ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: राजधानी सहित प्रदेश के कई शहरों में कारोबारियों के ठिकानों पर आयकर दबिश
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

राजधानी सहित प्रदेश के कई शहरों में कारोबारियों के ठिकानों पर आयकर दबिश

By @dmin
Published: March 9, 2022
Share
पूर्व सीएम के करीबियों के घर-दफ्तर पर आयकर का छापा, हंगामे की बीच फोर्स तैनात
पूर्व सीएम के करीबियों के घर-दफ्तर पर आयकर का छापा, हंगामे की बीच फोर्स तैनात
SHARE

रायपुर। प्रदेश के कई शहरों में आयकर विभाग की टीम ने बड़े कारोबारियों के ठिकानों पर एक साथ छापा मारा है। राजधानी में विनोद जैन के आधा दर्जन से अधिक ठिकानों पर आईटी की कार्रवाई जारी है। इस छापेमार कार्रवाई में 2 दर्जन से अधिक अधिकारियों के मौजूद होने की जानकारी मिल रही है। बता दें कि रोड कॉन्ट्रैक्टर जशपुर निवासी विनोद जैन के कई ठिकानों पर आयकर विभाग ने दबिश दी है। रायपुर, जशपुर समेत आधा दर्जन से अधिक ठिकानों पर आयकर विभाग के अधिकारी कागजात खंगाल रहे हैं। साथ ही आयकर विभाग ने राजधानी स्थित रोमांस्क्यु विला, अशोका रत्न, पंडरी स्थित होटल पुनीत में भी छापामार कार्रवाई कर रही है।

आईटी की कार्रवाई के अनुसार विनोद जैन, कन्हैया अग्रवाल समेत कई और कारोबारियों के ठिकानों पर दबिश के साथ ही यह भी जानकारी मिल रही है कि कारोबारी के मैनेजर के घर अशोका रतन में भी टीम पहुंची है। आयकर विभाग के 2 दर्जन से अधिक आधिकारी इस कार्रवाई में शामिल हैं। साथ ही आईटी रेड की कार्रवाई कवर्धा, जशपुर, बिलासपुर, रायगढ़, दुर्ग समेत कई जिलों में जारी है।

दुर्ग के एनसी नाहर के मालवीय नगर निवास पर भी दबिश
वहीं दुर्ग के मालवीय नगर के रहने वाले एनसी नाहर के निवास में रेड चल रही है। जांच में करीब 6 अधिकारी शामिल हैं। नाहर कांग्रेस नेताओं के करीबी बताए जाते हैं। नाहर पीडब्ल्यूडी के ठेकेदार हैं। ठेकेदारी के अलावा कई अन्य कारोबार फैला रखा है। ऐसा भी कहा जाता है कि कांग्रेस सरकार आने के बाद उन्हें कई बड़े ठेके मिले हैं।

जशपुर में भाई मुकेश के घर भी टीम पहुंची
बता दें कि ठेकेदारों के घर सुबह ही आयकर विभाग की टीम पहुंच गई थी। दूसरी ओर जशपुर स्थित उनके आवास पर भी आयकर विभाग की टीम कार्रवाई कर रही है। यहां विनोद के रिश्तेदार मुकेश जैन के घर भी एक टीम पहुंची है। बताया जा रहा है कि जीएसटी विभाग के अफसरों ने इनपुट दिया है। इसी आधार पर छापे की कार्रवाई की गई है।

15 दिनों पहले बैठक में बनाई गई छापे की रणनीति
आयकर विभाग के सूत्रों के अनुसार कार्रवाई को लेकर 15 दिन पूर्व एक बैठक विभाग के उच्च अधिकारियों की हुई थी। इसमें पूरी रणनीति बनाई गई थी और निचले स्तर के किसी भी अधिकारी को कानों-कान खबर नहीं होने दी गई। मंगलवार की रात ही आयकर विभाग की टीम जशपुर पहुंच गई थी, लेकिन आयकर विभाग के अफसर किसी कंपनी के नाम से होटल में कमरा बुक करा कर ठहरे थे। इसकी जानकारी न जिला प्रशासन को थी ना ही पुलिस को। हालांकि कार्रवाई के बाद पूरे प्रशासन में हड़कंप मच गया है।

छत्तीसगढ़ के सभी स्कूलों में आपार आईडी की समय सीमा तय, सीएम साय बोले- 31 दिसंबर तक करें काम पूरा
कांकेर में जवानों की नक्सलियों से मुठभेड़, दोनों ओर से हुई फायरिंग… भारी मात्रा में नक्सल सामग्री बरामद
सुशांत सिंह मौत केस में बड़ा खुलासा, AIIMS पैनल के प्रमुख बोले- कत्ल नहीं हुआ, यह सुसाइड का मामला
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय बने छत्तीसगढ़ ओलंपिक संघ के अध्यक्ष, बोले- हमारा लक्ष्य प्रदेश के खिलाड़ी ओलंपिक में खेलें और मेडल जीत कर लाएं
सोनिया से मिलने बाद गहलोत का बड़ा बयान : क्या बदल जाएगा राजस्थान का सीएम… जानिए क्या है ताजा अपडेट
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article मुख्यमंत्री को नगर निगमों के महापौरों ने कल्याणकारी बजट प्रस्तुत करने पर दी हार्दिक बधाई मुख्यमंत्री को नगर निगमों के महापौरों ने कल्याणकारी बजट प्रस्तुत करने पर दी हार्दिक बधाई
Next Article जनचौपाल व नागरिकों की शिकायतों का तुरंत करे निराकरण – आयुक्त

Ro. No.-13759/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?