ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: यूनिवर्सिटी में गोलीबारी: आठ की मौत, जान बचाने के लिए दूसरी मंजिल की खिड़की से कूद गए स्टूडेंट्स, देखें वीडियो
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNationalWorld

यूनिवर्सिटी में गोलीबारी: आठ की मौत, जान बचाने के लिए दूसरी मंजिल की खिड़की से कूद गए स्टूडेंट्स, देखें वीडियो

By @dmin
Published: September 20, 2021
Share
यूनिवर्सिटी में गोलीबारी: आठ की मौत, जान बचाने के लिए दूसरी मंजिल की खिड़की से कूद गए स्टूडेंट्स, देखें वीडियो
यूनिवर्सिटी में गोलीबारी: आठ की मौत, जान बचाने के लिए दूसरी मंजिल की खिड़की से कूद गए स्टूडेंट्स, देखें वीडियो
SHARE

वल्र्ड डेस्क/मॉस्को (एजेंसी)। रूस के पर्म शहर में एक यूनिवर्सिटी के कैंपस में सोमवार सुबह हुई गोलीबारी के बाद हाई अलर्ट जारी कर दिया गया। पुलिस के मुताबिक, यूनिवर्सिटी के ही एक छात्र ने कैंपस में घुसकर जबरदस्त गोलीबारी की, जिसमें आठ छात्रों की मौत हो गई और करीब दर्जनभर लोग घायल हो गए। इस घटना के कुछ वीडियो भी वायरल हो रहे हैं, जिसमें क्लास में पढ़ाई कर रहे स्टूडेंट्स को यूनिवर्सिटी की बिल्डिंग से कूदकर बाहर निकलते दिखाया गया है। एक डराने वाले वीडियो में तो छात्र-छात्राएं हमलावर से बचने के लिए दूसरी मंजिल से अपना सामान बाहर फेंकते और बाद खुद भी छलांग लगाते दिखाई दे रहे हैं। इसमें कुछ छात्र गिरकर घायल भी हुए हैं।

Gunman attacks a university in the Russian city of Perm. Deaths and injuries being reported.

Faculty and students were filmed jumping out of windows pic.twitter.com/DyNHPEaLwR

— Murad Gazdiev (@MuradGazdiev) September 20, 2021

इस घटना के एक और वीडियो में हमलावर को काले कपड़े-हेलमेट पहने बंदूक के साथ कैंपस में घूमते देखा जा सकता है। पुलिस का कहना है कि यह हमलावर खुद भी यूनिवर्सिटी का छात्र था। उसने यूनिवर्सिटी में घुसने के दौरान पहले एक गार्ड को गोली मारी और फिर कैंपस में अंधाधुंध फायरिंग करने लगा। बाद में पुलिस ने उसे धर दबोचा। घटना के एक प्रत्यक्षदर्शी ने स्थानीय मीडिया को बताया कि जब लोगों ने गोली की आवाज सुनी, तो कुछ ने तो खुद को क्लासरूम में बंद कर लिया लेकिन कुछ और लोग जल्दबाजी में खिड़कियों से छलांग लगाकर भागने लगे। इसमें भी कुछ छात्र-छात्राओं को चोट आई। 

रूस में इस साल किसी शिक्षण संस्थान में फायरिंग की दूसरी बड़ी घटना
बता दें कि रूस में यह किसी शिक्षण संस्थान में इस साल गोलीबारी की दूसरी बड़ी घटना है। इस साल मई में भी रूस के कजान शहर में एक 19 साल के युवक ने अपने पुराने स्कूल में घुसकर जबरदस्त फायरिंग की थी। इस घटना में 23 लोगों की जान गई थी। तब पुलिस ने बताया था कि हमलावर दिमागी बीारी से जूझ रहा था, लेकिन फिर भी उसे शॉटगन का लाइसेंस जारी कर दिया गया। इससे पहले 2019 में भी एक 19 साल के लड़के ने अपने कॉलेज में फायरिंग की थी, जिसमें एक साथी छात्र की जान चली गई थी और तीन अन्य लोग घायल हुए थे। 2018 में क्रीमिया के एक कॉलेज में छात्र ने अंधाधुंध फायरिंग में 20 लोगों को मौत के घाट उतार दिया था।

नवकन्या भोज : सीएम बघेल ने शक्ति स्वरूपा कन्याओं को भोज कराकर लिया आशीर्वाद, नन्ही बालिका के मुस्कान ने मोहा मन
घायल को अस्पताल छोड़ने के बहाने बुलाया और कर दी हत्या, युवक को उसी के गाड़ी से कुचला
विस अध्यक्ष चरणदास महंत ने किया 6.52 करोड़ की लागत के तीन विकास कार्यों का लोकार्पण
बॉलीवुड स्टार शाहरुख खान को रायपुर से मिली धमकी, भारी फिरौती की मांग… एक्टर ने कराई एफआईआर
Assembly Elections 2023 : स्कूटनी के बाद 153 नामांकन निरस्त, दूसरे चरण अब 1066 प्रत्याशी मैदान में
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article इंग्लिश मीडियम स्कूल का विधायक देवेंद्र ने किया भूमिपूजन, जल्द होगा निर्माण कार्य शुरू, बॉम्बे रैशने आवास का होगा पूर्ण जीर्णोद्धार इंग्लिश मीडियम स्कूल का विधायक देवेंद्र ने किया भूमिपूजन, जल्द होगा निर्माण कार्य शुरू, बॉम्बे रैशने आवास का होगा पूर्ण जीर्णोद्धार
Next Article छत्तीसगढ़ फिल्म नीति की अभिनेता आशुतोष राणा ने की तारीफ छत्तीसगढ़ फिल्म नीति की अभिनेता आशुतोष राणा ने की तारीफ

Ro. No.-13759/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?