ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: रफी साहब के बहाने ट्रिपल-एम की धमाकेदार वापसी, शानदार रहा कार्यक्रम
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsDurg-BhilaiFeatured

रफी साहब के बहाने ट्रिपल-एम की धमाकेदार वापसी, शानदार रहा कार्यक्रम

By Om Prakash Verma
Published: August 6, 2024
Share
रफी साहब के बहाने ट्रिपल-एम की धमाकेदार वापसी, शानदार रहा कार्यक्रम
रफी साहब के बहाने ट्रिपल-एम की धमाकेदार वापसी, शानदार रहा कार्यक्रम
SHARE

भिलाई। मेटर्जिकल म्यूजिक मेकर्स ने धमाकेदार वापसी की है. सालों बाद पुराने साथी कलाकार एक साथ मंच पर आए और ढाई घंटे से भी अधिक समय तक खूबसूरत गीतों की ऐसी प्रस्तुतियां दीं कि दर्शक दीर्घा तालियों की गड़गड़ाहट से गूंजता रहा. मौका था बीएसपी ऑफिसर्स एसोसिएशन के प्रगति भवन में मशहूर गायक मो. रफी साहब की पुण्य स्मृति में आयोजित स्वरांजलि का.
भारत-सोवियत संघ सांस्कृतिक समूह में गठित इस सांगीतिक समूह ने मैटलर्जिकल म्यूजिक मेकर्स के नाम पर खूब सुर्खियां बटोरी थीं. संयंत्र के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के अलावा कभी इसमें रूसी कलाकार भी शामिल हुए करते थे. समूह ने देश भर के कई मंचों पर अपने कार्यक्रमों की मनोहारी प्रस्तुतियां दी थीं.

रफी साहब की 44 वीं पुण्यतिथि पर आयोजित इस कार्यक्रम में बीएसपी-ओए के अध्यक्ष तथा सेफी चेयरमैन एवं कार्यकारी अध्यक्ष एनसीओए नरेंद्र कुमार बंछोर बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित थे. 18 कलाकारों ने कुल 24 सदाबहार गीतों की प्रस्तुति दीरफी साहब के अमर गीत “मुझको मेरे बाद ज़माना ढूंढेगा, वो जब याद आए, याद न जाए, झिलमिल सितारों का, कितना प्यारा वादा है, छत्तीसगढ़ी गीत सुन 2 मोर मया पीर, आज मौसम बड़ा बेईमान है, एक हसीं शाम को, हो तुमसे दूर रहके, वादियां मेरा दामन एवं दीपेन्द्र हलधर प्रस्तुत मैं ये सोचकर गाकर श्रोताओं का दिल जीत लिया.

प्रस्तुति देने वाले कलाकारों में संस्थापक अध्यक्ष ज्ञान चतुर्वेदी, संस्थापक सदस्य शिखा मोइत्रा, अलका शर्मा, राजवीर दास, दीपक दास, ऊषा महेश, अजय लोंधे, श्याम शेखर, अंजना विनोद, बिजया राय, संजय मोरे, गरिमा सिन्हा, वैंकट सुब्रमण्यम, संदीप घुले, बिपिन, आदि शामिल थे. संचालन सतीश जैन ने किया.

धन्यवाद ज्ञापन ओए महासचिव परविंदर सिंह ने किया. इस अवसर पर भिलाई के संगीत प्रेमी बड़ी संख्या में उपस्थित थे. इनमें डॉ नचिकेत दीक्षित सपरिवार, पूर्व डीएसपी अजीत यादव, पूर्व महाप्रबंधक राकेश अस्थाना, साइकिल पोलो संघ के महासचिव चन्नैवार, साहित्यकार त्रयम्बक साटकर, श्रीकांत घुले, प्रकाश अघलावे, आई डी चंद्राकर, जयंत बागची, सुशील भालेकर, श्री लोंधे की माताजी आदि उपस्थित थे.

रियल कबड्डी सीजन 3 का धमाकेदार शुरूआत, ‘क्रेजी हॉपर्स’ ने दी शानदार प्रस्तुती
दर्दनाक : सरगुजा में बेटी को लेकर फांसी पर झूली मां, पति से विवाद के बाद उठाया खौफनाक कदम
सेना की बढ़ेगी ताकत : 3.25 लाख करोड़ रुपए का रक्षा सौदा, 114 राफेल और 6 P-8I विमान खरीद को मंजूरी
पशु तस्करी पर बड़ी कार्रवाई : रायगढ़ में 44 मवेशियों को तस्करों से कराया गया मुक्त, दो आरोपी गिरफ्तार
राज्यपालों के सम्मेलन में शामिल हुए राज्यपाल रमेन डेका, पीएम मोदी व उपराष्ट्रपति धनकड़ से की मुलाकात
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Paris Olympics : भारत के स्टार एथलीट नीरज चोपड़ा फाइनल में, पहले ही प्रयाय में किया क्वालीफाई
Next Article केन्द्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह ने लोकसभा में फसल बीमा संबधी प्रश्नों का दिया जवाब, बोले- कई तरह से मिलता है किसानों को लाभ

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?