ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: राजीव गांधी पुण्यतिथि विशेष: युवा सोच ने दिलाई सूचनाक्रांति और देश को मिली नई दिशा-मुख्यमंत्री भूपेश बघेल
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

राजीव गांधी पुण्यतिथि विशेष: युवा सोच ने दिलाई सूचनाक्रांति और देश को मिली नई दिशा-मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

By Om Prakash Verma
Published: May 20, 2023
Share
अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस पर मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को दी बधाई
अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस पर मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को दी बधाई
SHARE

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न स्वर्गीय राजीव गांधी को उनकी पुण्यतिथि पर नमन किया
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भारत के पूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न स्वर्गीय राजीव गांधी की 21 मई को पुण्यतिथि पर उन्हें नमन किया है। सीएम बघेल ने अपने संदेश में कहा है कि देश के विकास और नवनिर्माण में स्वर्गीय राजीव गांधी का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। स्व. राजीव गांधी ने युवा प्रधानमंत्री के रूप में देश की बागडोर संभाली। उनकी नवोन्मेषी और दूरदर्शी युवा सोच के कारण भारत में सूचनाक्रांति आई जिसने देश को एक नई गति और दिशा दी। उनकी पहल के प्रभाव के रूप में आज हम ई-प्रशासन का वर्तमान स्वरूप और शासकीय कामकाज में पारदर्शिता देख पा रहे हैं। डिजिटल इंडिया की नींव राजीव जी के कार्यकाल में ही रख दी गई थी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि स्व. राजीव गांधी ने पंचायती राज संस्थाओं और नगरीय निकायों को अधिकार संपन्न बनाकर देश की नींव मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने मतदान की आयु 21 से घटाकर कर 18 वर्ष में ही युवाओं को मत देने का अधिकार दिलाया। विज्ञान और तकनीकी को बढ़ावा देकर उन्होंने देश में उद्योगों के लिए नए रास्ते खोले। वास्तव में राजीव जी आधुनिक भारत के स्वप्नदृष्टा थे। उन्होंने कहा कि राजीव जी का छत्तीसगढ से गहरा लगाव रहा। यहां की आदिवासी संस्कृति और निवासियों को उन्होंने करीब से देखा, जाना और उनके विकास के लिए काम किया। गरियाबंद जिले के आदिवासी अंचल कुल्हाड़ीघाट में 1985 का उनका संक्षिप्त प्रवास आज भी लोगों की यादों में बसा है। इसी समय उन्होंने धमतरी जिले के दुगली की यात्रा की, जिसे अब राजीव ग्राम के नाम से भी जाना जाता है।

सीएम बघेल ने कहा कि राजीव जी ने समावेशी विकास का सपना देखा और उसके लिए अनेकों नीतियां बनाई। उनके पदचिन्हों पर चलते हुए छत्तीसगढ़ सरकार भी अन्त्योदय से लेकर उद्यमियों तक सबके विकास के लिए काम कर रही है। राज्य सरकार द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर वर्ष 2020 में ‘राजीव गांधी किसान न्याय योजनाÓ शुरू की गई। जिसके तहत प्रदेश के 24 लाख से अधिक किसानों को सीधे उनके खातों में प्रति एकड़ 9 हजार रूपए कृषि आदान सहायता राशि (इनपुट सब्सिडी) अंतरित की जा रही है। इसी प्रकार खेती किसानी में कृषि मजदूर के रूप में काम करने वाले लोगों को राहत देेने के लिए राजीव गांधी भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना की शुरूआत की गई है। इस योजना में भूमिहीन कृषि मजदूरों को सालाना 7 हजार रूपए की राशि उनके बैंक खातों में दी जा रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राजीव जी आतंकवाद के आगे नहीं झुके और देश के लिए अपने प्राणों की भी परवाह नहीं की। उनके सम्मान में और उनको श्रद्धांजलि देने के लिए उनकी पुण्यतिथि 21 मई को पूरा देश आतंकवाद विरोधी दिवस के रूप में मनाता है। आतंकवाद, नक्सलवाद, भ्रष्टाचार की जड़े समाप्त कर देश और प्रदेश में विकास के लिए सबका संकल्प और कार्य ही राजीव जी को सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

बिलासपुर के कुलेंट और मिरर गोदाम में आग से दहशत, जान बचाने लोग छतों पर चढ़े… दमकल की टीम ने रोड ब्लॉक कर बुझाई आग
IAS Transfer : छत्तीसगढ़ सरकार ने किया 11 आईएएस अफसरों का तबादला, लिस्ट में अंकित आनंद और बसवराजू एस जैसे अफसरों के नाम
जनजातीय गौरव पखवाड़ा : छत्तीसगढ़ के रेलवे स्टेशनों में भगवान बिरसा मुंडा की गूंज… देखें Video
गृह विभाग की समीक्षा बैठक में सीएम की दो टूक…. महिलाओं के विरूद्ध अपराधों के मामलों में कोताही बरतने वाले पुलिस अधिकारियों को नहीं किया जाएगा बर्दाश्त
ब्रेन ट्यूमर के इलाज के लिए मुख्यमंत्री ने ऑन द स्पॉट स्वीकृत की 4 लाख रुपये की राशि
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article नए सत्र से 114 वर्ष पुराने जेआरडी स्कूल को होगा जीर्णोद्धार पूर्ण, 1.5 करोड़ से शिक्षा के लिए सुरक्षित इंफ्रास्ट्रक्चर की सौगात : वोरा
Next Article मंत्री टीएस सिंहदेव ने हजारों फीट से लगाई छलांग: पैराग्लाइडिंग और पैराजंपिंग का लिया आनंद मंत्री टीएस सिंहदेव ने हजारों फीट से लगाई छलांग: पैराग्लाइडिंग और पैराजंपिंग का लिया आनंद

Ro.-13624/52

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?