ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: रघुनाथनगर में खुलेगा कॉलेज, जनता की शिकायत पर पटवारी निलंबित : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

रघुनाथनगर में खुलेगा कॉलेज, जनता की शिकायत पर पटवारी निलंबित : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

By @dmin
Published: May 6, 2022
Share
सीएम बघेल अचानक पहुंचे धान खरीदी केन्द्रों में: व्यवस्था का लिया जायजा
सीएम बघेल अचानक पहुंचे धान खरीदी केन्द्रों में: व्यवस्था का लिया जायजा
SHARE

भेंट-मुलाकात कार्यक्रम: वाड्रफनगर में मिनी स्टेडियम और अपर कलेक्टर के लिंक कोर्ट प्रारंभ करने की घोषणा
मुख्यमंत्री ने तत्काल पूरी की नन्हीं स्मृति की जिद, करवाई हेलीकॉप्टर की सैर

रायपुर। जनता की शिकायत पर पटवारी निलंबित मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज अपने भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के तीसरे दिन प्रतापपुर विधानसभा क्षेत्र के रघुनाथनगर में लोगों से विभिन्न जनकल्याणकारी कार्यक्रमों की क्रियान्वयन की जानकारी ली। उन्होंने इस मौके पर युवाओं की मांग पर रघुनाथनगर में कॉलेज खोलने, वाड्रफनगर में मिनी स्टेडियम और अपर कलेक्टर के लिंक कोर्ट प्रारंभ करने के साथ ही रघुनाथनगर में तालाब निर्माण की घोषणा की।

रघुनाथनगर में तालाब निर्माण की घोषणा कीमुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने रघुनाथनगर की चौपाल में आम नागरिकों की शिकायत पर तत्काल कार्यवाही करते हुए वाड्रफनगर तहसील कार्यालय में पदस्थ पटवारी पन्नेलाल सोनवानी को निलंबित करने के निर्देश दिए। पटवारी के खिलाफ किसानों से रिश्वत लेने की शिकायतें की गई थी। मुख्यमंत्री ने रघुनाथनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में अत्याधुनिक एक्सरे मशीन का लोकार्पण किया। नई एक्सरे मशीन से अस्पताल में उपचार के लिए आने वाले मराजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मिलेगी। मुख्यमंत्री ने रघुनाथनगर के तहसील कार्यालय और स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल का भी निरीक्षण किया।

बाल हठ के सामने झुके मुख्यमंत्री
बाल हठ के सामने झुके मुख्यमंत्रीमुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने रघुनाथनगर के स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल का निरीक्षण किया और स्कूल में शिक्षा प्राप्त कर रहे बच्चों से बड़ी ही आत्मीयता के साथ मुलाकात की। उन्होंने बच्चों से उनकी पढ़ाई-लिखाई के बारे में जानकारी ली। स्कूल की छात्राओं ने मुख्यमंत्री को राजगीत ‘अरपा-पैरी के धार’ गीत गाकर सुनाया। इस दौरान स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल में कक्षा दूसरी में पढऩे वाली बच्ची स्मृति ने पूछा मुख्यमंत्री जी मैं हेलीकॉप्टर में कब बैठूंगी, मुख्यमंत्री जी ने कहा कि तुम 12वीं में जब टॉप करोगी, तो तुमको हेलीकॉप्टर में बिठा लेंगे, लेकिन स्मृति जिद पर अड़ गई कि मुझे आपके साथ आज ही हेलीकॉप्टर में बैठना है। बच्ची की मासूम जिद और मनुहार को मुख्यमंत्री टाल नहीं सके और उन्होंने कहा कि तुमको आज ही हेलीकॉप्टर में बिठाएंगे। नन्हीं छात्रा स्मृति की जिद पूरी करते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने न सिर्फ उसे, बल्कि और भी बहुत से बच्चों को हेलीकॉप्टर से सैर कराई। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री बघेल ने कल 10वीं-12वीं में इस साल जिलों में अव्वल आने वाले विद्यार्थियों को हेलीकॉप्टर की सैर कराने का वादा किया था। क्लास टू में पढऩे वाली स्मृति ने आज इसके बारे में सुना तो वह मुख्यमंत्री से जिद करने लगी कि उसे आज ही हेलीकॉप्टर पर बैठना है।

