ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: यादव समाज के 5 भवनों के निर्माण के लिए मुख्यमंत्री ने एक करोड़ रूपए की घोषणा की
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

यादव समाज के 5 भवनों के निर्माण के लिए मुख्यमंत्री ने एक करोड़ रूपए की घोषणा की

By @dmin
Published: March 28, 2022
Share
यादव समाज के 5 भवनों के निर्माण के लिए मुख्यमंत्री ने एक करोड़ रूपए की घोषणा की
यादव समाज के 5 भवनों के निर्माण के लिए मुख्यमंत्री ने एक करोड़ रूपए की घोषणा की
SHARE

बिरकोनी में यादव समाज के महासम्मेलन में शामिल हुए सीएम बघेल
हमारे पुरखों ने जो सपना देखा वह अब पूरा हो रहा है: मुख्यमंत्री बघेल

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज जिला महासमुंद के ग्राम बिरकोनी में आयोजित झेरिया यादव समाज के महासम्मेलन कार्यक्रम में शामिल हुए। यह कार्यक्रम झेरिया यादव समाज द्वारा आयोजित था। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर यादव सामाजिक भवन खल्लारी, शिवरीनारायण, सिरपुर, डबरा और मधुबन धाम धमतरी के निर्माण के लिए 20-20 लाख रुपए और बिरकोनी में सामाजिक भवन के निर्माण के लिए 6 लाख रुपए की राशि देने की घोषणा की। इस अवसर पर कृषि एवं जल संसाधन मंत्री श्री रविन्द्र चौबे मुख्यमंत्री के साथ महासम्मेलन में भाग लेने के लिए पहुंचे थे।

सम्मेलन में पहुंचने पर मुख्यमंत्री श्री बघेल का यादव समाज द्वारा पारंपरिक वेशभूषा कौड़ी, पेटी-कुलेता, डंडा आदि पहना कर जोशीला स्वागत किया गया। मुख्यमंत्री बघेल ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार पशुधन के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए गांवों में गौठान निर्माण के साथ ही गोधन न्याय योजना के माध्यम से दो रुपए किलो में गोबर की खरीदी कर रही है। राज्य में गोबर खरीदी के एवज में पशुपालकों, गौपालकों के बैंक खातें में राशि का नियमित भुगतान किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जिनके पास जमीन नहीं है, मवेशी नहीं है, वह भी गोबर बेचकर लाभ प्राप्त कर रहे हैं। मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि यादव समाज के कई लोग खेती-किसानी के साथ-साथ गोबर बेचकर अपनी आर्थिक स्थिति सुदृढ़ कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि सभी जगह छत्तीसगढ़ सरकार की योजनाओं की तारीफ हो रही है। दूसरे राज्य भी गोबर खरीदने की योजना बना रहे है। मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार सभी समाज एवं वर्गों के विकास के लिए काम कर रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की जा रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में 10 हजार गौठानों में लगभग एक लाख 30 हजार एकड़ जमीन सुरक्षित की गई है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ राज्य बनने से पहले हमारे पुरखों ने छत्तीसगढ़ में विकास का जो सपना देखा था। वह अब पूरा हो रहा है। यहां के मजदूर, गरीब और किसानों के जीवन में बदलाव आ रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार बनते ही किसानों का कर्ज माफ किया गया और बिजली बिल हाफ किया गया है। करीब तीन साल में 2200 करोड़ रूपए का बिजली बिल माफ किया। हर परिवार को 35 किलो चावल मुफ्त दिया जा रहा है। इसके साथ ही राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना के तहत भूमिहीन कृषि मजदूर परिवार को 6 हजार रुपए प्रतिवर्ष की जगह अब 7 हजार रुपए दिया जाएगा। इन मजदूरों के खाते में 31 मार्च तक दूसरी किस्त दी जाएगी।

कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे ने कहा कि यादव समाज संतोषी और अपने कार्य के दम पर आगे बढऩे वाला समाज है। उन्होंने कहा कि महासमुंद जिला धान उत्पादन करने वाला अग्रणी जिला है। उन्होंने कहा कि गौठानों में उत्पादित लगभग 16 लाख क्विंटल जैविक खाद किसानों के खेतों में पहुंच गई है, जिससे अब रासायनिक खाद की चिंता नहीं रहेगी। सम्मेलन में संसदीय सचिव श्री द्वारिकाधीश यादव और चंद्रपुर विधायक रामकुमार यादव ने संबोधित किया और सामुदायिक भवन सहित अन्य मांग रखी। सम्मेलन मेें विधायक बसना देवेन्द्र बहादुर सिंह, छत्तीसगढ़ राज्य बीज एवं कृषि विकास निगम के अध्यक्ष अग्नि चंद्राकर, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती उषा पटेल, उपाध्यक्ष श्री लक्ष्मण पटेल, जनपद अध्यक्ष यतेन्द्र साहू, छत्तीसगढ़ झेरिया यादव समाज के प्रदेश अध्यक्ष जगनीक यादव, जिलाध्यक्ष राजू यादव सहित समाज के पदाधिकारीगण, गणमान्य नागरिक और बड़ी संख्या में समाज के लोग मौजूद थे।

पेशाब के लिए इतना लगाया जोर कि थैली से बाहर निकल आई आंत
छत्तीसगढ़ में कोरोना 1964 नए संक्रमितों की पुष्टि…. पिछले 24 घंटों में 63 मरीजों की मौत…. 21 सौ के पार पहुंचा मौतों का आंकड़ा
Good News : कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान में जंगली भेड़ियों की हुई वापसी, ट्रैप कैमरा में कैद हुई तस्वीर व वीडियो
सीएम बघेल ने नगरी-सिहावा के मुकुंदपुर में राम वन गमन पर्यटन परिपथ के निर्माण कार्यों का किया लोकार्पण
Bhilai Breaking : खुर्सीपार हत्याकांड में बड़ा खुलासा, आखिर क्यों पिता ने ले ली अपनी बेटी की जान… जानिए आरोपी ने क्या बताया
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के तहत कार्यशाला आयोजन राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के तहत कार्यशाला आयोजन
Next Article क्षेत्रीय सरस मेला का आयोजन कल से क्षेत्रीय सरस मेला का आयोजन कल से
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?