ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: यहां स्वतंत्र, निष्पक्ष और निर्भीक में प्रेक्षकों की भूमिका महत्वपूर्ण इसलिए अलर्ट मोड पर रहकर करें कार्य : ठाकुर राम सिंह
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedPoliticsRaipur

यहां स्वतंत्र, निष्पक्ष और निर्भीक में प्रेक्षकों की भूमिका महत्वपूर्ण इसलिए अलर्ट मोड पर रहकर करें कार्य : ठाकुर राम सिंह

By @dmin
Published: January 3, 2022
Share
SHARE

रायपुर। प्रदेश में 20 जनवरी को त्रिस्तरीय पंचायत आम चुनाव और उप चुनाव के तहत मतदान होगा। राज्य निर्वाचन आयुक्त ठाकुर राम सिंह ने कहा कि स्वतंत्र ,निष्पक्ष और निर्भीक चुनाव के लिए राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा 28 प्रेक्षकों की नियुक्ति की गई है। जो निर्वाचन कार्य पर बारीकी से नजऱ रखेंगे। आज निर्वाचन भवन में सभी प्रेक्षकों की ब्रीफिंग सम्पन्न हुई। राज्य निर्वाचन आयुक्त ने निर्देश दिए हैं कि सभी प्रेक्षक 3 जनवरी को अपने अपने कार्यक्षेत्र में अनिवार्य रूप से उपस्थिति दें। उन्होंने कहा कि सभी प्रेक्षक राज्य निर्वाचन आयोग के प्रतिनिधि के रूप में कार्य करते हैं। इसलिए प्रेक्षक के रूप में अपने कार्यो के बारे में सभी प्रेक्षक केवल राज्य निर्वाचन आयोग से निर्देश प्राप्त करेंगे। अपने अपने कार्यक्षेत्र में को अपने दायित्वों और 3 जनवरी को ही नामांकन दाखिल करने की आखरी तिथि है।इसके बाद 4 जनवरी से नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा होगी और 6 जनवरी नाम वापसी का आखरी दिन है।

