ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: यूक्रेन पर रूस ने कर दिया हमला?: ना गोली चलाई और न भेजे सैनिक, फिर भी पड़ोसी देश में मच गया हाहाकार
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNationalWorld

यूक्रेन पर रूस ने कर दिया हमला?: ना गोली चलाई और न भेजे सैनिक, फिर भी पड़ोसी देश में मच गया हाहाकार

By @dmin
Published: February 16, 2022
Share
यूक्रेन पर रूस ने कर दिया हमला?: ना गोली चलाई और न भेजे सैनिक, फिर भी पड़ोसी देश में मच गया हाहाकार
यूक्रेन पर रूस ने कर दिया हमला?: ना गोली चलाई और न भेजे सैनिक, फिर भी पड़ोसी देश में मच गया हाहाकार
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी)। 16 फरवरी, 2022…आज वह तारीख है, जब यूक्रेन पर रूसी आक्रमण का अंदेशा जताया जा रहा है। अमेरिकी रिपोर्टों के अलावा यूक्रेन भी इसकी आशंका जाहिर कर चुका है, लेकिन क्या रूस ने सच में यूक्रेन पर आक्रमण कर दिया है। हालांकि, अभी तक न तो यूक्रेन में रूसी सैनिकों के दाखिल होने की खबर है और न ही गोली चलने या बम गिराने की। इसके बाद भी यूक्रेन में हाहाकार मच गया है। रूस के पड़ोसी देश मेें मची इस अफरा-तफरी के पीछे व्लादिमीर पुतिन का ही हाथ होने का अंदेशा जताया जा रहा है।

तो रूस ने कैसे शुरू की जंग
दरअसल, यूक्रेन में सैन्य संकट के बीच बड़ा साइबर अटैक हुआ है। यहां की सरकारी एजेंसियों और बड़े बैंकों पर साइबर हमले की रिपोर्ट है। इस हमले की वजह से कम से कम 10 वेबसाइट्स ने काम करना बंद कर दिया है। यूक्रेन प्रशासन का कहना है कि, हो सकता है इसके पीछे रूस का ही हाथ हो। जब वह सीधे हमले की योजना में सफल न हो पाया हो तो उसने यह घटिया काम शुरू किया हो।

रक्षा से लेकर विदेश मंत्रालय तक की वेबसाइट ठप
यूक्रेन सरकार के मुताबिक, वहां पर डीडीओएस साइबर अटैक हुआ है। इसकी वजह से कम से कम 10 वेबसाइट्स ने काम करना बंद कर दिया है। इसमें रक्षा मंत्रालय, विदेश मंत्रालय, संस्कृति मंत्रालय और बड़े बैंकों की वेबसाइट शामिल हैं। यूक्रेन के सबसे बड़े सरकारी बैंक और कई प्राइवेट बैंकों के ऐप तक काम नहीं कर रहे हैं और ऑनलाइन पेमेंट भी नहीं हो पा रहा है। इसकी पुष्टि खुद सूचना एवं तकनीकि मंत्रालय की ओर से की गई है। हालांकि, कहा गया है कि बैंकों में जमा ग्राहकों के फंड को कोई नुकसान नहीं पहुंचेगा।

पहले भी हो चुका है साइबर अटैक
जनवरी में भी यूक्रेन पर साइबर अटैक हुआ था। तब 70 वेबसाइट्स ने काम करना बंद कर दिया था। उस समय भी यूक्रेन ने रूस पर आरोप लगाया था। रूस ने साल 2017 में यूक्रेन पर बड़ा साइबर हमला किया था। उसने NotPetya नाम के वायरस के जरिए दुनियाभर में 10 अरब डॉलर का नुकसान पहुंचाया था।

रूस के रुख में दिखाई दी थी नरमी
गहराते यूक्रेन संकट के बीच मंगलवार को रूस के रुख में नरमी भी देखी गई थी। रूस ने दावा किया था कि वह यूक्रेन पर आक्रमण के विचार को बदल रहा है और सेना को वापस बुला रहा है। हालांकि, अमेरिका को रूस की इस चाल पर भरोसा नहीं है। उसने रूस से इसकी पुष्टि के सबूत मांगे हैं।

सुशासन तिहार: सीएम साय पहुंचे अछोटी, निर्माणाधीन महतारी सदन का लिया जायजा, पानी से की तराई
सुकमा में सुरक्षाबलों को मिली बड़ी सफलता, मुठभेड़ में दो महिला सहित तीन नक्सली ढेर
कांग्रेस के ग्रह-नक्षत्र खराब हैं या फिर कोई और बात है? छोड़कर जाने वालों के निशाने पर रहते हैं राहुल
इंटरनेट फ्रीडम के मामले में पाकिस्तान सबसे बुरे देशों में शामिल, 10 में से मिले 7 नंबर
जुबिन नौटियाल: उत्तराखंड के लाल ने मुंबई में बिखेरा आवाज का जादू, एआर रहमान की सलाह पर स्कूल टीचर से ली ट्रेनिंग
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article चंदूलाल चंद्राकर मेडिकल कॉलेज में 176 पदों पर निकली भर्ती, व्यापम ने जारी किया आदेश चंदूलाल चंद्राकर मेडिकल कॉलेज में 176 पदों पर निकली भर्ती, व्यापम ने जारी किया आदेश
Next Article एनएसए अजीत डोभाल के घर में गाड़ी लेकर जबरन घुसने का प्रयास, आरोपी हिरासत में एनएसए अजीत डोभाल के घर में गाड़ी लेकर जबरन घुसने का प्रयास, आरोपी हिरासत में
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?