ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: राजिम माघी पुन्नी मेला: कका अभी जिंदा है, सुनते ही दर्शक दीर्घा से गूंज उठी तालियों की गड़गड़ाहट
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

राजिम माघी पुन्नी मेला: कका अभी जिंदा है, सुनते ही दर्शक दीर्घा से गूंज उठी तालियों की गड़गड़ाहट

By Om Prakash Verma
Published: February 6, 2023
Share
राजिम माघी पुन्नी मेला: कका अभी जिंदा है, सुनते ही दर्शक दीर्घा से गूंज उठी तालियों की गडग़ड़ाहट
राजिम माघी पुन्नी मेला: कका अभी जिंदा है, सुनते ही दर्शक दीर्घा से गूंज उठी तालियों की गडग़ड़ाहट
SHARE

राजिम। प्रदेश के छत्तीसगढिय़ा मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का राजिम के प्रति लगाव कितना है इस बात का अंदाजा शहर के चौमुखी विकास को देख कर ही लगाया जा सकता है। 3 महीने के अंदर उनका तीसरी बार राजिम आगमन हुआ है और तीनों ही बार भरपूर समय दिया महाशिवरात्रि के दिन उनका चौथी बार आगमन होना है जब भी वह राजिम पहुंचे हैं विकास की सौगात लगा दी। राजिम पुन्नी मेला के शुभारंभ अवसर पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि होने की जानकारी जैसे ही क्षेत्रवासियों को मिली शाम होते-होते अपार जनसमूह कार्यक्रम स्थल पर पहुंच गए। जैसे ही मंच पर उनका आगमन हुआ उपस्थित जनसमूह के द्वारा तालियों की गडग़ड़ाहट से शानदार स्वागत किया गया। इस बीच जैसे ही मुख्यमंत्री ने अपने उद्बोधन के लिए माइक के पास पहुंचे और कहा की कका अभी जिंदा है। मुख्यमंत्री के मुख से इतना सुनते ही दर्शकों में अधिक ऊर्जा का संचार हो गया। उनके भाषण के दौरान बीच-बीच में तालियां बजाकर अभिवादन करते रहे।

छत्तीसगढ़ के जनता के बीच अपनी लोकप्रियता का अमिट छाप बना चुके मुख्यमंत्री को देखने सुनने ही अपार जनसमूह पहुंचे हुए थे जब तक मंच पर उपस्थित रहे चारों और खचाखच भीड़ ही भीड़ नजर आई। दर्शक दीर्घा में मौजूद दूर-दराज के गांव से आए कई लोगों से चर्चा करने पर बताया कि वह अपने चहेते मुख्यमंत्री को देखने और उनका भाषण सुनने के लिए देर रात तक रुके हुए हैं। हांलाकि घर जाने में थोड़ी देर जरूर होगी लेकिन हमारे मुखिया के उद्बोधन को सुनने के बाद ही अपने घर की ओर रवाना होंगे। वैसे इस बार मेले में महोत्सव स्थल की व्यवस्था काफी जबरदस्त बनाया गया है। पूरे दर्शक दीर्घा में कुर्सियां लगाई गई है। अलग-अलग घेरा बना दिया गया है जिससे लोगों को आने जाने में परेशानी ना हो। पत्रकार दीर्घा को भी बेहतरीन व्यवस्था और कवरेज करने की जोरदार सुविधा देखने को मिल रही है।

मुख्यमंत्री ने लिया आतिशबाजी का आनंद
यह पहला मौका है जब मुख्यमंत्री शुभारंभ अवसर में पहुंचे हैं। उन्होंने यहां के आयोजन का खुले मन से सराहना की है। मुख्यमंत्री ने धर्मस्व मंत्री ताम्रध्वज साहू व जिला प्रशासन को बधाई दी। मुख्यमंत्री पहली बार राजिम मेला में आयोजित भव्य आतिशबाजी को देखकर अभीभूत हुए। उन्होंने स्वयं इस पल को निहारा और आयोजन की सराहना कीमुख्यमंत्री ने कहा कि आयोजन को देखकर ऐसा लग रहा है कि यहां कोई देवता उतर आया है। जिला प्रशासन ने भी इस बार एक सप्ताह पहले से ही तैयारी कर चाक-चैबंद व्यवस्था की है, जिसका असर आज श्रद्धालुओं की भीड़ और उपस्थिति को देखते ही लगाया जा सकता है।

कांग्रेस के आरोपों पर मुख्यमंत्री का पलटवार: भ्रष्टाचार करने वालों को नसीहत देने का अधिकार नहीं
शतरंज का महाकुंभ: 15 देशों के 500 से अधिक खिलाड़ी ले रहे हिस्सा, चैलेंजर्स केटेगरी के पहला राउंड सम्पन्न…
विस अध्यक्ष महंत ने दुर्ग विधानसभा में बूथ स्तर पर किया दौरा, कांग्रेस की जीत के लिए कार्यकर्ताओं को दिलाया संकल्प
मुख्यमंत्री सस्ती दवा दुकान योजना: भिलाई में मिलेगी उच्च गुणवत्ता की जेनेरिक दवाइयां सस्ती दरों पर, निगम के 5 स्थानों पर खुलेंगी दुकाने
शालाओं में बच्चों की शैक्षिक गुणवत्ता बढ़ाने समीक्षा बैठक आयोजित
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article CG Breaking : छत्तीसगढ़ में मवेशियों की तस्करी, पिकअप में भरकर ले जा रहा था तस्कर… ऐसे चढ़ा पुलिस के हत्थे
Next Article पालतू डॉगी की मौत से दुखी छात्रा ने कर ली खुदकुशी, डॉगी के पट्टे का बनाया फंदा और झूल गई फांसी पर

Ro. No.-13759/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?