मोदी 
वर्ष 2014 में कार्यभार संभालने के बाद पीएम हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, और पंजाब, राजस्थान तथा जम्मू कश्मीर के अग्रिम इलाकों में सैनिकों के साथ दीपावली मनाते आ रहे हैं।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राज्य के पांचवें बहुदिव्यांग स्कूल का किया उद्घाटन…. पहली से प्राथमिक तक के बहुदिव्यांग बच्चों को मिलेगी शिक्षा
लेटेस्ट इक्वीपमेंट से लैस होकर काम करेगी पुलिस, रेंज स्तरीय वर्कशॉप में दिया गया प्रशिक्षण… जानिए इस ट्रेनिंग की खास बातें
Bsc फाइनल की छात्रा ने फांसी लगाई, सुसाइड नोट में लिखा डिप्रेशन से थी परेशान
चक्का जाम : लाल किला-जामा मस्जिद सहित 10 मेट्रो स्टेशन बंद, अपात स्थिति से निपटने के लिए पुलिस तैयार
योग आयोग अध्यक्ष रूपनारायण सिन्हा का 27 मई को चारामा दौरा, योग की संभावनाओं पर करेंगे चर्चा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article कोरोना के अल्फा-डेल्टा वेरिएंट्स पर असरदार है कोवैक्सीन, भारत की बनाई वैक्सीन का अमेरिका ने माना लोहा बड़ी खबर: भारत की कोवाक्सिन को डब्ल्यूएचओ से मिली आपात इस्तेमाल की मंजूरी… जाने इससे क्या होगा फायदा
Next Article सितंबर के बाद भी लोगों को मिलेगा मुफ्त अनाज? सरकार कर रही विचार, स्टॉक देखकर इस महीने अंतिम फैसला होली तक बढ़ाई गई फ्री राशन योजना, गेहूं-चावल के साथ तेल और दाल भी देगी सरकार

Ro. No.-13759/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?