ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: यूक्रेन में एक और भारतीय की मौत: विनित्सिया मेडिकल विवि के अस्पताल में भर्ती छात्र की जान गई, पंजाब के रहने वाले थे
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNationalWorld

यूक्रेन में एक और भारतीय की मौत: विनित्सिया मेडिकल विवि के अस्पताल में भर्ती छात्र की जान गई, पंजाब के रहने वाले थे

By @dmin
Published: March 2, 2022
Share
यूक्रेन में एक और भारतीय की मौत: विनित्सिया मेडिकल विवि के अस्पताल में भर्ती छात्र की जान गई, पंजाब के रहने वाले थे
यूक्रेन में एक और भारतीय की मौत: विनित्सिया मेडिकल विवि के अस्पताल में भर्ती छात्र की जान गई, पंजाब के रहने वाले थे
SHARE

कीव (एजेंसी)। यूक्रेन पर रूस के हमले के बीच भारत के लिए एक और दुखद खबर सामने आ रही है। यहां एक और भारतीय का मौत की सूचना है। जान गंवाने वाला शख्स पंजाब का रहने वाला बताया जा रहा है और उनकी पहचान चंदन जिंदल के रूप में हुई है और उनकी उम्र 22 साल बताई जा रही है।

हालांकि, उनकी मौत की वजह बीमारी बताई जा रही है। वह यूक्रेन की विनित्सिया मेडिकल यूनिवर्सिटी के अस्पताल में भर्ती थे। ब्रेन स्ट्रोक की वजह से वह आईसीयू में एडमिट थे। इलाज के दौरान उनकी बुधवार को मौत हो गई। यूक्रेन में यह लगातार दूसरे भारतीय की मौत है। इससे पहले मंगलवार को कर्नाटक के रहने वाले नवीन की खारकीव में गोलीबारी के दौरान मौत हुई थी।

इससे पहले मंगलवार को भी एक भारतीय छात्र की मौत हो गई थी। भारतीय विदेश मंत्रालय ने ट्वीट करके इसकी पुष्टि की थी। यूक्रेन पर रूस के हमले के छठे दिन मारा गया भारतीय छात्र नवीन शेखरप्पा कर्नाटक के हावेरी के चालागेरी का रहने वाला था। नवीन खारकीव नेशनल मेडिकल यूनिवर्सिटी में मेडिकल की पढ़ाई कर रहा था।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, जब वह अपने अपार्टमेंट से स्टेशन की ओर जा रहा था, तभी रूस के हमले की वजह से लगी आग की चपेट में आ गया। जिसके कारण उसकी मौत हो गई। भारतीय विदेश मंत्रालय ने भी ट्वीट करके नवीन की मौत पर दुख जताया था।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, नवीन की मौत से पहले आखिरी वीडियो कॉल का वीडियो सामने आया था, जिसमें वह अपने परिजनों से बात कर रहा था। इस वीडियो में नवीन के परिजन उसे अपने अपार्टमेंट के ऊपर तिरंगा लगाने के लिए बोल रहे थे। मौत से पहले नवीन, इस आखिरी वीडियो कॉल में परिजनों की बात पर सहमति जताते दिख रहा था।

दरअसल, यूक्रेन के खारकीव में अब भी कई भारतीय छात्र फंसे हुए हैं। यूक्रेन में फंसे भारतीय छात्रों को बचाने की कोशिश जारी है। सरकार भारतीयों को वापस लाने के लिए ऑपरेशन गंगा चला रही है। 26 फरवरी से शुरू हुए इस अभियान के तहत अब तक 2 हजार से ज्यादा भारतीयों को वापस लाया जा चुका है।

इस बीच केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री वी मुरलीधरन ने कहा कि युद्धग्रस्त यूक्रेन में फंसे 20,000 भारतीयों में से 6,000 को अब तक देश वापस लाया जा चुका है और केंद्र बचे हुए लोगों की सुरक्षित वापसी के लिए सभी प्रयास कर रहा है। उन्होंने बताया कि लगभग 20,000 छात्र व नागरिक यूक्रेन में फंसे हुए थे। उनमें से 4,000 को 24 फरवरी से पहले भारत वापस लाया गया था। इसके अलावा 2,000 छात्रों को मंगलवार तक भारत वापस लाया गया है।

क्रिकेट प्रेमियों के लिए दुखद खबर, अफगानिस्तान के सलामी बल्लेबाज नजीब ताराकई का निधन
ऑपरेशन सिंदूर पर सीएम साय सहित मंत्रियों का आया रिएक्शन, सीएम साय बोले- हर-हर महादेव
अगस्त क्रांति दिवस: भिलाई शहर जिला कांग्रेस ने याद किया स्वतंत्रता सेनानियों को, अध्यक्ष तुलसी साहू ने कहा आज के दिन महात्मा गांधी ने की थी भारत छोड़ो आंदोलन शुरुआत
खुशखबर: देशभर में मुफ्त टीकाकरण कल से, कोविन एप पर पंजीयन कराना अनिवार्य नहीं, अब न करें देर
प्रदेश में आज अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article नगर निगम भिलाई में 21 को मिली अनुकंपा नियुक्ति, आयुक्त प्रकाश सर्वे ने जारी किया आदेश नगर निगम भिलाई में 21 को मिली अनुकंपा नियुक्ति, आयुक्त प्रकाश सर्वे ने जारी किया आदेश
Next Article बड़ा हादसाः डबरापारा चौक पर डंपर की ठोकर से स्कूटी सवार मां बेटे को मौत…

Ro. No.-13759/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?