ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: रवीना टंडन की हिंदी सिनेमा में दमदार वापसी, इस फिल्म में मिला लीड रोल…
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
EntertainmentFeatured

रवीना टंडन की हिंदी सिनेमा में दमदार वापसी, इस फिल्म में मिला लीड रोल…

By @dmin
Published: September 20, 2022
Share
SHARE

काफी लम्बे समय से फिल्मों से दूर रहीं रवीना टंडन जब ‘केजीएफ चैप्टर 2 में प्रधानमंत्री के किरदार में दिखीं तो लोगों ने प्रधानमंत्री के किरदार में उनको खूब पसंद किया। इसके बाद नेटफ्लिक्स की वेब सीरीज ‘आरण्यक में पुलिस अधिकारी की भूमिका में भी उन्होंने अपना प्रभाव छोड़ा। अब हिंदी सिनेमा में बड़े पर्दे पर उनकी जबरदस्त वापसी फिल्म ‘पटना शुक्ला से होने जा रही है।

‘पटना शुक्ला का निर्माण अरबाज खान अपने प्रोडक्शन कंपनी अरबाज खान प्रोडक्शन के बैनर तले करने जा रहे हैं। अरबाज अपने प्रोडक्शन के बैनर तले दबंग, दबंग 2, दबंग 3 और ‘डॉली की डोली जैसी फिल्मों का निर्माण कर चुके हैं। ‘पटना शुक्ला का निर्देशन विवेक बुडाकोटी करने जा रहे है। अरबाज खान कहते हैं, ‘जब विवेक बुडाकोटी हमारे पास ‘पटना शुक्ला की स्क्रिप्ट लेकर आए तो फिल्म की कहानी मुझे काफी अच्छी लगी। इस फिल्म का विषय सामाजिक मुद्दे पर है। रवीना टंडन इस फिल्म में लीड भूमिका निभा रही हैं।

‘पटना शुक्ला में रवीना टंडन के अलावा सतीश कौशिक, मानव विज, चंदन रॉय सान्याल, जतिन गोस्वामी और अनुष्का कौशिक की मुख्य भूमिकाएं हैं। अरबाज खान कहते हैं, ‘रवीना टंडन ने अपने करियर में एक से बढ़कर एक बेहतरीन फिल्मों में काम किया है। यह फिल्म भी उनके करियर की बेहतरीन फिल्म साबित होगी। रवीना टंडन का ‘केजीएफ चैप्टर 2 का डायलॉग ‘घुस के मारेंगे काफी पसंद किया गया था। ‘अरण्यक में रवीना का किरदार महिला सशक्तिकरण का एक नया अध्याय खोलने वाला था। जो उन तमाम भारतीय महिलाओं की शक्ति प्रतिध्वनित होती है जो परिवार का ख्याल रखने के साथ साथ अपने करियर में भी कुछ अच्छा करना चाहती हैं।

अरबाज खान कहते है, ‘हमारी कोशिश हमेशा से यही रही है कि निर्माता के रूप में दर्शकों को एक बेहतरीन फिल्म दूं। दबंग सीरीज को दर्शकों ने खूब सारा प्यार दिया है। ‘पटना शुक्ला के रूप में भी उन्हें एक नई और सशक्त कहानी देखने को मिलेगी। बता दें कि अरबाज खान ने बतौर निर्माता अपने करियर की शुरुआत फिल्म ‘दबंग से किया था। इस फिल्म का निर्माण उन्होंने अष्टविनायक सिने विजन के बैनर तले साथ में मिलकर किया था। ‘दबंग 2 और ‘डॉली की डोली का निर्माण उन्होंने खुद अकेले अपने प्रोडक्शन कंपनी अरबाज खान फिल्म प्रोडक्शन के बैनर तले किया था। और, ‘दबंग 3 निर्माण उन्होंने अपनी प्रोडक्शन कंपनी के साथ साथ सलमान खान प्रोडक्शन और निखिल द्विवेदी की प्रोडक्शन कंपनी केसर ब्रॉडकास्ट एंड मीडिया लिमिटेड के बैनर तले के साथ मिलकर किया था।

कोरोना का कहर: दूसरी लहर के दौरान 269 डॉक्टरों की गई जान, सबसे ज्यादा बिहार में हुई मौत
महासमुंद में बड़ा हादसा : हाइवा से टकराई कार, चालक सहित तीन लोगों की मौत
Gustakhi Maaf: सांकल की पूरी ताकत उसकी सबसे कमजोर कड़ी
इन बेहतरीन फायदों को जानकर आप भी करने लगेंगे पाइनएप्पल का सेवन!
Virat Record : विराट ने वनडे में पूरा किया शतकों का शतक, सचिन के होमग्राउंड में तोड़ा सचिन का रिकार्ड
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article 2022 तक के लिए टल जाएगा T-20 विश्व कप, अक्तूबर में IPL कराने पर कल होगा विचार एक अक्तूबर से बदल जाएंगे क्रिकेट के नियम, अब पिच से बाहर जाकर गेंद खेली तो नहीं मिलेंगे रन
Next Article श्रीकंचनपथ 304 # 17 august 2021 श्रीकंचनपथ 333 # 20 september 2022

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?