ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: योगी आदित्यनाथ कैबिनेट में चुनाव से पहले बड़े फेरबदल की तैयारी, पीएम के करीबी नेता की हो सकती है एंट्री
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNationalPolitics

योगी आदित्यनाथ कैबिनेट में चुनाव से पहले बड़े फेरबदल की तैयारी, पीएम के करीबी नेता की हो सकती है एंट्री

By @dmin
Published: June 4, 2021
Share
योगी आदित्यनाथ कैबिनेट में चुनाव से पहले बड़े फेरबदल की तैयारी, पीएम के करीबी नेता की हो सकती है एंट्री
योगी आदित्यनाथ कैबिनेट में चुनाव से पहले बड़े फेरबदल की तैयारी, पीएम के करीबी नेता की हो सकती है एंट्री
SHARE

नई दिल्ली (एजेेंसी)। उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव से ठीक पहले राज्य सरकार में पीएम नरेंद्र मोदी के करीबी और नए चेहरे अरविंद कुमार शर्मा की एंट्री हो सकती है। बीजेपी सूत्रों का कहना है कि पार्टी ने 2022 का विधानसभा चुनाव सीएम योगी आदित्यनाथ और प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह की लीडरशिप में ही लडऩे का फैसला लिया है। लेकिन कैबिनेट में जरूर बड़ा फेरबदल देखने को मिल सकता है। उत्तर प्रदेश में बीते दिनों बीजेपी के संगठन महासचिव बीएल संतोष पहुंचे थे और राज्य के कई मंत्रियों और विधायकों से अलग-अलग मुलाकात की थी। इसके अलावा दिल्ली में भी यूपी को लेकर शीर्ष नेतृत्व की एक मीटिंग हुई थी। इसके बाद से ही यूपी सरकार में ‘ऑल इज वेलÓ न होने के कयास लगाए जा रहे थे।

भले ही योगी आदित्यनाथ और स्वतंत्र देव सिंह को बीजेपी ने बनाए रखने का संकेत देकर कयासों पर विराम लगा दिया है, लेकिन अब भी सब कुछ सामान्य नहीं लग रहा है। हालांकि यह भी साफ है कि बीजेपी योगी आदित्यनाथ को लेकर कोई भी फैसला नहीं लेगी। बीजेपी सूत्रों का कहना है कि इसी महीने योगी आदित्यनाथ की कैबिनेट में बड़े बदलाव हो सकते हैं। इसमें जातीय और क्षेत्रीय समीकरणों को सरकार की ओर से साधने का प्रयास किया जा सकता है। पिछले दिनों यूपी आए संगठन महासचिव बीएल संतोष और यूपी के प्रभारी राधा मोहन सिंह की मंत्रियों और विधायकों से एक के बाद एक मीटिंग्स में लिए गए फीडबैक के बाद यह फैसला लिया गया है।

बीएल संतोष और राधामोहन सिंह की टीम ने सीएम योगी आदित्यनाथ, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के अलावा कई मंत्रियों औैर विधायकों से मीटिंग की थी। इसके बाद उनसे मिले फीडबैक से केंद्रीय नेतृत्व को अवगत कराया है। कहा जा रहा है कि दोनों नेता आरएसएस के कहने पर बीजेपी की ओर से भेजे गए थे। मई के आखिरी दिनों में आरएसएस के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले भी दोनों दिनों के लिए लखनऊ आए थे। माना जा रहा था कि वह भी यूपी में सरकार के कामकाज के फीडबैक और विधानसभा चुनाव से जुड़ी तैयारियों को लेकर ही रुके हुए थे।

यही नहीं बीजेपी चीफ जेपी नड्डा भी 5 और 6 जून को दिल्ली में यूपी समेत कई राज्यों में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनावों के मद्देनजर मीटिंग करने वाले हैं। इसके अलावा अगले महीने वह यूपी का दौरा भी करेंगे, जिसमें वह पार्टी संगठन में फेरबदल को लेकर चर्चा कर सकते हैं। भले ही सोशल मीडिया पर तमाम कयास योगी आदित्यनाथ को लेकर लगाए जा रहे हैं, लेकिन बीजेपी नेताओं ने ऑन द रिकॉर्ड योगी आदित्यनाथ की सराहना ही की है। बीएल संतोष ने भी पिछले दिनों ट्वीट कर योगी सरकार की कोरोना से निपटने को लेकर सराहना की थी।

सफाई करने के दौरान गिरी दीवार, हादसे में गई जान
मुंबई पुलिस ने यश राज फिल्म्स से मांगी सुशांत सिंह राजपूत संग हुए कॉन्ट्रैक्ट की कॉपी
Gustakhi Maaf: हरकतें बता रहीं कि हताश है पार्टी
ब्रेकिंग न्यूज: गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू बने महासमुंद व कोरिया के प्रभारी… अन्य मंत्रियों के भी बदले गए प्रभार
एम जे कॉलेज ऑफ नर्सिंग की छात्राओं ने मेरिट में बनाया स्थान, महाविद्यालय का नाम किया रौशन
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Union Minister appreciated the grade determination works of private mines by Chhattisgarh छत्तीसगढ़ द्वारा निजी खदानों के ग्रेड निर्धारण कार्यो को केन्द्रीय मंत्री ने सराहा… छत्तीसगढ़ ने की देश में सबसे पहले खनिज ब्लॉकों की नीलामी की तैयारी
Next Article An English medium school will have to be opened in the home minister's area गृहमंत्री के क्षेत्र में इंग्लिश मीडियम स्कूल खोलने होगा 28 लाख खर्च… रिनोवेशन कार्य देखने पहुंचे आयुक्त

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?