ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: राकेश टिकैत ने क्यों कहा, उत्तर प्रदेश में भाजपा ही जीतेगी विधानसभा का चुनाव, पढ़िए पूरा मामला
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

राकेश टिकैत ने क्यों कहा, उत्तर प्रदेश में भाजपा ही जीतेगी विधानसभा का चुनाव, पढ़िए पूरा मामला

By @dmin
Published: November 2, 2021
Share
राकेश टिकैत ने क्यों कहा, उत्तर प्रदेश में भाजपा ही जीतेगी विधानसभा का चुनाव, पढ़िए पूरा मामला
राकेश टिकैत ने क्यों कहा, उत्तर प्रदेश में भाजपा ही जीतेगी विधानसभा का चुनाव, पढ़िए पूरा मामला
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी)। किसान आंदोलन आने वाले दिनों में भी जारी रह सकता है और इसमें और तेजी आ सकती है। संयुक्त किसान मोर्चा के नेता राकेश टिकैत ने यह बात कही है। इसके अलावा उत्तर प्रदेश चुनाव को लेकर भी राकेश टिकैत ने एबीपी न्यूज चैनल से बातचीत में कहा कि यहां जनता भाजपा को वोट नहीं देगी, लेकिन जीत उसकी ही होगी। राकेश टिकैत ने कहा कि इसकी वजह सरकारी मशीनरी का गलत इस्तेमाल होगा। उन्होंने कहा कि भाजपा दूसरे दलों के प्रत्याशियों को पर्चा दाखिल करने से रोकेगी और उनका नामांकन खारिज करा देगी। भाजपा जहां भी जाती है, वहां लोगों को तोडऩे का काम करती है।

इसके साथ ही किसान नेता ने दिवाली के मौके पर भी दिल्ली की सीमाओं पर डटे रहने की बात कही है। राकेश टिकैत ने कहा कि हम दिवाली के मौके पर भी बॉर्डर पर रहेंगे और यहीं दीये जलाएंगे। टिकैत ने कहा कि यदि बॉर्डर खुलते हैं तो फिर हम भी दिल्ली की ओर जाएंगे। उन्होंने कहा कि मंडियां बंद हो गई हैं। ऐसे में हम सही दाम पर संसद में ही अपनी फसलों को बेचने की कोशिश करेंगे। सीमाओं को खोला जाएगा तो फिर सबसे पहले किसानों के ट्रैक्टर दिल्ली की ओर रवाना होंगे। राकेश टिकैत ने कहा कि सरकार ने किसानों से बातचीत के लिए कोई पहल नहीं की है। इतिहास में यह याद रखा जाएगा कि एक सरकार ऐसी भी थी, जिसने एक साल तक चले आंदोलन के बाद भी बात नहीं की।

भाजपा ने तोड़ा मुलायम, लालू और ओमप्रकाश चौटाला का परिवार
इसके साथ ही भाजपा पर तीखा हमला बोलते हुए राकेश टिकैत ने कहा कि यह पार्टी जहां भी जाती है, वहां लोगों को तोडऩे का काम करती है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने यूपी में मुलायम सिंह यादव, बिहार में लालू यादव और हरियाणा में ओमप्रकाश चौटाला के परिवार को तोड़ा है। राकेश टिकैत ने एक बार फिर जोकर देकर कहा कि हम कानून वापसी के साथ ही घर वापसी करेंगे। उससे पहले हम घर नहीं लौटेंगे। सरकार से बातचीत को लेकर टिकैत ने कहा कि हमें 22 जनवरी के बाद से बातचीत का कोई न्योता नहीं मिला है। उन्होंने कहा कि 26 नवंबर को हमारे आंदोलन को एक साल पूरा हो जाएगा। राकेश टिकैत ने कहा कि यदि सरकार बता दे कि हमें बातचीत नहीं करनी है तो फिर हम अपने टेंटों को फिर से मजबूत करें और यहीं डटे रहें।

देश के पास नीतियां भी है और नियत भी- पीएम मोदी
Breaking News : 24 घंटे के भीतर सुलझी हत्या की गुत्थी, साथी ने बोल्डर पटककर की थी हत्या, सामने आई यह वजह
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस : राष्ट्रीय योगा ओलंपियाड में छत्तीसगढ़ टीम ने दिखाया हुनर, भोपाल में योग कलाओं का किया प्रदर्शन
बड़ी खबर: दुर्ग जिले में धारा 144 लागू… बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए कलेक्टर भुरे ने जारी किया आदेश
कांग्रेस वर्किंग कमेटी में जगह मिलने से ताम्रध्वज साहू के समर्थको में हर्ष, खरगे की नयी टीम तैयार
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Chief Minister Baghel appeals to industrialists: make more jobs available to local people मुख्यमंत्री बघेल ने प्रदेशवासियों को दी धनतेरस की बधाई…. हड़ताली आंगनबाड़ी कर्मियों को मिली खुशखबरी
Next Article Government will increase the scope of investigation to prevent corona, antigen rapid test will be used देश में कोरोना से राहत: बीते 24 घंटे में संक्रमण के मामने 11 हजार से नीचे…. 8 माह बाद सबसे कम केस
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?