ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: योजनाओं का बेहतर क्रियान्वयन कर आम जन तक पहुंचाएं लाभ – मंत्री डॉ. डहरिया
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeaturedRaipur

योजनाओं का बेहतर क्रियान्वयन कर आम जन तक पहुंचाएं लाभ – मंत्री डॉ. डहरिया

By @dmin
Published: April 28, 2022
Share
SHARE

अम्बिकापुर। छतीसगढ़ शासन के नगरीय प्रशासन एवं विकास तथा जिले के प्रभारी मंत्री डॉ शिव कुमार डहरिया ने बुधवार को कलेक्टोरेट सभाकक्ष में विभिन्न विभागों के जिला अधिकारियों की बैठक लेकर योजनाआें और निर्माण कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि राज्य सरकार की योजनाओ का बेहतर क्रियान्वयन सुनिश्चित करें ताकि उसका लाभ आम जन तक पहुंच सके। डॉ डहरिया ने अमृत मिशन योजना के तहत अम्बिकापुर में चल रहे जल आवर्धन कार्य की समीक्षा करते हुए कहा कि इस योजना से हर घर मे पानी पहुंचाने का काम बरसात से पहले करें। इसी प्रकार नगरीय निकाय क्षेत्र में 1 रुपये प्रति वर्ग फुट के दर से जमीन आवंटन के कार्य मे भी प्रगति आएं। नगरीय निकाय क्षेत्र में आवास, पेयजल विद्युत के कार्य समय-सीमा में पूर्ण करायें। उन्होंने राजस्व विभाग के कार्यो की समीक्षा करते हुए कहा कि ग्रामीणों की बंटवारा फौती नामांतरण के कार्य मे दिक्कत न हो। निःशुल्क बी-1 का वितरण करें। पटवारी 2 दिन के बजाए 3 दिन मुख्यालय में बैठें। उन्होंने कहा कि जाति प्रमाण पत्र बनाने में सरलीकरण कर दिया गया है। पिता के स्थायी जाति प्रमाण पत्र के आधार पर ही बच्चे के जन्म प्रमाण पत्र के साथ जाति प्रमाण पत्र भी प्रदान करें।

डॉ डहरिया ने बिजली से सम्बंधित समस्याओं के निराकरण के लिए तत्काल कार्रवाई के लिए अधिकारी तैनात करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि वोल्टेज के चलते ग्रामीण क्षेत्रों में किसानों को सिंचाई में दिक्कत नहीं होनी चाहिए। ट्रांसफार्मर बदलने का कार्य 24 घण्टे में हो जाना चाहिए। उन्होंने एकमुश्त बिजली बिल के संबंध में कहा कि शिविर लगाकर समस्या का निराकरण कराए। उपभोक्ताओं को बिजली बिल हॉफ योजना का लाभ दिलाएं। मीटर रीडिंग नियमित रूप से हो। उन्होने कहा कि सभी माजरा-टोला भले ही जिसमें 3-4 घर क्यो न हो उर्जिकृत करें। डॉ डहरिया ने लोक निर्माण विभाग के कार्यां की समीक्षा करते हुए कहा कि एनएच एवं अन्य सड़कों के निर्माण में तेजी लाएं और बरसात के पहले काम को पूरा करायें। गर्मी में पेयजल की दिक्कत न हो इसके लिए पीएचई विभाग हैंडपम्प सुधार के लिए विशेष अभियान चलाए।

इस दौरान लुण्ड्रा विधायक डॉ प्रीतम राम, बीस सूत्रीय कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति के उपाध्यक्ष अजय अग्रवाल, महापौर डॉ अजय तिर्की, कमिश्नर श्री जीआर चुरेन्द्र, संचालक नगरीय प्रशासन एवं विकास डॉ प्रियंका शुक्ला, कलेक्टर संजीव कुमार झा, जिला पंचायत सीईओ श्री विनय कुमार लंगेह, नगर निगम आयुक्त विजय दयाराम के, राज्य शहरी विकास अभिकरण के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सौमिल रंजन चौबे सहित विभिन्न विभागों के जिला अधिकारी उपस्थित थे।

वार्ड 47 में वोरा ने लगाई चौपाल : सड़क निर्माण करने 10 लाख रुपए की मंजूरी दी
मुख्यमंत्री ने बालगंगाधर तिलक की पुण्यतिथि पर किया नमन
थम रही कोरोना की रफ्तार, नए केस 30 हजार पार लेकिन एक्टिव मरीज 1 फीसदी से भी नीचे आए
लोकसभा में लगे ‘कानून वापस लो के नारे, कृषि मंत्री तोमर बोले- सरकार चर्चा को तैयार
केंद्र सरकार ने छत्तीसगढ़ से 24 लाख टन चावल खरीदने की दी मंजूरी, पत्र में रखी ये शर्त
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article गाय की सेवा सबसे बड़ा पुण्य कार्य: रायपाल
Next Article दिलचस्प खुलासाः सबसे बड़े जादूगर के सामने रहस्यों की सबसे बड़ी चुनौती…
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?