ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: योगी के शपथ ग्रहण से पहले लखनऊ में एनकाउंटर, पुलिस ने 1 लाख का इनामी बदमाश किया ढेर
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

योगी के शपथ ग्रहण से पहले लखनऊ में एनकाउंटर, पुलिस ने 1 लाख का इनामी बदमाश किया ढेर

By @dmin
Published: March 25, 2022
Share
योगी के शपथ ग्रहण से पहले लखनऊ में एनकाउंटर, पुलिस ने 1 लाख का इनामी बदमाश किया ढेर
योगी के शपथ ग्रहण से पहले लखनऊ में एनकाउंटर, पुलिस ने 1 लाख का इनामी बदमाश किया ढेर
SHARE

लखनऊ (एजेंसी)। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में योगी आदित्यनाथ के दूसरे शपथ ग्रहण से पहले राजधानी में अभूतपूर्व सुरक्षा की गई है। पीएम मोदी समेत सैकड़ों वीवीआईपी के पहुंचने से पहले यहां पुलिस और बदमाश के बीच एनकाउंटर हुआ है। पुलिस के साथ मुठभेड़ में इनामी बदमाश राहुल सिंह ढेर हो गया है।

यह मुठभेड़ हसनगंज इलाके में सुबह करीब 4 बजे हुई। इनामी बदमाश राहुल सिंह अलीगंज ज्वैलर्स लूट कांड में भी वांटेड था। लूट के दौरान उसने कर्मचारी की गोली मारकर हत्या कर दी थी। आज सुबह लखनऊ में पुलिस ने उसे घेरा तो वह गोलीबारी करने लगा। दोनों ओर से गोलीबारी में राहुल सिंह घायल हो गया। पुलिस ने बदमाश को अस्पताल में कराया गया भर्ती कराया गया है, जहां उसकी मौत हो गई।

इंस्पेक्टर अलीगंज धर्मेंद्र सिंह यादव के मुताबिक कपूरथला अलीगंज सेक्टर-बी में निखिल अग्रवाल की तिरुपति ज्वैलर्स के नाम से दुकान है। 8 दिसंबर 2021 की सुबह निखिल, कर्मचारी श्रवण कुमार और दो महिला कर्मचारी दुकान में मौजूद थे। उसी दौरान बदमाश धड़धड़ाते हुए दुकान में घुस गए थे। असलहों से लैस बदमाशों ने जेवर लूट लिए थे। भागते वक्त श्रवण ने एक बदमाश को दबोच लिया था। जिसने असलहे से श्रवण के पेट में गोली मार दी थी। जिससे कर्मचारी की मौत हो गई थी।

इंस्पेक्टर के मुताबिक सीसी फुटेज में शाहजहांपुर जलालाबाद निवासी राहुल नजर आया था। वहीं, गिरोह में शामिल हनी सिंह और गुड़ंबा निवासी रवि कुमार वर्मा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। जिन्होंने भी राहुल के गोली चलाने की पुष्टि की थी। इस बीच पुलिस ने राहुल की तलाश के लिए शाहजहांपुर के अलावा अन्य जिलों में भी दबिश दी थी। लेकिन सफलता नहीं मिली थी।

गुरुवार रात बदमाश के अलीगंज में आने की सूचना मिली थी। जिसके आधार पर टीमें चेकिंग कर रहीं थीं। हसनगंज बंधा रोड के पास पहुंचने पर संदिग्ध व्यक्ति नजर आया था। जिसका हुलिया राहुल सिंह से मिल रहा था। इस पर सिपाहियों ने संदिग्ध को रोकने का प्रयास किया था। लेकिन बदमाश ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी थी। पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की थी। जिसमें गोली लगने से राहुल सिंह ढेर हो गया था। इंस्पेक्टर के मुताबिक मौके से पुलिस ने तमंचा बरामद किया है।

छत्तीसगढ़ और उत्तरप्रदेश  के सांस्कृतिक संबंधों में नए दौर की शुरुआत, एक भारत-श्रेष्ठ भारत  योजना के तहत हुआ एम ओ यू
कार सवार युवकों ने स्कूटी सवार दंपति को मारी ठोकर, बुजुर्ग महिला की मौत
जॉन अब्राहम की द डिप्लोमैट में दिखेंगी रक्षा बंधन फेम की ये अभिनेत्री…
कोरोना टेस्ट की कीमत पूरे देश में हो 400 रुपये, सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र से मांगा जवाब
ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती देने में गौठानों की अहम भूमिका : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article बस्तर फाइटर्स बल के आरक्षक पद हेतु 53 हजार से अधिक आवेदन, मई में दूसरे सप्ताह से शुरू होगा फिजिकल टेस्ट बस्तर फाइटर्स बल के आरक्षक पद हेतु 53 हजार से अधिक आवेदन, मई में दूसरे सप्ताह से शुरू होगा फिजिकल टेस्ट
Next Article कलकत्ता हाईकोर्ट का फैसला: सीबीआई करेगी बीरभूम हिंसा की जांच, 7 अप्रैल तक सौंपनी होगी रिपोर्ट कलकत्ता हाईकोर्ट का फैसला: सीबीआई करेगी बीरभूम हिंसा की जांच, 7 अप्रैल तक सौंपनी होगी रिपोर्ट

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?