ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: योजनाओं का शिलान्यास और शुभारंभ: रायपुर में भाजपा और आरएसएस पर गरजे राहुल, कहा-यह पार्टी की नहीं विचारधारा की लड़ाई है
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedNationalPoliticsRaipur

योजनाओं का शिलान्यास और शुभारंभ: रायपुर में भाजपा और आरएसएस पर गरजे राहुल, कहा-यह पार्टी की नहीं विचारधारा की लड़ाई है

By @dmin
Published: February 3, 2022
Share
योजनाओं का शिलान्यास और शुभारंभ: रायपुर में भाजपा और आरएसएस पर गरजे राहुल, कहा-यह पार्टी की नहीं विचारधारा की लड़ाई है
योजनाओं का शिलान्यास और शुभारंभ: रायपुर में भाजपा और आरएसएस पर गरजे राहुल, कहा-यह पार्टी की नहीं विचारधारा की लड़ाई है
SHARE

रायपुर। हिन्दुस्तान की जनता ने अपनी मेहनत से देश में बदलाव लाया है। देश की प्रगति किसानों व मजदूरों की देन है। जिन करोड़ों लोगों ने देश को बनाया उन्हें दबाकर कुछ लोगों के हाथों में देश की बागडोर सौंप रहे हैं। देश के अंदर भारतीय जनता पार्टी नफरत फैला रही है। बीजेपी देश को खतरे की ओर ले जा रही। बीजेपी ने देश को दो भागों में बांट दिया है। एक देश अरबपतियों का और दूसरा मजदूरों का हो गया है। बीजेपी और आरएसएस देश में एक विचारधारा चाहती है। जबकि यह देश एक गुलदस्ता जैसा है, जिसमें अलग-अलग विचार, भाषा और संस्कृति है। यह पार्टी की नहीं बल्कि विचारधारा की लड़ाई है। वे एक प्रदेश को दूसरे प्रदेश से, एक धर्म को दूसरे धर्म से लड़ाते हैं। उक्त बातें कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में कही।

राहुल गांधी ने महाराष्ट्र की वर्धा की तर्ज पर छत्तीसगढ़ में सेवाग्राम, छत्तीसगढ़ अमर जवान ज्योति की आधारशिला रखी तो वहीं राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूरों न्याय योजना व राजीव युवा मितान क्लब योजना का शुभारंभ किया। सभा को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, आरएसएस और भारतीय जनता पार्टी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी के 10 उद्योगपति मित्रों के पास देश का पैसा है। भाजपा कुछ उद्योगपतियों की प्रगति चाहती है, जबकि कांग्रेस पूरे देश की प्रगति चाहती है। उन्होंने कहा कि हम किसानों की मदद कर रहे हैं। छत्तीसगढ़ में एमएसपी में धान खरीदी हो रही है। किसानों को 2500 रुपये प्रति क्विंटल के हिसाब से भुगतान हो रहा है। राहुल ने कहा कि किसानों की मदद से छत्तीसगढ़ में धान को उत्पादन बढ़ गया। हमने उद्योगपतियों को नहीं बल्कि किसानों को मेहनत का सही दाम दिया है।

गरीबों को साइड करके चंद लोगों को सारा पैसा पकड़ाया
राहुल गांधी ने कहा कि अब मजदूरों भाइयों को राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूरों न्याय योजना के तहत 6 हजार रुपये दिए जा रहे हैं। इसकी शुरुआत हो गई है और अब बात यही नहीं अटकेगी। उन्होंने मजदूर न्याय योजना की राशि बढ़ाने का आग्रह भी सीएम भूपेश बघेल से किया। राहुल ने का कि यह आपका धन है, जिसे आपको लौटा रहे हैं। छह हजार रुपये तीन किस्तों में दे रहे हैं। 3.55 लाख मजदूरों को इस योजना से सीधा लाभ मिलेगा। राहुल गांधी ने कहा कि वो चाहते हैं कि जिन लोगों ने देश बनाया उन्हें किनारे कर दिया जाए। उन्होंने कहा कि देश में केवल 100 लोगों के पास 40 प्रतिशत धन है। ऐसा हिंदुस्तान हम होने नहीं देंगे। तरक्की होगी तो सबकी होगी। भाजपा देश में नफरत फैला रही है। एक प्रदेश को दूसरे प्रदेश से, एक धर्म को दूसरे धर्म से लड़ाते हैं। हम इस हमले का विरोध करते हैं। राहुल गांधी ने कहा कि छोटे व्यापारियों को नोट बंदी, गलत जीएसटी ने तोड़ दिया।

