ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: यूक्रेन को फिर तोड़ेगा रूस?: तबाही का पहला चैप्टर खत्म, रूसी जनरल बोले- अब शुरू होगा दूसरा अध्याय
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNationalWorld

यूक्रेन को फिर तोड़ेगा रूस?: तबाही का पहला चैप्टर खत्म, रूसी जनरल बोले- अब शुरू होगा दूसरा अध्याय

By @dmin
Published: March 26, 2022
Share
यूक्रेन को फिर तोड़ेगा रूस?: तबाही का पहला चैप्टर खत्म, रूसी जनरल बोले- अब शुरू होगा दूसरा अध्याय
यूक्रेन को फिर तोड़ेगा रूस?: तबाही का पहला चैप्टर खत्म, रूसी जनरल बोले- अब शुरू होगा दूसरा अध्याय
SHARE

मास्को (एजेंसी)। यूक्रेन पर रूसी हमले का एक महीना पूरा हो गया है। जंग का आज 31वां दिन है। इसी के साथ रूस की ओर से दावा किया गया है कि, उसने यूक्रेन पर हमले के पहले चरण को पूरा कर लिया है। एक रूसी जनरल की ओर से दावा किया गया है कि, सैन्य अभियान के पहले चरण के लक्ष्यों को रूस ने सफलतापूर्वक पूरा कर लिया है। इसके बाद अब रूस दूसरे चरण की ओर आगे बढ़ेगा।

रूस के जनरल स्टाफ के पहले डिप्टी चीफ कर्नल सर्गेई रुडस्कॉय ने शुक्रवार को मीडिया ब्रीफिंग के दौरान कहा कि, सामान्य तौर पर हम सैन्य अभियान के पहले चरण को पूरा कर चुके हैं। इस दौरान यूक्रेन के सशस्त्र बलों की क्षमताओं में भारी कमी आई है। इस कारण अब हम अपने मुख्य लक्ष्य(डोनबास पर पूर्ण नियंत्रण) को पूरा करने में ध्यान केंद्रित करेंगे। दरअसल, इससे पहले रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की ओर से कहा गया था कि, यूक्रेन में युद्ध योजना के अनुसार चल रहा है।

रूस को मजबूरन बदलनी पड़ी रणनीति?
रूस की ओर से यह बयान ऐसे समय में आया है जब उसने कीव और खारकीव में अपने सैन्य अभियान को कम कर दिया है। ऐसा तब हुआ है, जब इस जंग में कई रूसी सैनिकों के मारे जाने की खबरें सामने आई हैं। एक रिपार्ट के मुताबिक, यूक्रेन में रूस अपने हवाई हमलों में भी काफी हद तक कमजोर दिखाई दिया है। ब्रीफिंग के दौरान रूसी जनरल, रूडस्कॉय ने बतााया कि अब तक, 1351 रूसी सैनिक मारे गए हैं। जबकि, नाटो व यूक्रेन का दावा है कि अब तक 15 हजार से ज्यादा रूसी सैनिकों की मौत हो चुकी है।

यूक्रेन को फिर तोड़ेगा रूस
रूस यूक्रेन को फिर से दो हिस्सों में बांटने की तैयारी कर रहा है। 2014 में क्रीमिया पर कब्जे के बाद रूस अब यूक्रेन के डोनाबास को पूरी तरह से अपने कब्जे में लेने की तैयारी कर रहा है। रूसी जनरल की ओर से इसके संकेत भी दिए गए हैं। रूडस्कॉय ने कहा कि, लोग सोच रहे हैं कि, हम यूक्रेन के अलग-अलग हिस्सो में क्या कर रहे हैं, लेकिन हम ऐसा उनके सैन्य बुनियदी ढांचे, संसाधनों को नुकसान पहुंचने के उद्देश्य से यह कर रहे हैं। इससे हम डोनाबास में मजबूती से जंग लड़ सकते हैं।

अब असली रणनीति पर आगे बढ़ेगा रूस
यूक्रेन पर हमला करने से पहले राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन डोनाबास के दोनेत्स्क और लुहांस्क को स्वतंत्र राज्य घोषित कर चुके थे। दरअसल, यह वो क्षेत्र हैं जहां अलगाववादी रहते हैं और वे रूस का समर्थन करते हैं। रूस अब दूसरे चरण में पूरे डोनाबास को यूक्रेन से अलग करने के लिए अपने सैन्य अभियान को आगे बढ़ाएगा।

बिलासपुर में मासूम से दरिंदगी, मां, बेटी व उसके बॉयफ्रेंड ने बच्ची को अगुवा कर कराया दुष्कर्म
राजधानी के अनोपचंद-तिलोकचंद ज्वेलर्स में AC का कंप्रेसर फटने से लगी आग, फायर ब्रिगेड के कारण बड़ा हादसा टला
राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा ने नागरिकों के हितों से जुड़ी भू-अभिलेख पुस्तकों का किया विमोचन
बच्चों के लिए गेमचेंजर साबित होगी स्वदेशी नेजल वैक्सीन, डब्ल्यूएचओ की प्रमुख वैज्ञानिक का दावा
गृहमंत्री के क्षेत्र में बनेगा सरकारी डायग्नोस्टिक सेंटर… 3000 वर्गफीट जगह तलाश करने कलेक्टर पहुंचे रिसाली… मरीजों को सुविधा हो ऐसी जगह को प्राथमिकता
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article भारतीय खाद्य निगम रायपुर द्वारा भारत सरकार की कल्याणकारी योजनाओं और निगम की कार्यप्रणाली के बारे में दी गई जानकारी भारतीय खाद्य निगम रायपुर द्वारा भारत सरकार की कल्याणकारी योजनाओं और निगम की कार्यप्रणाली के बारे में दी गई जानकारी
Next Article दूसरी पारी का पहला फैसला: 15 करोड़ गरीबों को तीन महीने तक मुफ्त राशन देगी सरकार, कैबिनेट बैठक में लगी मुहर दूसरी पारी का पहला फैसला: 15 करोड़ गरीबों को तीन महीने तक मुफ्त राशन देगी सरकार, कैबिनेट बैठक में लगी मुहर
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?