ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: योगी सरकार में होंगे 48 मंत्री: इन 14 पुराने मंत्रियों ने नई कैबिनेट बनाने का काम किया आसान, मौर्य की वापसी तय
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNationalPolitics

योगी सरकार में होंगे 48 मंत्री: इन 14 पुराने मंत्रियों ने नई कैबिनेट बनाने का काम किया आसान, मौर्य की वापसी तय

By @dmin
Published: March 21, 2022
Share
योगी सरकार में होंगे 48 मंत्री: इन 14 पुराने मंत्रियों ने नई कैबिनेट बनाने का काम किया आसान, मौर्य की वापसी तय
योगी सरकार में होंगे 48 मंत्री: इन 14 पुराने मंत्रियों ने नई कैबिनेट बनाने का काम किया आसान, मौर्य की वापसी तय
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी)। उत्तर प्रदेश में नई सरकार में मंत्रिमंडल का आकार बृहस्पतिवार को होने वाली विधायक दल की बैठक से पहले ही तय कर लिया जाएगा। मंत्रियों की सूची पर सोमवार और मंगलवार को विस्तार से चर्चा होगी। योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को करीब 48 मंत्रियों के साथ शपथ लेंगे। नई टीम में सभी जातियों और क्षेत्र को प्रतिनिधित्व मिलेगा। पार्टी सूत्रों ने बताया कि योगी सरकार की नई टीम पर 16 मार्च को मैराथन बैठक के बाद विस्तृत सूची तैयार कर ली गई है। करीब 60 नामों की विस्तृत सूची में फिलहाल नए मंत्रिमंडल का एक खाका खींचा गया है। इसको अंतिम रूप दिया जाना अभी बाकी है। अगले दो दिनों में इन नामों पर करीब 15 नाम कम किए जाएंगे। विस्तृत सूची में खासतौर से ओबीसी से जुड़े लगभग हर जाति का प्रतिनिधित्व सुनिश्चित किया गया है।

मौर्य का डिप्टी सीएम बनना लगभग तय
बीते 16 मार्च को हुई बैठक में सिराथू से चुनाव हारने वाले डिप्टी सीएम मौर्य को फिर से पुरानी जिम्मेदारी देने पर सैद्धांतिक सहमति थी। मौर्य की हार को कई कारणों से सहज माना गया है। कहा गया कि चूंकि वह विधान परिषद के सदस्य के साथ उपमुख्यमंत्री थे। ऐेसे में वह किसी एक विशेष सीट पर ध्यान केंद्रित नहीं कर पाए।

कई मंत्रियों के हारने से नई टीम का काम आसान
विधानसभा चुनाव में ग्यारह मंत्री हार गए, जबकि तीन मंत्रियों ने चुनाव से पहले पाला बदल लिया। हारने वालों में तीन कैबिनेट, एक स्वतंत्र प्रभार और आठ राज्य मंत्री थे। इनमें से बस मौर्य की ही मंत्रिमंडल में वापसी होगी।

इन मंत्रियों की हुई हार
सिराथू विधानसभा सीट से उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य को सपा की उम्मीदवार ने हरा दिया। शामली की थाना भवन सीट से गन्ना मंत्री सुरेश राणा चुनाव हार गए। ग्रामीण विकास मंत्री राजेंद्र प्रताप सिंह उर्फ मोती सिंह को भी हार का सामना करना पड़ा है। चित्रकूट में समाजवादी पार्टी के अनिल कुमार ने मंत्री चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय को मात दी। बलिया की बैरिया विधानसभा सीट से मंत्री रहे आनंद स्वरूप शुक्ला को भी सपा के जयप्रकाश ने पराजित किया। यूपी के खेल मंत्री उपेंद्र तिवारी फेफना सीट पर हार गए। इनके अलावा बेसिक शिक्षा मंत्री सतीश चंद्र द्विवेदी को भी हार का मुंह देखना पड़ा। मंत्री लखन सिंह राजपूत भी अपनी सीट नहीं बचा पाए। मंत्री संगीता बलवंत को भी हार का मुंह देखना पड़ा। फतेहपुर जिले की हुसैन गंज सीट पर मंत्री रणवेंद्र सिंह धुन्नी की हार हुई उन्हें समाजवादी पार्टी की उषा मौर्य ने मात दी। बहेरी सीट से मंत्री छत्रपाल सिंह गंगवार भी हार गए।

वहीं, चुनाव से पहले ही स्वामी प्रसाद मौर्य, धर्म सिंह सैनी और दारा सिंह चौहान ने भाजपा छोड़ साइकिल पर सवार हो गए थे। इनमें स्वामी प्रसाद मौर्य, धर्म सिंह सैनी चुनाव हार गए, जबकि दारा सिंह चौहान को जीत मिली।

पार्टी की सहयोगी निषाद पार्टी और अपना दल को एक-एक कैबिनेट मंत्री का पद मिलेगा। इसके बाद अगले साल होने वाले विस्तार में अपना दल को एक राज्य मंत्री का पद दिया जाएगा।

shreekanchanpath 357 # 10 Oct 2024
एजुकेशन फ्रेंडली माहौल में बच्चों को मिल रहा निखरने का मौका, आर्थिक अभाव नहीं बन रही बाधा, मिल रही बच्चों को उकृष्ट शिक्षा
गृहमंत्री ने दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई: कहा……. हम सभी के लिए गौरव व हर्ष का दिन
किराए का मकान लेकर चला रहा था हाईप्रोफाइल सैक्स रैकेट: पुलिस गिरफ्त में आते ही हुए कई खुलासे, युपी, दिल्ली व हरियाणा की पांच युवतियां गिरफ्तार
नक्सल विरोधी अभियान के तहत पुलिस को मिली सफलता, हत्या और विस्फोट की घटनाओं में शामिल दो नक्सली गिरफ्तार
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article सीएम बघेल ने छात्रावास भवन का किया लोकार्पण, कहा-कृषि के प्रति युवाओं में बढ़ रही रूचि सीएम बघेल ने छात्रावास भवन का किया लोकार्पण, कहा-कृषि के प्रति युवाओं में बढ़ रही रूचि
Next Article Dead body thrown on the road after killing police constable 10 महिला सहित 24 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण

Ro. No.-13759/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?