ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: यूक्रेन संकट: कीव शहर से किसी भी हालत में आज बाहर निकलें भारतीय छात्र, दूतावास ने जारी की एडवाइजरी
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNationalWorld

यूक्रेन संकट: कीव शहर से किसी भी हालत में आज बाहर निकलें भारतीय छात्र, दूतावास ने जारी की एडवाइजरी

By @dmin
Published: March 1, 2022
Share
यूक्रेन संकट: कीव शहर से किसी भी हालत में आज बाहर निकलें भारतीय छात्र, दूतावास ने जारी की एडवाइजरी
यूक्रेन संकट: कीव शहर से किसी भी हालत में आज बाहर निकलें भारतीय छात्र, दूतावास ने जारी की एडवाइजरी-file pic
SHARE

कीव (एजेंसी)। रूस-यूक्रेन के संकट के बीच आज यूक्रेन स्थित भारतीय दूतावास ने एक बार फिर से एडवाइजरी जारी की है। इस एडवाइजरी में कहा गया है कि सभी भारतीय छात्र तत्काल प्रभाव से कीव शहर को छोड़ दें। बाहर जाने के लिए रेल, बस या अन्य साधन का उपयोग कर सकते हैं। सूत्रों के हवाले से बताया जा रहा है कि रूसी सेना 24 घंटे के भीतर कीव शहर पर ताबड़तोड़ हमले को अंजाम दे सकती है, इसलिए एहतियातन भारतीय नागरिकों एवं छात्रों को शहर छोडऩे के लिए कहा जा रहा है।

रूसी सेना कीव के उत्तरी भाग और खार्किव में करेगी ताबड़तोड़ हमले
रूसी सेनाओं ने कीव के उत्तर में और खार्किव एवं चेर्निहाइव के आस-पास तोपखाने के अपने उपयोग में वृद्धि की है। घनी आबादी वाले शहरी इलाकों में भारी तोपखाने के इस्तेमाल से नागरिकों के हताहत होने का खतरा बहुत बढ़ जाता है। ब्रिटिश रक्षा मंत्रालय ने इसकी जानकारी दी है।

वायुसेना भी करेगी भारतीय नागरिकों को एयरलिफ्ट
रूस-यूक्रेन की वर्तमान स्थिति की बात करें तो दोनों देशों के बीच तनाव चरम पर पहुंच चुका है। इन सब के बीच अन्य देशों के नागरिकों के लिए भी खतरा बढ़ गया है। इस बढ़ते खतरे को देखते हुए भारतीय वायुसेना ने भी कमर कस ली है। ताजा जानकारी के मुताबिक भारतीय नागरिकों को एयरलिफ्ट कराने के लिए एयरफोर्स के कई सी-17 विमानों की सहायता ली जाएगी। सूत्रों के अनुसार ऑपरेशन गंगा के तहत भारतीय नागरिकों के निकासी अभियान को और तेज करने के लिए प्रधानमंत्री मोदी खुद भारतीय वायु सेना को इस ऑपरेशन से जुडऩे के लिए कहा। उन्होंने कहा कि वायु सेना के हवाई जहाज़ों के जुडऩे से भारतीयों के लौटने की प्रक्रिया गति पकड़ेगी, और उनकी संख्या में भी वृद्धि होगी। साथ ही साथ, भारत से भेजी जा रही राहत सामग्री भी और तेजी से पहुंचेगी। बताया जा रहा है कि भारतीय वायु सेना के कई सी-17 विमान आज से ही ऑपरेशन गंगा के तहत उड़ान भर सकते हैं।

इन चार मंत्रियों को मिली निकासी अभियान की जिम्मेदारी
यूक्रेन में मौजूदा स्थिति पर दिन के दौरान प्रधान मंत्री की अध्यक्षता में यह दूसरी उच्च स्तरीय बैठक थी। इस बैठक में यह फैसला लिया गया कि केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी, ज्योतिरादित्य सिंधिया, किरेन रिजिजू और जनरल (सेवानिवृत्त) वीके सिंह सहित विशेष दूत क्रेन में चल रहे रूसी सैन्य अभियानों के बीच फंसे भारतीयों की निकासी के समन्वय के लिए यूक्रेन के पड़ोसी देशों की यात्रा करेंगे।

सीएम साय ने की पंडरिया में उप तहसील, महाविद्यालय, नालंदा परिसर और निःशुल्क बस सेवाओं की घोषणा
सीएम बघेल की पदयात्रा:कुछ मिनटों के लिए थमा रहेगा नेशनल हाईवे, निकाय चुनाव की टिकट की जुगाड़ में स्थानीय नेता सक्रिय
नशे की हालत में नाबालिगों ने कर अपने ही दोस्त की हत्या, किसी बात को लेकर हुआ झगड़ा और पत्थर से कुचल दिया सिर
दीवार गिरने से एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत
कोरोना टीकाकरण में तेजी के लिए मोदी सरकार का बड़ा कदम, भारत में ट्रायल बिना विदेशी वैक्सीन को मिलेगी मंजूरी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article पंजाब में जारी किसान आंदोलन में शामिल हो सकते हैं राहुल गांधी ! जल्द सुलझ सकता है कोयला ब्लॉक का मुद्दा, राज्यों के मुख्यमंत्री से मिलेंगे राहुल गांधी
Next Article मुख्यमंत्री ने अस्पताल पहुंचकर कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे के स्वास्थ्य की ली जानकारी मुख्यमंत्री ने अस्पताल पहुंचकर कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे के स्वास्थ्य की ली जानकारी

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?