ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: यूपी का संग्राम : दलबदलुओं से दिलचस्प हुई लड़ाई, पिछड़ों की बड़ी आबादी को रिझाने की कोशिश
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNationalPolitics

यूपी का संग्राम : दलबदलुओं से दिलचस्प हुई लड़ाई, पिछड़ों की बड़ी आबादी को रिझाने की कोशिश

By @dmin
Published: January 16, 2022
Share
यूपी का संग्राम : दलबदलुओं से दिलचस्प हुई लड़ाई, पिछड़ों की बड़ी आबादी को रिझाने की कोशिश
यूपी का संग्राम : दलबदलुओं से दिलचस्प हुई लड़ाई, पिछड़ों की बड़ी आबादी को रिझाने की कोशिश
SHARE

लखनऊ (एजेंसी)। भाजपा छोड़कर सपा में शामिल होने वाले पिछड़ा वर्ग के नेताओं ने चुनावी लड़ाई दिलचस्प बना दी है। हालांकि, अखिलेश यादव ने अब भाजपा से किसी नेता को न लेने के बात कही है। लेकिन अब तक जो 14 नेता सपा में पहुंचे हैं उन्हें समायोजित कर पाना उनके लिए भी मुश्किल होगा। सपा में जाने वाले ज्यादातर विधायक बसपा पृष्ठभूमि के हैं। इनमें भी अधिकतर पिछले चुनाव में ही बसपा या अन्य दलों से भाजपा में आए थे। सपा को लगता है कि बड़ी संख्या में पिछड़ा वर्ग के नेताओं के भाजपा से उसके पाले में आने से माहौल बनेगा। भाजपा को लग रहा है कि पांच वर्ष तक सत्ता की मलाई काटकर दलबदल करने वालों की अवसरवादिता जनता समझ रही है, जिसका खामियाजा इन्हें भुगतना पड़ेगा। पर, इस सबके बीच चुनावी तस्वीर दिलचस्प होती जा रही है।

भाजपा ने अपने मौजूदा विधायकों की जीत की संभावना आंकने के लिए कई स्तर पर सर्वे कराए। एजेंसियों के अलावा संगठन, संघ परिवार व कुछ व्यक्तियों के जरिये स्वतंत्र फीडबैक लिया गया। सामान्य फीडबैक यह रहा कि जनता में सरकार विरोधी लहर नहीं है, लेकिन तमाम मौजूदा विधायकों के खिलाफ जबर्दस्त आक्रोश है। क्षेत्र में निष्क्रियता, दूसरे दल से आकर विधायक व मंत्री बनने वालों का भाजपा से तालमेल का अभाव, भ्रष्टाचार, बदजुबानी व दबंगई जैसे कई कारण सामने आए। तीन महीने पहले से ही बड़ी संख्या में विधायकों के टिकट काटे जाने की अटकलें शुरू हो गई थीं। भाजपा ने पार्टी के प्रदर्शन को सुधारने के लिए कई कदम उठाए।

मसलन, केंद्र की तरह राज्य सरकार ने राशन देने की कार्यवाही जारी रखने का एलान किया। पेट्रोल व डीजल के रेट घटाए, राशन पैकेज में नमक व तेल जैसी चीजें बढ़ाईं। लाखों कर्मियों व पंचायत प्रतिनिधियों के मानदेय बढ़ाए, कोविड प्रोत्साहन भत्ता दिया। करोड़ों श्रमिकों के लिए एक-एक हजार रुपये की दो किस्तें देने का एलान किया। इसके बाद विधायकों की जीत की संभावना पर फिर सर्वे कराया गया। स्थिति में सुधार की रिपोर्ट आई, लेकिन कई विधायकों के टिकट काटने पर ही चुनाव जीतने के समीकरण बनते दिखे। इसके बाद भाजपा में भगदड़ मच गई। पार्टी छोडऩे वाले विधायक व मंत्री दलितों, पिछड़ों, गरीबों व नौजवानों की उपेक्षा का आरोप लगा रहे हैं। वहीं, भाजपा टिकट कटने का अंदाजा होने पर दलबदल का आरोप लगा रही है। कुल मिलाकर पिछड़ों की 54 फीसदी आबादी को रिझाने की जंग छिड़ी हुई है।

कृषि ऋण और किसान क्रेडिट कार्ड के लिए विशेष अभियान : किसान क्रेडिट धारी ऋण नवीनीकृत नहीं करा पाने वाले किसान भी बैंकों से संपर्क कर नए ऋण स्वीकृत करा सकेंगे
छत्तीसगढ़ में देश के तीन चौथाई लघु वनोपजों का संग्रहण, वर्तमान में 67 लघु वनोपजों की समर्थन मूल्य पर हो रही खरीदी
एलान: इंग्लैंड ने जारी किया 2022 का घरेलू कार्यक्रम, भारतीय टीम से वनडे और टी-20 में होगी भिड़ंत
सीएम कौन? कर्नाटक में जीत के शिल्पकार डीके शिवकुमार को बर्थडे गिफ्ट देगी कांग्रेस?
shreekanchanpath 187 # 21 April 2024
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article छत्तीसगढ़ में मिले कोरोना संक्रमण के 5525 नए मामले, आठ लोगों की मौत छत्तीसगढ़ में मिले कोरोना संक्रमण के 5525 नए मामले, आठ लोगों की मौत
Next Article अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज में पिछले 36 घंटे मेंं 7 बच्चों की मौत, मचा हड़कंप, लगा लापरवाही का आरोप जाम कमोड को खोलने पहुंचे सफाईकर्मी तो निकला नवजात का शव, मेडिकल कॉलेज में मचा हड़कंप

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?