ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: यहां चार गांवों की मुश्किलें हुई हल, पेट की खातिर चीरा पहाड़ का सीना, जाने क्या है मामला
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

यहां चार गांवों की मुश्किलें हुई हल, पेट की खातिर चीरा पहाड़ का सीना, जाने क्या है मामला

By Om Prakash Verma
Published: October 19, 2022
Share
यहां चार गांवों की मुश्किलें हुई हल, पेट की खातिर चीरा पहाड़ का सीना, जाने क्या है मामला
यहां चार गांवों की मुश्किलें हुई हल, पेट की खातिर चीरा पहाड़ का सीना, जाने क्या है मामला
SHARE

कवर्धा (एजेंसी)। कवर्धा (कबीरधाम) जिला में सरकारी राशन के लिए ग्रामीणों ने पहाड़ का सीना चीरकर रास्ता बना लिया। चार गांव के ग्रामीणों को राशन दुकान के लिए 12 का चक्कर लगाना पड़ता था, लेकिन अब यह दूरी घटकर सिर्फ दो किमी रह गई है। खास बात यह है कि ग्रामीणों ने श्रमदान के जरिए 30 फीट ऊंचे पहाड़ को काटकर इस कच्चे रास्ते का निर्माण किया है। इसके बाद यहां चार गांवों की मुश्किलें हल हो गई हैं।

दरअसल, ग्राम बाहपानी में सरकारी उचित मूल्य की दुकान (पीडीएस) संचालित है। यह गांव डोंगर पहाड़ के दूसरी ओर है। इसके निचले इलाके में कान्हाखैरा, ढेपरापानी, महारानी टोला और ठेंगाटोला गांव बसे हुए हैं। यहां के लोगों को राशन के लिए 12 किमी का चक्कर लगाना पड़ता था। ग्रामीण पैदल ही यह दूरी तय करते और सिर पर राशन रखकर लाते थे। इसके चलते उनको काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।

चलकर जाना पड़ता है, सिर पर ढोकर लाते हैं राशन
ठेंगाटोला के पूर्व उपसरपंच धरम सिंह बैगा ने बताया कि गांव के लोग राशन के लिए बाहपानी जाते हैं। बाहपानी की दूरी करीब 12 किमी है। आवागमन के साधन नहीं होने से पैदल ही जाना पड़ता है। फिर राशन को सिर पर ढोकर पैदल ही गांव लौटते हैं। इसी परेशानी को देखते हुए राशन के लिए बाहपानी आने-आने पहाड़ पर रास्ता बनाए हैं।

70 ग्रामीणों ने आठ दिन में बनाया रास्ता
इस समस्या का हल निकालने के लिए चारों गांव के लोगों ने आपस में बैठक की। फिर कान्हाखैरा गांव से लगे डोंगरी पहाड़ पर रास्ता बनाना तय किया गया। इसमें चार गांव के 70 ग्रामीणों ने श्रमदान किया और आठ दिन की मेहनत के बाद पहाड़ तोड़कर दो किमी कच्चा रास्ता बना दिया। अब पहाड़ पर बने इस कच्चे रास्ते से दूरी कम होने के कारण उन्हें राशन के लिए बाहपानी आना-जाना आसान हो गया है।

कांदावानी में दुकान स्वीकृत पर संचालन बाहपानी में
ग्राम कान्हाखैरा के ग्रामीण रतिराम, रामसिंह बैगा बताते हैं कि ग्राम पंचायत कांदावानी के लिए जो पीडीएस दुकान स्वीकृत हुई है, उसका संचालन बाहपानी में किया जा रहा है। कांदावानी में गोदाम भी है। अगर दुकान संचालक कांदावानी में राशन लाकर वितरण करते हैं, तो कान्हाखैरा, ढेपरापानी, महारानी टोला और ठेंगाटोला के 150 से ज्यादा परिवारों को सहूलियत मिलेगी। इसके बाद ग्रामीणों को इतनी दूर भी राशन के लिए पैदल नहीं चलना पड़ेगा।

छत्तीसगढ़ में मिले 260 नए कोरोना मरीज, 2 लोगों की हुई मौत…
अंतरराष्ट्रीय जूनियर टेनिस टूर्नामेंट का भिलाई में आगाज…. राज्यपाल उईके ने थामी टेनिस की रैकेट… लगाया शॉट
निकाय चुनाव-2021: जामुल नगर पालिका परिषद के भाजपा ने की 18 प्रत्याशियों के नाम की घोषणा
डोंगरगढ़ का नाम देश के पर्यटन नक्शे में शामिल…. पर्यटन मंत्री ताम्रध्वज साहू ने कहा प्रदेश के लिए बड़ी उपलब्धि
छत्तीसगढ़ के वैद्यों के सहयोग और मार्गदर्शन में होगा देश के प्रथम ’स्वदेशी ज्ञान अध्ययन केंद्र’ का संचालन
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article पटाखे फोड़ने और खरीदने वालों की खैर नहीं, जुर्माने के साथ हो सकती है की जेल पटाखे फोड़ने और खरीदने वालों की खैर नहीं, जुर्माने के साथ हो सकती है की जेल
Next Article गोबर से बनी हुई फ्यूजऩ दीप रंगोली से रौशन करें घर गोबर से बनी हुई फ्यूजऩ दीप रंगोली से रौशन करें घर

Ro. No.-13759/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?