ब्रीफिंग में राज्य निर्वाचन आयुक्त ने कहा कि चुनाव बहुत संवेदनशील एवं महत्वपूर्ण प्रक्रिया है इसलिए हम सबको हमेशा अलर्ट मोड़ पर रहना ज़रूरी है। कहा कि आयोग के प्रतिनिधि के रूप में शान्तिपूर्वक और भय, दबाव एवं प्रलोभन से मुक्त वातावरण में स्वतंत्र और निष्पक्ष रूप से निर्वाचन सम्पन्न कराना आप सबकी जि़म्मेदारी है। उन्होंने कहा कि निर्वाचन प्रक्रिया का संचालन छत्तीसगढ़ पंचायत निर्वाचन नियम, 1995 एवं राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा समय-समय पर प्रसारित निर्देेशों के अनुरूप होना चाहिए। निर्वाचनों को प्रभावित करने के लिए बाहुबल या धन-बल का दुरूपयोग करने के प्रयासों को रोकने कारगर इंतज़ाम सुनिश्चित किए जाने हैं। प्रेक्षक अपने अपने जिलों में निर्वाचन के दौरान असामाजिक तत्वों से निपटने, मतदाताओं को बेहिचक अपने मताधिकार का प्रयोग करने ,शान्ति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सभी आवश्यक प्रबंन्ध ,समाज के कमजोर वर्ग के मतदाताओं को आवश्यक संरक्षण देने के लिए किए गए उपायों की समीक्षा विशेष रूप से करें।प्रेक्षकों का यह भी दायित्व है कि वे सुनिश्चित करें कि जिला प्रशासन द्वारा अति-संवेदनशील एवं संवेदनशील मतदान केन्द्रों की पहचान कर वहां सुरक्षा की उचित एवं पर्याप्त व्यवस्था कर ली गई है। ब्रीफिंग में उप सचिव डॉ संतोष कुमार देवांगन ने प्रेक्षकों के दायित्वों के बारे में विस्तार से चर्चा करते हुए बताया कि प्रेक्षक यह भी देखेंगे कि जिलों में मतदान में गड़बड़ी, हिंसा या उपद्रव को कारगर ढंग से रोकने के लिए आवश्यक तैयारियां कर ली गई हैं या नहीं।यह भी देखें कि जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा निर्वाचन कार्य में लगने वाले प्रपत्रों एवं निर्वाचन सामग्री की समुचित व्यवस्था कर ली गई है। मतपेटियों, मतपत्रों, अमिट स्याही एवं मतदाता सूचियों आदि के बारे में संतुष्ट हो लें। आदर्श आचार संहिता का पालन सुनिश्चित कराना,आयोग को प्राप्त शिकायतों का निराकरण करवाना एवं जानकारी आयोग को प्रतिवेदित करना, मतदान केन्द्रों का निरीक्षण करना,मतदान दलों को प्रशिक्षण, मतदान सामग्री का वितरण एवं वापसी आदि का अवलोकन एवं समीक्षा, मतदान दिवस को निर्वाचन कार्यवाही पर विशेष नजर रखना ब्रीफिंग में बताया गया कि चुनाव में कोविड प्रोटोकॉल का पालन अनिवार्य है।इसलिए ।नाम निर्देशन दाखिल करने से लेकर मतदान, मतगणना ,चुनाव प्रचार प्रसार करते समय इस बात का खास तौर ओर ध्यान देना है। मतदान केंद्रों का निरीक्षण भी करते रहें ।यदि किसी बहुत ज़रूरी वजह से मतदान केंद्रों को बदलना ज़रूरी लगे तो कलेक्टर को सुझाव दें।
ओनो के माध्यम से नामांकन दाखिल
उप सचिव दीपक कुमार अग्रवाल ने बताया कि विगत चुनाव की तरह इस बार भी जिला पंचायत सदस्य, जनपद सदस्य और सरपंच के लिए नाम निर्देशन पत्र ओनो सॉफ्टवेयर के माध्यम से ऑनलाइन दाखिल किए जा रहे हैं।केवल पंच पद के लिए इसमें छूट दी गई है।उन्होंने बताया कि प्रेक्षक इस प्रक्रिया का भी अवलोकन करें।ब्रीफिंग में आयोग के अवर सचिव श्री आलोक श्रीवास्तव, श्री प्रणय वर्मा,संयुक्त संचालक वित्त श्री जेरोमी एक्का सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी भी मौजूद थे।

Assembly Election 2023: सीएम बघेल ने पीएम मोदी पर कसा तंज, कहा-प्रधानमंत्री अब बन चुके हैं प्रचारमंत्री
ज्यूडशियल सर्विस में बड़ा फेरबदल, 41 से अधिक जजों का तबादला, जानें किसे कहां मिली जिम्मेदारी
It’s Final: 12 Names on The 2025 Ballot for President, 9 for VP
शहर के विकास की दिशा में प्रयासरत विधायक वोरा ने बजट 21-22 में लोनिवि से मांगी राशि
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जयस्तंभ चौक में किया शहीद वीर नारायण सिंह के त्याग और संघर्ष का स्मरण
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article माँ शारदा सामर्थ्य चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा खेदामारा शासकीय स्कूल के 86 छोटे बच्चों को गर्म कपड़ो का किया गया वितरण माँ शारदा सामर्थ्य चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा खेदामारा शासकीय स्कूल के 86 छोटे बच्चों को गर्म कपड़ो का किया गया वितरण
Next Article 'लड़कों से गलती हो जाती है' मुलायम के बयान पर मोदी के बाद भाजपा का तंज, गलती से भी गलती मत कर देना ‘लड़कों से गलती हो जाती है’ मुलायम के बयान पर मोदी के बाद भाजपा का तंज, गलती से भी गलती मत कर देना

Ro. No.-13759/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?