मुख्यमंत्री को खिलाया टिफिन
मुख्यमंत्री को खिलाया टिफिन स्कूल के बच्चों ने मुख्यमंत्री जी से अपने घर से लाया टिफिन खाने के लिए अनुरोध किया, तो मुख्यमंत्री ने कहा कि मैं अभी नाश्ता करके आया हूं लेकिन बच्चे जिद पर अड़ गए कि हम घर से आपके लिए खाना लेकर आए हैं, तो वे बच्चों की जिद को नहीं टाल सके उन्होंने उनके टिफिन का खाना खाया और डूबकी कढ़ी की खूब तारीफ की।

गिल्ली-डंडा पर आजमाया हाथ
तहसील कार्यालय का निरीक्षणस्कूल के बच्चों के आग्रह पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने उनके संग पारंपरिक लोक खेलों में हाथ आजमाया। मुख्यमंत्री ने बच्चों के साथ गिल्ली-डंडा, पि_ुल, बाटी खेलकर उनका उत्साह बढ़ाया। मुख्यमंत्री जब कक्षा में पहुंचे तो बच्चों ने उनसे उत्सुकतावश सवाल किए। मुख्यमंत्री ने बड़ी तसल्ली से सारे सवालों के जवाब दिए।

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण
मुख्यमंत्री को खिलाया टिफिनमुख्यमंत्री ने रघुनाथनगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया और वहां उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी ली। वहां इलाज कराने आए मरीजों से बातचीत कर उन्हें मिल रही स्वास्थ्य सुविधाओं के बारे में पूछा। उन्होंने रघुनाथनगर स्वास्थ्य केंद्र में नई एक्सरे मशीन का लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री ने अस्पताल में प्रसूता श्रीमती प्रभादेवी को जननी सुरक्षा योजना के अंतर्गत 1400 रूपए का चेक एवं उनकी नवजात बेटी का जन्म प्रमाण पत्र भी प्रदान किया।

तहसील कार्यालय का निरीक्षण
तहसील कार्यालय का निरीक्षणमुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने रघुनाथनगर तहसील कार्यालय के निरीक्षण के दौरान प्रभारी तहसीलदार से राजस्व प्रकरणों और उनके निराकरण की स्थिति की जानकारी ली। मुख्यमंत्री की घोषणा के बाद रघुनाथनगर तहसील का गठन किया गया है। इस कार्यालय के नव निर्मित भवन का भी मुख्यमंत्री ने निरीक्षण किया। तहसील के गठन के लिए रघुनाथनगर के नागरिकों ने मुख्यमंत्री के प्रति आभार प्रकट किया। इस दौरान नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री डॉ.शिवकुमार डहरिया, स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ.प्रेमसाय सिंह टेकाम भी उनके साथ थे।

डिजिटल तरीके से घरों में रहकर मनाया जाएगा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस: योग एट होम एंड योग विद फैमिली
‘धन्यवाद मोदी जी’ कार्यक्रम में शामिल हुए सीएम साय, बोले- जीएसटी रिफॉर्म्स से आर्थिक क्षेत्र में हुए ऐतिहासिक बदलाव
Breaking News : सीएम के मीडिया सलाहकार पंकज झा सहित तीन आयोग के अध्यक्षों को मिला केबिनेट व राज्यमंत्री का दर्जा
योगा पैंट्स को डेली वियर के तौर पर पहनने के लिए अपनाएं ये 5 तरीके…
न आरक्षण खत्म होगा और न महतारी वंदन बंद होगा-सीएम साय, नरेन्द्र मोदी की तीसरी बार पीएम बनाने की अपील
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article आम जनता की छोटी-छोटी समस्याओं का तत्काल हो निराकरण: मुख्यमंत्री बघेल आम जनता की छोटी-छोटी समस्याओं का तत्काल हो निराकरण: मुख्यमंत्री बघेल
Next Article मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा गोविंदपुर में जिला सहकारी बैंक की शाखा खोलने की घोषणा…

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?