‘रणवीर सिंह की फिल्म ’83 का ट्रेलर जारी कर दिया गया है। फिल्म 24 दिसंबर 2021 को बड़े पर्दे पर रिलीज होने के लिए तैयार है। 3.49 मिनट लंबे इस ट्रेलर में रणवीर सिंह और दीपिका पूरी तरह छा गए हैं। कुछ ही देर में इस ट्रेलर को यूट्यूब पर लाखों व्यूज मिले हैं। सोशल मीडिया पर भी फैंस ने इस फिल्म को सुपरहिट करार दे दिया है। कबीर खान द्वारा निर्देशित फिल्म 1983 की विश्व कप जीत के इर्द-गिर्द घूमती है। चलिए आपको दिखाते हैं फिल्म के ट्रेलर को कैसी प्रतिक्रिया मिल रही है।

सोशल मीडिया पर एक यूजर ने ट्रेलर की तारीफ करते हुए लिखा- इस फिल्म की घोषणा के बाद से ही इसका इंतजार था। ट्रेलर की तारीफ के लिए शब्द नहीं हैं.. यह रोंगटे खड़े कर देने वाला है। इंडिया जीतेगा। एक अन्य ने लिखा- जब भी रणवीर किसी भी किरदार पर काम करते हैं तो वह न केवल अपना 100 प्रतिशत देते हैं, बल्कि 300प्रतिशत देते हैं। यह उनका स्टाइल है। कपिल देव सर जैसे लीजेंड की नकल करना कोई मजाक नहीं है। उन यादों को वापस लाने के लिए पूरी टीम और कबीर खान को सलाम।
एक यूजर ने लिखा- रणवीर सिंह को कुछ भी किरदार दे दो और वो इम्प्रैस करने का कोई मौका नहीं छोड़ते। कोई भी यह किरदार रणवीर सिंह से बेहतर नहीं कर पाता।
फिल्म में दीपिका रणवीर के अलावा ताहिर राज भसीन, जीवा, साकिब सलीम, जतिन सरना, चिराग पाटिल, दिनकर शर्मा, निशांत दहिया, हार्डी संधू, साहिल खट्टर, एमी विर्क, आदिनाथ कोठारे, धैर्य करवा, आर बद्री और पंकज त्रिपाठी अहम भूमिका में हैं। फिल्म का निर्माण रिलांयस एंटरटेनमेंट और फैंटम फिल्म्स के बैनर तले किया जा रहा है। फिल्म को हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम में साथ साथ रिलीज किया जाएगा।




