ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: राजिम माघी पुन्नी मेला का शुभांरभ: माघ पूर्णिमा पर श्रद्धालुओं ने लगाई त्रिवेणी संगम में डुबकी
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

राजिम माघी पुन्नी मेला का शुभांरभ: माघ पूर्णिमा पर श्रद्धालुओं ने लगाई त्रिवेणी संगम में डुबकी

By @dmin
Published: February 16, 2022
Share
राजिम माघी पुन्नी मेला में पहुंचे फ्रांस के विदेशी सैलानी, साधु-संतो को आर्शीवाद मिलना हमारे लिए सौभाग्य की बात है
राजिम माघी पुन्नी मेला में पहुंचे फ्रांस के विदेशी सैलानी, साधु-संतो को आर्शीवाद मिलना हमारे लिए सौभाग्य की बात है
SHARE

देवालय दर्शन और घाटों में स्नान का सिलसिला शुरू
रायपुर। छत्तीसगढ़ के प्रयाग राज के रूप में प्रसिद्ध राजिम में माघी पुन्नी मेला आज से प्रारंभ हो गया है। श्रद्धालुजनों का सुबह से ही देवालय दर्शन और घाटों में स्नान का सिलसिला शुरू हो गया है। मान्यता के अनुसार माघ पुन्नी के अवसर पर पुन्नी स्नान का विशेष महत्व है, इसलिए सोढुर, पैरी और महानदी के त्रिवेणी संगम के स्नान करने बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं।

राजिम के मेला स्थल पर राज्य शासन द्वारा विशेष इंतजाम किए गए हैं। संगम स्थल पर बनाए गए एनीकट में पानी की व्यवस्था सहित संत निवास, आवागमन की सुविधा, पूरे मेला क्षेत्र की साफ सफाई, सांस्कृतिक कार्यक्रम आदि की व्यवस्था की गई। 14 दिन तक चलने वाले इस मेले में यहां प्रतिदिन संतों के द्वारा आशीष वचन भी दिए जाएंगे। पूरे मेले स्थल में कानून व्यवस्था के लिए पुलिस जवान तैनात किए गए हैं। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विशेष बसों का संचालन भी किया जा रहा है। मेला स्थल पर व्यवस्थित रूप से दुकानों के लिए स्थल आबंटित किए गए हैं। मेला स्थल पर पेयजल, शौचालय और पार्किंग की भी व्यवस्था की गई है। मुख्य मंदिर के पास भव्य और आकर्षक मंच बनाया गया है, जहां स्थानीय लोककलाकारों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे। मंदिर परिसर सहित पूरे मेला क्षेत्र की आकर्षक सजावट की गई है। मुख्यमंत्री की घोषणा के अनुरूप माघी पुन्नी मेले के दौरान राजिम और आसपास के क्षेत्रों में मदिरा का विक्रय प्रतिबंधित कर दिया गया है।

मेला स्थल के समीप नदी पर बनाए गए लक्ष्मण झूला आवागमन के लिए वन-वे होगा। मेला स्थल में सुरक्षा व्यवस्था के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। त्रिवेणी संगम स्थल पर महाआरती के आयोजन के लिए विशेष व्यवस्था की गई है। सिंचाई विभाग द्वारा श्रद्धालुओं के स्नान के लिए विशेष स्नान कुण्ड भी तैयार किए गए हैं। इसी प्रकार मेले में वीवीआईपी आगमन के मद्देनजर सभी आवश्यक व्यवस्था की गई है। नई सरकार द्वारा मेला क्षेत्र को व्यवस्थित और आकर्षक बनाने के लिए 54 एकड़ भूमि आबंटित की गई है, जहां मेला स्थल को व्यवस्थित करने के साथ ही धर्मशाला और अन्य आवश्यक भवनों का निर्माण किया जा रहा है। मेला स्थल की व्यवस्था के लिए रायपुर, गरियाबंद और धमतरी जिले के प्रशासनिक अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है।

सैनिटरी पैड्स में मुनमुन धमेचा ने छिपाई थी ड्रग्स, शाहरुख के बेटे के साथ रेव पार्टी में पकड़ी गई थीं , देखे विडियो
कोरोना वैक्सीन पर बड़ी खुशखबरी…. फाइजर ने मांगी टीके के आपात इस्तेमाल की मंजूरी
राजिम माघी पुन्नी मेला 2021 का समापन कल : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के मुख्य आतिथ्य एवं साधु-संतो के सानिध्य में होगा समापन
क्या कभी आपने खाया है बुद्धा हैंड फ्रूट ? जानिए इसके सेवन से मिलने वाले फायदे…
गुमशुदा लोगों की तलाश में छावनी अनुभाग की बड़ी उपलब्धि, 20 दिन में ढूंढ लिए 100 से ज्यादा गुमशुदा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article दुर्ग ग्रामीण विधानसभा का विकास मेरी सर्वोच्च प्राथमिकता- ताम्रध्वज साहू दुर्ग ग्रामीण विधानसभा का विकास मेरी सर्वोच्च प्राथमिकता- ताम्रध्वज साहू
Next Article मुख्यमंत्री के निर्देश पर त्वरित अमल: सड़क दुर्घटना में मृत 6 महिलाओं के परिजनों को 25-25 हजार रूपये की सहायता मुख्यमंत्री के निर्देश पर त्वरित अमल: सड़क दुर्घटना में मृत 6 महिलाओं के परिजनों को 25-25 हजार रूपये की सहायता

Ro.No.-13848/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?