ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: यूएनओ इंडिया हाउस जिनेवा में गूंजा भिलाई की बेटी सुष्मिता का गीत
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

यूएनओ इंडिया हाउस जिनेवा में गूंजा भिलाई की बेटी सुष्मिता का गीत

By @dmin
Published: August 17, 2022
Share
यूएनओ इंडिया हाउस जिनेवा में गूंजा भिलाई की बेटी सुस्मिता का गीत
यूएनओ इंडिया हाउस जिनेवा में गूंजा भिलाई की बेटी सुस्मिता का गीत
SHARE

75 वें स्वतंत्रता दिवस समारोह के लिए खास तौर पर लिखा, राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय बिरादरी ने सराहा
भिलाई। इस्पात नगरी भिलाई की बेटी सुस्मिता बसु मजूमदार के खाते में एक और उल्लेखनीय उपलब्धि आई है। सुस्मिता का लिखा गीत इस 15 अगस्त को देश की आजादी के अमृत महोत्सव पर जिनेवा (स्विटजरलैंड) स्थित संयुक्त राष्ट्र संघ कार्यालय के इंडिया हाउस में आयोजित समारोह में राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय स्तर की हस्तियों के बीच प्रदर्शित किया गया। ‘साँसें तेरे ही नाम भारत माँ को प्रणाम’ शीर्षक के इस गीत में सुस्मिता ने शुरुआती कमेंट्री की है और इस गीत को अपने स्वर व संगीत से शौर्य घटक ने सजाया है।

उल्लेखनीय है कि सुस्मिता ने इससे पहले बांग्लादेश की आजादी के 50 वें साल पर आयोजित समारोह के लिए भी गीत लिखा था, जिसे भारत और बांग्लादेश के प्रधानमंत्रियों की मौजूदगी में प्रख्यात शास्त्रीय संगीत के गायक उस्ताद अजय चक्रवर्ती ने गाया था। वहीं सुस्मिता ने वर्ष 2018 में अपने शहर भिलाई की पहचान को उकेरते हुए भिलाई एंथम भी रचा था। बीएसपी सीनियर सेकेंडरी स्कूल सेक्टर-10 की पूर्व स्टूडेंट सुस्मिता इन दिनों कोलकाता विश्वविद्यालय में इतिहास की प्राध्यापक हैं।

सुस्मिता ने बताया कि देश की आजादी के अमृत महोत्सव को ध्यान में रखते हुए उन्होंने इस विशेष गीत की रचना की थी। भिलाई स्टील प्लांट के ऊर्जा प्रबंधन विभाग में पदस्थ रहे तपन कुमार बोस की बेटी सुस्मिता बसु ने बताया कि जिनेवा में संयुक्त राष्ट्र संघ और अन्य अंतर्राष्ट्रीय संगठनों के लिए भारत के स्थायी मिशन द्वारा आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह के लिए वहां इंडिया हाउस में ध्वजारोहण समारोह में यह वीडियो प्रस्तुति प्रदर्शित की गई।

जिसमें जिनेवा में प्रवासी भारतीयों सहित 300 से अधिक सदस्यों के मध्य संयुक्त राष्ट्र संघ और अन्य अंतर्राष्ट्रीय संगठनों में भारत के स्थायी प्रतिनिधि इंद्रमणि पांडे ने ध्वजारोहण किया। इसके अलावा संयुक्त राष्ट्र संघ के स्थायी मिशन द्वारा 15 अगस्त की शाम को आयोजित स्वागत समारोह में भी यह वीडियो प्रदर्शित किया गया था, जिसमें 400 से अधिक विशिष्ट अतिथि शामिल हुए थे।

भिलाई के बाद इन दिनों कोलकाता में निवासरत सुस्मिता ने अपनी इस उपलब्धि पर कहा कि वह शौकिया तौर पर प्रोफेशनल तरीके से लिखती रही हैं। उनकी कोशिश रही है कि, जो भी काम करें, उसे पूरी लगन और निष्ठा से अंजाम दें। सुस्मिता कहती हैं- कभी सोचा नहीं था कि मेरी लिखी कविता मेरी ही आवाज में संयुक्त राष्ट्र संघ में दुनिया भर के अति विशिष्ट लोगों के बीच में गूंजेगी वो भी अपने देश के लिए। मेरा लिखा हुआ गीत सबको इतना पसंद आएगा ये भी कभी नहीं सोचा था। यह सब जान कर बहुत अच्छा लग रहा है।

Pahalgam Terror Attack: तीन संदिग्धों के स्केच जारी हमले में दो लोकल और दो पाकिस्तानी शामिल
सीमा विवाद को लेकर भारत और चीन सेना के बीच जनरल स्तर की तीसरी वार्ता कल
स्वास्थ्य सेवाओं की सूरत और सीरत बदल दी ‘हमर अस्पताल’ ने
वार्ड दौरे के दौरान नालियों में मिशन की पाइप लाइन देख भड़के विधायक वोरा.. कहा- आम जनता के स्वास्थ्य से खिलवाड़ नहीं करेंगे बर्दाश्त
भिलाई नगर विधायक देवेन्द्र यादव की चाय पर चर्चा: बीएसएनएल चौक पर आमजन और बोरिया गेट मार्केट में व्यपारियों का जाना हालचाल
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article शिविर में बटे राशन कार्ड, लकवा ग्रस्त वृद्ध का पहले स्वास्थ्य परीक्षण, फिर किया समस्या का निदान जल प्रदाय कार्य को देखने पहुंचे आयुक्त, एजेंसी को 15 दिन की मोहलत, पाइप लाइन बिछाने के कार्य को पूर्ण करने कहा
Next Article स्वच्छ सर्वेक्षण 2022 में अव्वल आने अधिकारी-कर्मचारियों ने लिया प्रशिक्षण, 7500 अंकों की होगी प्रतियोगिता निगम दफ्तर आने की जरुरत नहीं, 1 रूपये में प्राप्त करें भवन अनुज्ञा प्रणाण पत्र, महापौर ने की लाभ उठाने की अपील

Ro. No.-13759/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?