सेवाग्राम व अमर जवान ज्योति की रखी आधारशिला
इससे पहले सांसद राहुल गांधी ने अमर जवान ज्योति की आधारशिला रखी। उन्होंने मंच पर ही कपड़ा हटाकर शिलान्यास किया। यह अमर जवान ज्योति माना में ष्ट्रस्न बटालियन में बनाई जाएगी। इसके अलावा उन्होंने नवा रायपुर में बनने वाले सेवाग्राम का शिलान्यास किया। उन्होंने राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना का भी शुभारंभ किया। योजना के तहत पहली किश्त में 71 करोड़ रुपए का भुगतान किया। छत्तीसगढ़ के 3.55 लाख मजदूरों को इस योजना से सीधा लाभ मिलेगा। राहुल गांधी ने शासन द्वारा लगाए गए विभिन्न स्टाल का निरीक्षण किया और विभिन्न प्रोडक्ट की जानकारी ली। राहुल गांधी ने बस्तर से लेकर सरगुजा तक उपलब्धियों के उत्पाद, कलाकृति व उपलब्धियों के लिए भूपेश बघेल सरकार की सराहना की।

3 साल में 91 हजार करोड़ रुपये जनता की जेब में पहुंचाया
छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल ने कहा एक तरफ देश में मंदी थी। नोटबंदी, जीएसटी की वजह से लोगों की जेब में पैसा नहीं था, लेकिन छत्तीसगढ़ में कोई मंदी नहीं दिखी। हमने युवाओं को रोजगार दिया। प्रदेश लाखों युवाओं को सरकारी नौकरी दी। केंद्र सरकार ने अड़ंगा लगाया कि किसानों की जेब में पैसा नहीं जाना चाहिए, लेकिन सरकार ने न्याय योजना से किसानों को पैसा दिया। छत्तीसगढ़ में गोधन न्याय योजना से 122 करोड़ का गोबर खरीदकर भुगतान कर दिया। पशुपालकों व स्व सहायता समूहों को रोजगार मिलने के साथ आर्थिक समृद्धि भी मिली। गांवों की अर्थव्यवस्था को मजबूती मिली है। प्रदेश सरकार ने पिछले 3 सालों में 91 हजार करोड़ रुपए जनता की जेब में पहुंचा है। प्रदेश में अब 105 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी हो रही है।

५० से ज्यादा भाजपा कार्यकर्ताओं ने थामा कांग्रेस का हाथ, भूपेश सरकार के कामकाज से हुए प्रभावित
दोपहर के खाने के बाद आलस को दूर करने के लिए अपनाएं ये 5 तरीके
ट्रक चलाते समय ड्राइवर को आया पैरालिसिस का अटैक, दुर्ग पुलिस की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा, Dekhe Video
CG Crime : दत्तक पुत्र का खौफनाक कांड, मामूली विवाद में गोद लिए पिता की कर दी हत्या
मुख्यमंत्री आज भाटापारा विधानसभा क्षेत्र में करेंगे भेंट-मुलाकात, 128.54 करोड़ रूपए के विकास कार्यों की देंगे सौगात
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article भारत का एलान: चीन में शीतकालीन ओलंपिक के उद्घाटन-समापन समारोह में शामिल नहीं होंगे राजदूत भारत का एलान: चीन में शीतकालीन ओलंपिक के उद्घाटन-समापन समारोह में शामिल नहीं होंगे राजदूत
Next Article बस्तर काफी का स्वाद भाया राहुल गांधी को, प्रशंसा करते हुए कहा-अंतरराष्ट्रीय कॉफी ब्रांड्स के साथ बस्तरिया कॉफी का हो एमओयू बस्तर काफी का स्वाद भाया राहुल गांधी को, प्रशंसा करते हुए कहा-अंतरराष्ट्रीय कॉफी ब्रांड्स के साथ बस्तरिया कॉफी का हो एमओयू
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?